ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जम्मू-कश्मीर को पीएम का तोहफा, अब हर परिवार को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जम्मू-कश्मीर को पीएम का तोहफा, अब हर परिवार को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर

By @dmin
Published: December 26, 2020
Share
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में अब हर परिवार को सालाना पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सेहत स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया। देश में अपनी तरह की इस पहली योजना के लागू होने से प्रदेश के सभी 1.30 करोड़ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ने योजना का शुभारंभ करने के बाद प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे जम्मू-कश्मीर के दो लाभार्थियों से आयुष्मान योजना के बारे में सुनने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि जिनके लिए काम किया जाता है, उनसे संतोष के शब्द सुनने पर आशीर्वाद की अनुभूति होती है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर की आबादी करीब एक करोड़ तीस लाख है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जम्मू-कश्मीर के तीस लाख लोग कवर हुए थे। इसके अलावा अन्य एक करोड़ लोगों को सेहत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कवर किया जाएगा। दोनों योजनाओं के लाभार्थियों को एक जैसी सुविधाएं और लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार ने जम्मू-कश्मीर के सरकारी कर्मचरियों को भी सेहत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कवर करने का लक्ष्य रखा है। अब तक 16 लाख लोग इस योजना के तहत पंजीकरण करवा चुके हैं। अन्य नागरिकों को कवर करने के लिए आगामी दिनों में विशेष अभियान चलाया जाएगा।

सभी योजनाओं का लाभ मिले
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता है कि सभी योजनाओं का लाभ आप तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज का दिन प्रदेश के लिए बहुत ऐतिहासिक है। आज प्रदेश के सभी लोगों को आयुष्मान का लाभ मिलने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए यह कदम उठाता देख मुझे बहुत खुशी हो रही है। जम्मू-कश्मीर के सभी नागरिकों को मेरी ओर से बधाई। मेरी इच्छा थी कि इस योजना का शुभारंभ अटल जी की जयंती के अवसर पर हो, पर कुछ व्यस्तता के चलते संभव नहीं हो सका। अटल जी प्रदेश के लिए कश्मीरियत जम्हूरियत इंसानियत का हमें सदैव दिशा निर्देश देते रहे। 
उपराज्यपाल ने दिया पीएम मोदी को धन्यवाद
उपराज्यपाल ने केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर को दी जाने वाली सहायताओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पिछले साल अगस्त से नई बयार चल पड़ी है। बैक टू विलेज से प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। कहा कि आपके(प्रधानमंत्री) निर्देशन में हम आयुष्मान योजना को जमीनी स्त पर उतारने में कामयाब रहे। आज जम्मू-कश्मीर के लिए स्वर्णिम अध्याय शुरू होने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर देश नहीं बल्कि दुनिया का पहला राज्य है जहां सभी नागिरकों को ऐसा लाभ मिलने जा रहा है।

पिछले दो साल काफी संघर्षपूर्ण रहे: निक्की तंबोली
नेता प्रतिपक्ष का सीएम बघेल पर हमला, कहा- श्रीलंका की राह पर है राज्य सरकार
हाई वेल्यू मिनरल्स के हब के रूप में उभरेगा छत्तीसगढ़… खनन क्षेत्र में निवेश करने का किया गया आग्रह
10वीं-12वीं के सिलेबस में होगी 30-40 प्रतिशत की कटौती…. माध्यमिक शिक्षा मंडल का निर्णय ….. क्लास टीचर बनाएंगे वाट्सएप ग्रुप
मुख्यमंत्री ने एन्टी करप्शन ब्यूरो और राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की वेबसाईट का किया लोकार्पण…. हेल्पलाईन नंबर व व्हाट्सएप नंबर भी जारी…. अब ऑनलाइन की जा सकेंगी आर्थिक अनियमितताओं की शिकायतें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तवांग सेक्टर में मुस्तैद जवान, आईटीबीपी ने कहा- सैनिक अलर्ट मोड में, चीनी नहीं दे सकते चकमा तवांग सेक्टर में मुस्तैद जवान, आईटीबीपी ने कहा- सैनिक अलर्ट मोड में, चीनी नहीं दे सकते चकमा
Next Article भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में पेपर लीक पर चर्चा करनी चाहिए: प्रियंका गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने पार्टी छोड़ी, प्रियंका को ठहराया जिम्मेदार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?