ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डेढ़ साल के मासूम बेटे को बचाने बाघ से भिड़ी मां, 25 मिनट तक आदमखोर से लड़ते रही, फिर हुआ ये…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhNews

डेढ़ साल के मासूम बेटे को बचाने बाघ से भिड़ी मां, 25 मिनट तक आदमखोर से लड़ते रही, फिर हुआ ये…

By @dmin
Published: September 5, 2022
Share
डेढ़ साल के मासूम बेटे को बचाने बाघ से भिड़ी मां, 25 मिनट तक आदमखोर से लड़ते रही, फिर हुआ ये…
डेढ़ साल के मासूम बेटे को बचाने बाघ से भिड़ी मां, 25 मिनट तक आदमखोर से लड़ते रही, फिर हुआ ये…
SHARE

रायपुर. अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को बाघ का शिकार बनने से बचाने के लिए एक मां 25 मिनट तक खूंखार शिकारी जानवर से अपने जान की परवाह किए बगैर अकेले लड़ते रही। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के रोहनिया गांव की है। जहां अर्चना चौधरी रविवार सुबह करीब पौने 10 बजे डेढ़ साल के बेटे राजवीर के साथ किसी काम से घर से बाहर निकली थी। इस बीच एक बाघ झाडिय़ों में दोनों के शिकार के इंतजार में छिपा बैठा था। वह लकड़ी-कांटे की फेंसिंग को फांदकर अंदर आ गया और मासूम बच्चे पर झपट पड़ा।

बाघ ने महिला पर भी किया हमला
अपने बेटे को बाघ के मुंह में देखकर मां अर्चना बिना कुछ सोचे समझे बाघ से भिड़ गई। बाघ ने उसे भी दबोच लिया और अपने नाखून उसके शरीर में घुसा दिए। फिर भी मां ने हार नहीं मानी और करीब 25 मिनट तक बाघ को पटखनी देने के लिए जूझती रही। इसी बीच महिला की आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर बाघ की ओर दौड़े तब जाकर आदमखोर वहां से जंगल की ओर भागा। आखिरकार मौत के मुंह में जाकर मां ने अपने बेटे को बचा ही लिया। बाघ से लड़ते हुए महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उमरिया के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।

महिला की गर्दन टूटी
महिला की आवाज सुन ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। ये देख बाघ मां-बेटे को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। उसके जाने के बाद लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डॉक्टरों ने इलाज किया तो पता चला कि महिला की गर्दन टूट गई है। महिला की गंभीर हालत देख जबलपुर रेफर किया गया है। जहां महिला का इलाज जारी है।

शहर की स्वच्छता पर दाग लगाने वालों से वसूला जाए जुर्माना: आयुक्त
दंतेवाड़ा में बाढ़ प्रभावितों को युद्ध स्तर पर पहुंचाई जा रही मदद, क्षति की सर्वे सूची भी तैयार, प्रभावितों को दी जा रही राहत सामग्री 
Breaking: CG में 12% आरक्षण घटाने से नाराज आदिवासी समाज का प्रदेशव्यापी आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने कहीं सड़क तो कहीं रेल लाइन किया जाम
बायोमेट्रिक की खामियां सुधारेगा मैनेजमेंट, ग्रुप इंश्योरेंस और आरसी टाउनशिप की होगी समीक्षा
खुशखबरी: छत्तीसगढ़़ हुआ कोरोना मुक्त प्रदेश, आज की तारिख में एक भी केस नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रास्ते में अचानक आ गया पहाड़, मसूरी जाने वाली रोड बंद
Next Article Government Job: FCI ने 5043 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी, ऐसे करें आवेदन Government Job: FCI ने 5043 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी, ऐसे करें आवेदन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?