ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ताईक्वांडो खेल में प्रदेश के 9 खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipurSports

ताईक्वांडो खेल में प्रदेश के 9 खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

By Om Prakash Verma
Published: July 2, 2023
Share
ताईक्वांडो खेल में प्रदेश के 9 खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
ताईक्वांडो खेल में प्रदेश के 9 खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
SHARE

19वीं राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में 9 गोल्ड, 4 सिल्वर, 2 ब्रान्ज मेडल किया हासिल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खिलाडिय़ों को बधाई दी
रायपुर। ताईक्वांडो खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य सहित पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर रहे हैं। गौरतलब है कि जशपुर के ताईक्वाडो स्टेडियम में 26 जून से 29 जून 2023 तक 19वीं राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में जशपुर जिला के ताईक्वांडो खेल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 12 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इन खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य पदक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। इसी तरह जिले को ताईक्वांडो में राज्य में रनरअप का खिताब दिलाने में सफल रहे है। इन खिलाडिय़ों में एकलव्य खेल अकादमी जशपुर ताईक्वांडो के तीन खिलाडिय़ों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। विजेता खिलाड़ी जूनियर स्तर के प्रतियोगिता हेतु 4 जुलाई को बैंगलोर और कैडेट वर्ग के लिए चयनित खिलाड़ी 25 जुलाई 2023 को लखनऊ के लिए रवाना होगें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ताईक्वांडों खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल जितने वाले खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों को बधाई दी है।

जशपुर जिले के कलेक्टर ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के 5 खिलाडिय़ों ने पदक प्राप्त किया है, इनमें रूद्र प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक के साथ रजत पदक, युवराज कुमार ने स्वर्ण पदक, सुश्री सृष्टि एक्का ने रजत पदक और आयुष यादव एवं अश्विन कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। इसी प्रकार जशपुरांचल इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रतीक बड़ा ने स्वर्ण पदक, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल व एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के 3 खिलाड़ी अजय चौहान ने दो स्वर्ण पदक, अर्जुन राम ने 1 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक एवं करण राम ने 1 स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

कलेक्टर जशपुर ने बताया कि जिले के इन खिलाडिय़ों को नियमित नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। अब चयनित खिलाड़ी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे। खिलाड़ी जूनियर स्तर की प्रतियोगिता हेतु 4 जुलाई 2023 को बैंगलोर के लिए रवाना होंगे। इसी प्रकार कैडेट वर्ग के लिए चयनित खिलाड़ी 25 जुलाई 2023 को लखनऊ के लिए रवाना होगें। उन्होंने बताया कि हाल ही में जशपुर जिले से 18 खिलाडिय़ों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ था। जल्द ही सीनियर एवं सब जूनियर वर्ग के खिलाडिय़ों का भी जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए जशपुर जिले के खिलाड़ी नियमित रूप से प्रशिक्षण लेकर तैयारी कर रहे हैं।

थाना प्रभारी स्वयं लिखें डायरी, एसपी करें समीक्षा-गुप्ता
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021: अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुति में यूगांडा, श्रीलंका एवं नाइजीरिया के कलाकार छाए… श्रीलंका के कलाकारों ने लूटी वाहवाही
Big news :  मध्यान्ह भोजन में शामिल होगा मिलेट्स, मुख्यमंत्री बघेल के प्रस्ताव को भारत सरकार ने दी मंजूरी
बाढ़ से बिगड़े हालात, 22 लाख लोग प्रभावित, 77 जंगली जानवरों की मौत
कोवैक्सीन का ट्रायल लेने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को हुआ कोरोना, 15 दिन पहले लगवाया था टीका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big accident : कोरबा में तेज रफ्तार हाइवा से टकराई कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: नगर सैनिक लगाते फटका, धोते गाड़ी, पिलाते चाय

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?