ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर आएंगे सुनील शेट्टी, नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में निभाएंगे ये किरदार
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर आएंगे सुनील शेट्टी, नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में निभाएंगे ये किरदार

By @dmin Published January 13, 2022
Share
SHARE

कोरोना महामारी के कारण बंद हुए थिएटर की वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म को एक व्यापक रूप दिया है। थिएटर बंद होने की वजह से अपनी फिल्मों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कई फिल्मों के मेकर्स ने जहां ओटीटी का सहारा लिया तो वही ओटीटी प्लेटफॉम्र्स की सफलता ने इसे मनोरंजन का एक बेहतर जरिया बना दिया। ओटीटी की इसी सफलता की वजह से अब कई बड़े कलाकार भी डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। वहीं कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो इस साल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने को तैयार हैं।

इससे पहले रवीना टंडन से लेकर सुष्मिता सेन तक डिजिटल डेब्यू कर चुकी हैं। 90 की दशक की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन ने ‘आराण्यक से तो सुष्मिता सेन ने आर्या से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं अब 90 के ही मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी जल्दी अपना ओटीटी डेब्यू करने को तैयार है। इसी क्रम में अभिनेता सुनील शेट्टी जल्द ही नेटफ्लिक्स की अपनी वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं।

अभिनेता सुनील शेट्टी इसी वेब सीरीज में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। अभिनेता सीरीज में माफिया बॉस वर्धा भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा सीरीज में दो अन्य सितारे हाजी मस्तान और करीम लाला की भूमिका में दिखाई देंगे। हालांकि, अभी तक इन दोनों ही भूमिकाओं के लिए अभिनेताओं का नाम तय नहीं हो सका है।

गौरतलब है कि अभिनेता बीते कुछ समय से ही ओटीटी दुनिया में अपनी एंट्री की प्लानिंग कर रहे थे। ऐसे में नेटफ्लिक्स के इस ऑफर को सुनते ही वह इससे इनकार नहीं कर पाए। वहीं अभिनेता की बात करें तो सुनील बॉलीवुड के फिट एक्टर्स में से एक हैं। अपनी फिटनेस को लेकर सतर्क रहने वाले अभिनेता अक्सर अपने वर्कआउट के वीडियोज और फोटोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में दिए इंटरव्यू में सुनील ने बताया था कि वह माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे थे। उन्होंने यह भी बताया था कि माइग्रेन के कारण वह सुस्त और धीमे हो गए थे। तब से उन्होंने योग करना शुरू किया जिससे उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया और माइग्रेन भी खत्म हो गया।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin January 13, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तलाक के बाद पहली बार नागा चैतन्य ने की खुलकर बात, बताई सामंथा रुथ प्रभु से अलग होने की वजह…
Next Article इसलिए उड़ीं जैकलीन की नींदें, किताबों में तलाश रही हैं सुकून…
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?