ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तालिबानी आतंक: अमेरिका ने एक बार फिर दी खतरे की चेतावनी, कहा- एयरपोर्ट इलाके को जल्द से जल्द करें खाली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

तालिबानी आतंक: अमेरिका ने एक बार फिर दी खतरे की चेतावनी, कहा- एयरपोर्ट इलाके को जल्द से जल्द करें खाली

By @dmin
Published: August 29, 2021
Share
तालिबानी आतंक: अमेरिका ने एक बार फिर दी खतरे की चेतावनी, कहा- एयरपोर्ट इलाके को जल्द से जल्द करें खाली
तालिबानी आतंक: अमेरिका ने एक बार फिर दी खतरे की चेतावनी, कहा- एयरपोर्ट इलाके को जल्द से जल्द करें खाली
SHARE

काबुल (एजेेंसी)। अफगानिस्तान में तालिबान और आईएसआईएस के बढ़ते हमले के मद्देनजर अमेरिका ने एक बार फिर से खतरे की  चेतावनी जारी करते हुए सभी नागरिकों को जल्द से जल्द काबुल एयरपोर्ट इलाके को खाली करने के लिए कहा है। इसके अलावा अमेरिका ने पंजशीर इलाके को भी खाली करने के लिए कहा है जहां आतंकवादियों का प्रभुत्व अभी भी बना हुआ है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी अफगानिस्तान के हालात पर चिंता जताते हुए कहा था कि अगले 24 से 36 घंटे में काबुल एयरपोर्ट पर फिर से हमला हो सकता है। बाइडन ने कहा कि अफगानिस्तान के हालात बेहद खतरनाक बने हुए हैं और एयरपोर्ट पर हमले का खतरा लगातार बना हुआ है।

एक बयान में बाइडन ने कहा कि हमारे कमांडरों ने मुझे बताया है कि अगले 24-36 घंटे में काबुल एयरपोर्ट पर एक और हमला हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज सुबह मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा टीम और वहां तैनात कमांडरों के साथ बैठक की थी। इस दौरान हमने पिछली रात अफगानिस्तान में आतंकी संगठन आईसआईएस-के ठिकानों पर हुई बमबारी की चर्चा की। मैंने कहा था कि हम हमारे सैनिकों और नागरिकों पर हमले के जिम्मेदार लोगों को ढूंढेंगे और हमने ऐसा ही किया। 

US warns of 'specific, credible threat' near Kabul
airport, asks its citizens to leave the airport area immediately pic.twitter.com/jptu8vZUhj

— ANI (@ANI) August 29, 2021

बाइडन ने कहा, आतंकियों पर ये हमला आखिरी नहीं था। हम काबुल हमले में शामिल दोषियों का लगातार पीछा करेंगे और उन्हें सजा देंगे। जब भी कोई अमेरिका या हमारे सैनिकों पर हमला करेगा, हम करारा जवाब देंगे। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए बाइडन ने कहा कि 13 सैनिकों ने अमेरिका के मूल्यों को बरकरार रखते हुए अपने कर्तव्य का पालन करते हुए बलिदान दिया है। 

बाइडन ने कहा, काबुल में खतरनाक हालात के बीच, हम नागरिकों को निकालने के काम में जुटे हैं। कल हमने 6800 लोगों को निकाला था जिसमें सैकड़ों अमेरिकी भी थे। आज हमने इस बात पर चर्चा की कि अमेरिकी सैनिकों के यहां से जाने के बाद लोगों के किस तरह से निकाला जाए। 

तस्वीर खुद गवाह कि लिफ्ट में खराबी थी, फिर भी…शहर के सबसे बड़े बिल्डर को बचाने की हो रही कोशिश
प्रधानमंत्री ने की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, बोले- “टीम इंडिया” के रूप में मिलकर काम करते हुए संकट से निपटेंगे
35 करोड़ की हेरोइन बरामद, झाड़ियों में छिपा कर रखी गई थी
बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए खेल और व्यस्त दिनचर्या से जोड़े : भूपेश बघेल
विवेकानंद भवन में रामायण प्रतियोगिता का आयोजन कल से, आयुक्त ने व्यवस्थाओं को दूरूस्थ करने अधिकारियों को दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Now the farmers' movement in Bengal, Rakesh Tikait will किसानों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के राकेश टिकैत, कहा- देश में सरकारी तालिबानों का राज हो चुका है
Next Article एक देश एक राशन कार्ड योजना: असम और छत्तीसगढ़ राज्य को छोड़कर पूरे देश में हो रही संचालित एक देश एक राशन कार्ड योजना: असम और छत्तीसगढ़ राज्य को छोड़कर पूरे देश में हो रही संचालित

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?