ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021: अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुति में यूगांडा, श्रीलंका एवं नाइजीरिया के कलाकार छाए… श्रीलंका के कलाकारों ने लूटी वाहवाही
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021: अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुति में यूगांडा, श्रीलंका एवं नाइजीरिया के कलाकार छाए… श्रीलंका के कलाकारों ने लूटी वाहवाही

By @dmin
Published: October 30, 2021
Share
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021: अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुति में यूगांडा, श्रीलंका एवं नाइजीरिया के कलाकार छाए… श्रीलंका के कलाकारों ने लूटी वाहवाही
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021: अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुति में यूगांडा, श्रीलंका एवं नाइजीरिया के कलाकार छाए… श्रीलंका के कलाकारों ने लूटी वाहवाही
SHARE

रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन सांध्यबेला में जनजातीय जीवन शैली की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आदिवासी नृत्यों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को बांधे रखा। पड़ोसी देश श्रीलंका के कलाकारों ने अपने संस्कृति पर आधारित नृत्य को बेहद मनोरम तरीके से प्रस्तुत किया। संगीत और नृत्य का गजब के संयोजन ने दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। इन कलाकारों को दर्शकों की खूब वाहवाही मिली।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021: अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुति में यूगांडा, श्रीलंका एवं नाइजीरिया के कलाकार छाए… श्रीलंका के कलाकारों ने लूटी वाहवाही

अंतराष्ट्रीय प्रस्तुति के पश्चात एक बार फिर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति हुई जिसमें हरियाणा के दल ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। नाइजीरिया के दल ने दूसरे दिन के अंतिम कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। नाईजीरिया के दल ने अपने संस्कृति, लोककला को संगीत और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत कर दर्शकगणों को अभिभूत कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पांडुचेरी के सांस्कृति मंत्री चंद्रिका प्रियंगा, मन्त्रिमण्डल के सदस्यों एवं अतिथियों ने उनका उत्साहवर्धन किया।

यूगांडा के कलाकारों ने अपने संस्कृति पर आधारित लोकनृत्य का नृत्य एवं गीत के माध्यम से बेहद मनोरम तरीके से प्रस्तुत किया। संगीत और नृत्य का गजब का संयोजन ने दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। इन कलाकारों को दर्शकों की खूब वाहवाही मिली। कलाकार वाद्य यंत्र पर खूब थिरके।

पुड्डुचेरी के कलाकारों ने जनजाति संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत कर दर्शकों को तालिया बजाने पर मजबूर किया। पांडिचेरी के नर्तक दलों के कलाकारों ने अपने पारंपरिक वेशभूषा, वाद्ययंत्रों एवं मुख़ौटो के साथ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। नृत्य के दौरान अपने गांव की रक्षा के लिए नृत्य कर पूजा भी किये। जनजाति संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर किया।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने करमा नृत्य की प्रस्तुति दी।करमा नृत्य ने एक बार फिर साबित किया कि जनजातीय जीवनचर्या में सांस्कृतिक विरासत किस तरह घुली मिली है। अपने जीवन शैली की बानगी उनके नृत्य में देखने को मिली जिसे जमकर सराहना मिली। आदिवसियों के रंग बिरंगे परिधानों को देख दर्शक अभिभूत हो गए। राजा करम सेन के याद में करमा नाच के माध्यम से कलमी (करम डाल के पेड़) के पूजा करके आंगन में उस डाली को स्थापित करते हुए नृत्य किये। नृत्य के माध्यम से नृत्य दल भावभंगिमा, वेशभूषा, नृत्य की कला को प्रदर्शित करते हुए अत्यंत मनोरम, रमणीय प्रस्तुति दी।

नृत्य महोत्सव के प्रतियोगिता में पारम्परिक त्योहार, अनुष्ठान, फसल कटाई एवं अन्य पारम्परिक विधाओं पर आधारित प्रतियोगिता की अंतिम प्रस्तुति गोवा के नृत्य दल ने कुनबी नृत्य कर किये। यह नृत्य दृढ़ कुनबी जनजाति के जनजातियों द्वारा गीत और नृत्य के माध्यम से सबसे पुरानी लोक परंपरा कुनबी को प्रस्तुत किए। इस नृत्य को कुनबी समुदाय द्वारा अपने व्यक्तिगत मनोरंजन के लिए गाते और नृत्य करते हैं। उनके यह गीत पूर्व पुर्तगालीन काल की सामाजिक विषयवस्तु पर आधारित है जो मांड या पूजा स्थल पर किया जाता है।

पारंपरिक लाल रंग की सूती साड़ी जिस पर छोटी चौकोर आकृतियां होती है, कुनबी नृत्य का परिधान है। महिला नर्तक बालों में लाल रंग के फूल लगाती हैं । कुनबी नृत्य में महिलाएं हाथों को बांधकर घेरे में नृत्य करती है जिसे फांती प्रथा कहा जाता है। नृत्य के दौरान घूमत, महादेलम, और कासलेम आदि वाद्य यंत्रों का उपयोग किया।

बड़ी खबर: डीआरआई की छापेमारी में मुंबई पोर्ट पर पकड़ाया 125 करोड़ का हेरोइन… मुंगफली तेल की खेप में इस तरह से छिपाकर लाया गया था देश में
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से 22.42 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज
आलाकमान पर भड़के सिद्धू: अपनी ताल पर नाचने वाला सीएम चाहते हैं शीर्ष पर बैठे लोग
ओमिक्रॉन वैरिएंट: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर सख्ती, भारत आने के लिए निगेटिव रिपोर्ट और ट्रैवल हिस्ट्री जरूरी, टेस्ट भी होगा
शारदीय नवरात्र की तैयारियां शुरू…. लाल मैदान में भव्य पंडाल निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The world recognized the iron of Indian corona vaccine कोवाक्सिन के साथ कोविशील्ड भी: सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- लोगों की जिंदगी से नहीं कर सकते खिलवाड़
Next Article Along with the dancers, the ministers also played together in mixed rhythm-to-taal instruments नर्तक दलों के साथ मंत्रियों ने भी मिलायी ताल-से-ताल साज में निभाया साथ…. मंच पर गूंजा छत्तीसगढिय़ा-सबले बढिय़ा का नारा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?