ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसानों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के राकेश टिकैत, कहा- देश में सरकारी तालिबानों का राज हो चुका है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

किसानों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के राकेश टिकैत, कहा- देश में सरकारी तालिबानों का राज हो चुका है

By @dmin
Published: August 29, 2021
Share
Now the farmers' movement in Bengal, Rakesh Tikait will
Now the farmers' movement in Bengal, Rakesh Tikait will
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी की की बैठक के खिलाफ करनाल के पास प्रदर्शन करने वाले किसानों पर पुलिस की लाठीचार्ज को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत का गुस्सा फूट पड़ा है। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि देश में अब सरकारी तालिबानों का कब्जा हो चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों पर लाठीजार्च करने वाले पुलिसकर्मियों को तालिबानों के कमांडर ने आदेश दिया है। बता दें कि भाजपा की बैठक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए करनाल की तरफ बढ़ रहे किसानों के एक समूह पर पुलिस ने शनिवार को कथित तौर पर लाठीचार्ज किया, जिसमें करीब दस लोग घायल हो गए।

एएनआई से बातचीत करते हुए करनाल में पुलिस द्वारा किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर राकेश टिकैत ने कहा कि देश में सरकारी तालिबानों का कब्ज़ा हो चुका है। देश में सरकारी तालिबानों के कमांडर मौज़ूद है। इन कमांडरो की पहचान करनी होगी। जिन्होंने आदेश दिया सर फोडऩे का वहीं कमांडर है। बता दें कि प्रदर्शनकारी जिस बैठक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, उसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्य भाजपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

किसानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य पुलिस की आलोचना की गई और विरोध में कई स्थानों पर सड़कों को जाम किया गया। प्रभावित सड़कों में फतेहाबाद-चंडीगढ़, गोहाना- पानीपत और जींद-पटियाला राजमार्ग; अंबाला-कुरुक्षेत्र, करनाल के पास दिल्ली राजमार्ग, हिसार-चंडीगढ़ और कालका-जीरकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं। कई यात्री घंटों तक राजमार्गों पर फंसे रहे।

#WATCH: देश में सरकारी तालिबानों का कब्ज़ा हो चुका है। देश में सरकारी तालिबानों के कमांडर मौज़ूद है। इन कमांडरो की पहचान करनी होगी। जिन्होंने आदेश दिया सर फोड़ने का वहीं कमांडर है: किसान नेता राकेश टिकैत, करनाल में पुलिस द्वारा किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर pic.twitter.com/KnuPFQ7SGx

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2021

हरियाणा भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बर्बरतापूर्वक प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता दर्शन पाल ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने ‘दर्जनों किसानों के घायल होने और करनाल पुलिस द्वारा कुछ किसानों को हिरासत में लेने के विरोध में शनिवार को शाम पांच बजे तक सड़क एवं टोल प्जाजा जाम करने का आह्वान किया था, वहीं चढूनी ने कहा कि करनाल में हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़े जाने तक सड़क जाम करना जारी रखा जाएगा।

करनाल से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर बस्तारा टोल प्लाजा के पास मौजूद कई प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पुलिस की कार्रवाई में आठ से दस लोग घायल हुए हैं। केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन के कई सार्वजनिक कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं। बीकेयू के आह्वान पर कई किसान करनाल के नजदीक बस्तारा टोल प्लाजा पर इकठ्ठा हुए थे।

सीएम साय पहुंचे भगवान राम के दरबार, प्रदेश की चहुंमुखी विकास के लिए की प्रार्थना
राहुल गांधी की सदस्यता का मामला: यह भ्रष्टाचार की लड़ाई, जाति की नहीं, करेंगे पोस्टकार्ड सम्मेलन-कुमारी शैलजा
छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट: एक्टिव मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 15 हजार से अधिक नए केस
केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एलान: यूपी के कुशीनगर समेत चार शहरों में बनेंगे एयरपोर्ट… यहां पढ़े किन शहरों में बन रहे नए एयरपोर्ट
CG Crime : कोरबा के लड़के से शादी तय हुई तो युवती के दोनों हाथों की कलाई काट दी… जानिए क्या है माजरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम मन की बात में पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद को किया याद… कहा-41 साल बाद हॉकी में जान आई… खेले भी और खिलें भी का दिया नारा
Next Article तालिबानी आतंक: अमेरिका ने एक बार फिर दी खतरे की चेतावनी, कहा- एयरपोर्ट इलाके को जल्द से जल्द करें खाली तालिबानी आतंक: अमेरिका ने एक बार फिर दी खतरे की चेतावनी, कहा- एयरपोर्ट इलाके को जल्द से जल्द करें खाली

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?