ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जीत का नया इतिहास रचेगी कांग्रेस, रत्नावली ने जयराम रमेश को सुनाई भूपेश सरकार की विकास गाथा
Share
Notification Show More
Latest News
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

जीत का नया इतिहास रचेगी कांग्रेस, रत्नावली ने जयराम रमेश को सुनाई भूपेश सरकार की विकास गाथा

By Om Prakash Verma Published March 17, 2023
Share
जीत का नया इतिहास रचेगी कांग्रेस, रत्नावली ने जयराम रमेश को सुनाई भूपेश सरकार की विकास गाथा
जीत का नया इतिहास रचेगी कांग्रेस, रत्नावली ने जयराम रमेश को सुनाई भूपेश सरकार की विकास गाथा
SHARE

रायपुर। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छग शासन सदस्य एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, प्रचार प्रसार प्रभारी, प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश से भेंट कर तिरंगा गमछा पहनाकर स्वागत किया एवं उन्हें छ्ग की भूपेश बघेल सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा कांग्रेस की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल ने जयराम रमेश को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। रत्नावली ने कहा कि वैसे तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य में आरंभ की गई लोक कल्याणकारी योजनाओं और श्री बघेल की साफ सुथरी छवि, मिलनसारिता और सहज सुलभता के कारण कांग्रेस छत्तीसगढ़ में काफी मजबूत हो चुकी है, वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन ने पार्टी के हर नेता और कार्यकत्र्ता के मनोबल को उच्च स्तर पर पहुंचा दिया है तथा आम जनता में कांग्रेस के प्रति विश्वास को और भी मजबूत करने का काम किया है।

रत्नावली ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन में दिए गए मार्गदर्शन एवं टिप्स ने आम कार्यकत्र्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता और कार्यकत्र्ता दोगुने उत्साह के साथ कांग्रेस की रीति – नीतियों तथा भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में जुट गए हैं। सुश्री कौशल ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा अडानी मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजन लगातार आवाज बुलंद किए हुए हैं। गांव – गांव और शहर शहर लोगों के बीच जाकर केंद्र सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर कर रहे हैं। हमारे कांग्रेसी भाई बहन केंद्र सरकार के खिलाफ धरना आंदोलन और पुतला दहन कर भाजपा सरकार की कलई खोलने में लगे हुए हैं।

सुश्री कौशल ने रमेश को बताया कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरूपयोग किए जाने की पोल जनता के बीच खोलने में छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजन सफल हुए हैं। इसका असर यह हुआ है कि अवाम में भाजपा के प्रति रही सही सहानुभूति भी काफूर हो चुकी है। छत्तीसगढ़ की जनता की उम्मीद भरी निगाहें अब सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पर टिकी हुई हैं। जनता का मानना है कि छत्तीसगढ़ राज्य और देश को कांग्रेस ही सही दिशा की ओर ले जा सकती है।

रत्नावली कौशल ने जयराम रमेश को यह भी बताया कि राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा भले ही छत्तीसगढ़ से नहीं गुजरी है, लेकिन इस यात्रा और राहुल जी के संघर्ष ने छत्तीसगढ़ के लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। आज आलम यह है कि अगले विधानसभा चुनाव भूपेश बघेल के नेतृत्व में लड़े जाने पर कांग्रेस अपना ही पिछला रिकार्ड तोड़ते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएगी। लोकसभा चुनावों में भी सभी नौ सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराना अभी से तय हो गया है। भाजपा की ऐसी दुर्गति होगी,जिसकी कल्पना भी उस दल के नेताओं ने नहीं की होगी।

भूपेश बघेल पर है जनता को भरोसा
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल ने जयराम रमेश को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की भूपेश बघेल माटी से सदैव जुड़े रहने वाले किसान पुत्र हैं,वे राज्य के किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, अनुसूचित जाति के लोगों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, पिछड़े वर्ग के लोगों के दुख दर्द को भलीभांति समझते हैं,यही वजह है कि समाज के सभी तबकों के हितों को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूरगामी उत्कृष्ट परिणाम देने वाली योजनाएं चला रखी हैं। गाय, बैल, भैंसों के जिस गोबर और मूत्र को बेकार समझकर पहले यूं ही जाया होने दिया जाता था, उसी गोबर और गोमूत्र को आज मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अमृततुल्य बना दिया है। किसानों,पशु पालकों से गोबर और गोमूत्र खरीदकर छत्तीसगढ़ सरकार उससे जैविक खाद,कीटनाशक, पेंट और अन्य उत्पाद बनाकर लोगों को रियायती दरों पर उपलब्ध करा रही है,गोबर खरीदी महिला समूहों के माध्यम से की जा रही है। इससे महिलाओं को अच्छी कमाई तथा पशु पालकों को अतिरिक्त आमदनी हो रही है। जैविक खाद का उपयोग बढऩे से कृषि उत्पादन में वृद्धि हो रही है और किसानों की आय बढ़ी है। इसके अलावा भूपेश बघेल सरकार ने किसानों के लिए राजीव गांधी न्याय योजना भी चला रखी है,जिसके तहत समार्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले धान की अंतर राशि का भुगतान किया जा रहा है। सुश्री कौशल ने जयराम रमेश को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री बघेल तेंदूपत्ता, महुआ, साल बीज समेत अन्य वनोपजों तथा आदिवासियों व वनवासियों द्वारा उपजाए जाने वाले कोदो, कुटकी, कुल्थी जैसे मोटे अनाजों की खरीदी को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके चलते कांग्रेस और भूपेश बघेल के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है।

You Might Also Like

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

Om Prakash Verma March 17, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: भूपेश कैबिनेट के अहम निर्णय: दुर्ग की आकर्षी कश्यप बनेंगी उपपुलिस अधीक्षक Big Breaking: भूपेश कैबिनेट के अहम निर्णय: दुर्ग की आकर्षी कश्यप बनेंगी उपपुलिस अधीक्षक
Next Article मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, ED की मांग पर पांच दिन और बढ़ी रिमांड, 22 मार्च को होगी पेशी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?