ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
Share
Notification Show More
Latest News
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Breaking News : छत्तीसगढ़ में पकड़ाया दो करोड़ का गांजा, मिर्च की बोरियों के बीच छिपाकर हो रही थी तस्करी
October 2, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : रायपुर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण, डीआरएम दयानंद ने यात्रियों को किया जागरूक
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

By Mohan Rao Published October 2, 2026
Share
SHARE

उरकुरा स्टेशन पर बच्चों की सूझबूझ और स्टेशन मास्टर की फुर्ती ने बचाई एक महिला की जिंदगी

रायपुर। कभी-कभी एक छोटी सी सतर्कता एक पूरी जिंदगी बचा लेती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेलमंडल के अंतर्गत आने वाले उरकुरा स्टेशन पर ऐसा ही कुछ हुआ। घटना  6 सितंबर 2026, दोपहर करीब 12:38 बजे की है। स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय अपनी ड्यूटी पर थे और ट्रेन के लिए सिग्नल का आदान-प्रदान करने के लिए प्लेटफॉर्म में आए थे। प्लेटफॉर्म पर सब सामान्य था, तभी एक छोटा बच्चा घबराया हुआ उनके पास दौड़ता हुआ आया।

बच्चे ने घबराते हुए कहा कि उसकी मौसी ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान देने वाली हैं। बच्चे की बात सुनते ही श्री उपाध्याय ने एक पल भी नहीं गंवाया। वे तुरंत उस दिशा में दौड़े और देखा कि एक महिला ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान देने के इरादे से ट्रैक के बेहद करीब खड़ी है। उसी समय एक मालगाड़ी तेज गति से आ रही थी। उन्होंने पूरी तत्परता और ताकत से महिला का हाथ पकड़ा और उसे ट्रैक से दूर खींच लिया। महिला के ट्रैक से हटते ही कुछ ही सेकंड में ट्रेन धड़धड़ाती हुई वहां से गुजर गई। श्री उपाध्याय की इस त्वरित कार्रवाई से संभावित अनहोनी टल गई।

देखें वीडियो

https://shreekanchanpath.com/wp-content/uploads/2026/10/Video-001.mp4

इसके बाद उपाध्याय ने महिला और दोनों बच्चों को संभाला, उन्हें पानी पिलाया और तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दी। आरपीएफ की टीम ने महिला की काउंसलिंग की। कुछ देर बाद महिला की माता भी स्टेशन पहुंच गईं और वे अपनी बेटी को सुरक्षित घर ले गईं। इस पूरी घटना में उस छोटे बच्चे की सजगता और स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय की सतर्कता, तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और एक परिवार को बिखरने से बचा लिया। रेल प्रशासन ने आनंद उपाध्याय के इस साहसिक और मानवीय कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

You Might Also Like

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

Breaking News : छत्तीसगढ़ में पकड़ाया दो करोड़ का गांजा, मिर्च की बोरियों के बीच छिपाकर हो रही थी तस्करी

स्वच्छता पखवाड़ा : रायपुर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण, डीआरएम दयानंद ने यात्रियों को किया जागरूक

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान

Mohan Rao October 2, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
Next Article रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?