ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 850 श्रद्धालुओं का दल रामलला एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन हेतु अयोध्या एवं काशी रवाना
Share
Notification Show More
Latest News
ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त
October 16, 2026
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

850 श्रद्धालुओं का दल रामलला एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन हेतु अयोध्या एवं काशी रवाना

By Poonam Patel Published April 9, 2026
Share
साय सरकार की पहल से श्रद्धालुओं को मिल रही है अयोध्या व काशी दर्शन की सौगात
साय सरकार की पहल से श्रद्धालुओं को मिल रही है अयोध्या व काशी दर्शन की सौगात
SHARE

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर उस समय भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला, जब कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल एवं टंकराम वर्मा ने 850 तीर्थयात्रियों के दल को विशेष ‘रामलला दर्शन’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया। “जय श्री राम” के जयघोष से पूरा स्टेशन गूंज उठा और श्रद्धालुओं के चेहरों पर पहली बार प्रभु श्रीराम के दर्शन की खुशी साफ झलक रही थी।

तीर्थयात्रियों में अयोध्या जाने को लेकर अत्याधिक उत्साह का वातावरण था। अधिकांश श्रद्धालु पहली बार रामलला के दर्शन करने जा रहे थे और उन्होंने इस अवसर के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। पर्यटन मंत्री अग्रवाल ने यात्रियों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और यात्रा के संबंध में चर्चा करते हुए उनकी सुविधाओं का भी जायजा लिया।

यह तीर्थयात्रा अयोध्या में रामलला के दर्शन के साथ-साथ काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन का भी अवसर प्रदान करेगी। राज्य सरकार द्वारा आईआरसीटीसी एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के माध्यम से भोजन, आवास, चिकित्सा और भ्रमण सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का बेहतर प्रबंध किया गया है। यात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारी श्रद्धालुओं की सहायता में तत्पर नजर आए और यात्री भी व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे।

साय सरकार की ‘रामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत अब तक 52 ट्रेनों के माध्यम से लगभग 44,200 श्रद्धालु इस यात्रा का लाभ ले चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली ट्रेन के रूप में रायपुर से 850 श्रद्धालु रवाना हुए हैं और अब तक कुल 53 ट्रेनों में 45,050 श्रद्धालु इस पावन यात्रा का हिस्सा बन चुके हैं।

छत्तीसगढ़ को प्रभु श्रीराम का ननिहाल माना जाता है और यहां के लोग उन्हें “भांचा राम” कहकर संबोधित करते हैं, जिससे प्रदेशवासियों का भगवान श्रीराम के प्रति गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव झलकता है। साय सरकार इस आस्था को सम्मान देते हुए लगातार तीसरे वर्ष श्रद्धालुओं को अयोध्या और काशी दर्शन का अवसर प्रदान कर रही है। रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई यह विशेष ट्रेन न केवल एक यात्रा का प्रारंभ है, बल्कि छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और विश्वास की सशक्त अभिव्यक्ति भी है।

इस अवसर पर रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, पर्यटन मंडल के एमडी विवेक आचार्य, डीजीएम पूनम शर्मा, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड एवं आईआरसीटीसी के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

Poonam Patel April 9, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किराना दुकान से लगभग 25 हजार रुपये की कर रहीं हैं आय अर्जित आजीविका मिशन से रमशीला कश्यप को मिला आत्मनिर्भरता का संबल
Next Article सघन वन और जलाशय के बीच बसा मयाली नेचर कैंप, पर्यटन का उभरता आकर्षण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?