ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Good news : भिलाई में बनने जा रहा है स्केटिंग ग्राउंड, विधायक रिकेश की पहल पर कलेक्टर ने दी दो करोड़ की स्वीकृति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedSports

Good news : भिलाई में बनने जा रहा है स्केटिंग ग्राउंड, विधायक रिकेश की पहल पर कलेक्टर ने दी दो करोड़ की स्वीकृति

By Mohan Rao
Published: February 11, 2025
Share
भिलाई में बनेगा स्केटिंग ग्राउंड
SHARE

भिलाई। शहर में स्केटिंग के शौकीनों के लिए एक सर्वसुविधायुक्त ग्राउंड मिलने जा रहा है। भिलाई के नेहरू नगर कोसा नगर टोल प्लाजा के समीप 2 करोड़ की लागत से ऐसा स्केटिंग ग्राउंड बनने जा रहा है जो कि भिलाई दुर्ग ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ को स्केटिंग स्पोर्ट्स के लिए नई दिशा दिखाएगा। विधायक रिकेश सेन ने स्केटिंग ग्राउंड के लिए प्रस्ताव बना कर दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को दिया था जिसे स्वीकृति मिल गई है। स्केटिंग ग्राउंड निर्माण के लिए पूरा प्रोजेक्ट लगभग तैयार हो चुका है और 80 लाख रुपए प्रथम किश्त के तौर पर शासन से स्वीकृत भी कर दिया गया नतीजतन कार्य शुरू होगा और बहुत जल्द ग्राउंड भिलाई दुर्ग के स्केटिंग खिलाड़ियों के लिए शुरू भी कर दिया जाएगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के लिए स्केटिंग में सर्वाधिक नेशनल मेडल जीतने वाले दुर्ग भिलाई के खिलाड़ी करीब 2 दशक से रोल स्केटिंग ग्राउंड की मांग करते रहे हैं। स्केटिंग में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अमितेश मिश्रा को राज्य सरकार ने गुंडाधुर अवार्ड से भी नवाजा है लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर के अभाव में हर वर्ष सैकड़ों बच्चे और युवा रोल और स्पीड स्केटिंग का हुनर ही छोड़ गए। भिलाई दुर्ग की बात छोड़िये पूरे छत्तीसगढ़ में सर्वसुविधायुक्त स्केटिंग ग्राउंड नहीं हैं। राजधानी रायपुर में एक-दो निजी स्कूलों में स्केटिंग ग्राउंड बने हैं लेकिन स्केटिंग कोच उससे संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि ग्राउंड का निर्माण स्केटिंग मापदंड और प्रैक्टिस के अनुरूप नहीं है। लंबे समय से मांग करने के बाद भी एक अच्छे स्केटिंग ग्राउंड के लिए कोई पहल अब तक नहीं दिखाई पड़ी थी। भिलाई-दुर्ग में अब तक सुविधा के अभाव में स्केटिंग खिलाड़ी कभी सड़क पर तो कभी निजी स्कूल के ग्राउंड में प्रैक्टिस करते रहे हैं।

स्केटिंग कोच दलजीत सिंह ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की इस पहल को स्केटिंग स्पोर्ट्स के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि वर्षों से दुःखी मन लेकर वो खिलाड़ियों को कभी सड़क तो कभी निजी स्कूल ग्राउंड में प्रैक्टिस करवाते रहे हैं। उन्होंने बताया कि नेशनल लेवल पर जिस स्तर से भिलाई दुर्ग के खिलाड़ी प्रदर्शन करते रहे हैं, निश्चित रूप से वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की इस पहल का चार गुना लाभ और परफार्मेंस भविष्य में देखने को मिलेगा। श्री सिंह ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में स्केटिंग ग्राउंड नहीं है जो कि बहुत जल्द वैशाली नगर विधानसभा के कोसा नगर क्षेत्र में बनने जा रहा है, इससे भिलाई दुर्ग ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को लाभ मिल सकेगा साथ ही वैशाली नगर विधायक की यह पहल छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के लिए भी अनुकरणीय साबित होगी।

गौरतलब हो कि वर्षों से हर नेशनल प्रतियोगिता में मिलने वाली उपलब्धियों और भिलाई के खिलाड़ियों के प्रदर्शन बाद स्केटिंग कोच दलजीत सिंह का दर्द उभर कर सामने आता रहा है। उनके आलावा कई स्केटिंग प्रेमी और खिलाड़ी जनप्रतिनिधियों के समक्ष स्केटिंग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग करते रहे लेकिन किसी जनप्रतिनिधि ने इस ओर ठोस पहल नहीं की थी। खिलाड़ियों ने बार-बार कहा कि अच्छी सुविधा वाला ग्राउंड मिल जाए तो यहां के खिलाड़ी और बेहतर खेल सकते हैं। स्केटिंग स्पोर्ट्स कोच, रोलर और स्पीड स्केटिंग खिलाड़ियों सहित खेल प्रेमियों ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की इस पहल का खुले हृदय से स्वागत किया है।

छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से मंदी बेअसर….. राज्य में पिछले साल से ज्यादा हुई कारों की बिक्री… ऑटोमोबाइल सेक्टर में रौनक लगातार बरकरार
जम्मू-कश्मीर को पीएम का तोहफा, अब हर परिवार को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर
परमबीर सिंह की चिट्ठी पर शरद पवार ने कहा- ये सिर्फ आरोप, सबूत नहीं
छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर: पिछले 24 घंटों में सामने आए रिकार्ड 427 नए मामले, राजधानी में फिर मिले सबसे ज्यादा मरीज
आकाशगंगा सुपेला में वर्षों से जाम नाली से मलबा निकालकर की गई सफाई…. अब नहीं होगी जलभराव की समस्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 119 # 11 February 2025
Next Article मतदान के बीच छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट… दंतेवाड़ा में जवान के पैरों के चीथड़े उड़े… रायपुर रेफर

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?