ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तलाक के बाद पहली बार नागा चैतन्य ने की खुलकर बात, बताई सामंथा रुथ प्रभु से अलग होने की वजह…
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

तलाक के बाद पहली बार नागा चैतन्य ने की खुलकर बात, बताई सामंथा रुथ प्रभु से अलग होने की वजह…

By @dmin Published January 13, 2022
Share
SHARE

अभिनेता नागा चैतन्य और अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने पिछले साल अक्टूबर में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपने तलाक की घोषणा की थी। नागा चैतन्य और सामंथा ने 2 अक्टूबर को एक बयान जारी कर अपनी चार साल की शादी को समाप्त करने की जानकारी साझा की थी। अब अभिनेता नागा चैतन्य ने पहली बार पूर्व पत्नी, अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु से अलग होने का कारण बताया है।

अपनी आगामी फिल्म बंगाराजू के प्रचार के लिए मीडिया से बातचीत के दौरान, नागा चैतन्य ने अपने तलाक पर कहा, अलग होना ठीक ही था। यह हम दोनों की व्यक्तिगत खुशी के लिए किया गया एक पारस्परिक निर्णय है। वो खुश हैं तो मैं खुश हूं। ऐसे में तलाक सबसे सही फैसला है।

पिछले साल दोनों ने सोशल मीडिया पर जारी किए गए बयान में लिखा था, ‘हमारे सभी शुभचिंतकों को। बहुत विचार-विमर्श के बाद सैम और मैंने अपने-अपने रास्ते पर चलने के लिए पति और पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि एक दशक से अधिक की मित्रता हमारे संबंधों का मूल रही है और हमें विश्वास है कि हमारे बीच यह मित्रता हमेशा रहेगी। हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि इस कठिन समय में हमारा समर्थन करें और हमें आगे बढऩे के लिए आवश्यक गोपनीयता प्रदान करें। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।

दिसंबर में आयोजित फिल्मफेयर में सामंथा ने नागा चैतन्य के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने पर बात की थी। उन्होंने कहा था मुझे अभी भी अपनी जिंदगी और जीनी है। मुझे पता है कि अभी मुझे अपनी जिंदगी और जीनी है। अपने निजी जीवन में इतनी कठिनाईयों का सामना करने के बाद पता चला कि मैं कितनी मजबूत हूं। मुझे लगता था कि मैं बहुत ज्यादा कमजोर हूं। मैंने सोचा था कि तलाक होने के बाद, मैं टूट जाऊंगा और मर जाऊंगा। मुझे नहीं लगा था कि मैं इतनी मजबूत होंगी … आज मुझे बहुत गर्व है कि मैं कितनी मजबूत हूं क्योंकि वास्तव में मुझे नहीं पता था कि मैं ऐसी हूं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा को हाल ही में अभिनेता अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा द राइजÓ में देखा गया था। उन्होंने अल्लू अर्जुन के साथ एक विशेष गाता, ‘ऊ अंतवा ऊ ऊ अंतवाÓ में अभिनय किया। अभिनेता फिलिप जॉन द्वारा निर्देशित ‘द अरेंजमेंट ऑफ लवÓ नामक फिल्म के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना डेब्यू करने जा रहीं हैं।

वहीं नागा चैतन्य फिल्म ‘बंगाराजू में अपने पिता-अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी, राम्या कृष्णन और कृति शेट्टी के साथ दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन कल्याण कृष्ण कुरासला ने किया है। उनके पास लाल सिंह चड्ढा भी है जो इस साल 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली है। इस फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर और मोना सिंह भी हैं।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin January 13, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इंस्टिट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च सेंटर तेन्दुआ में विशेष प्रशिक्षण शिविर जारी
Next Article जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर आएंगे सुनील शेट्टी, नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में निभाएंगे ये किरदार
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?