ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बायोमेट्रिक की खामियां सुधारेगा मैनेजमेंट, ग्रुप इंश्योरेंस और आरसी टाउनशिप की होगी समीक्षा
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति
मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
October 12, 2026
जंतर-मंतर में अब नहीं होंगे प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश… तय किए तीन नए स्थल
October 12, 2026
राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट
October 12, 2026
परंपरागत कार्य को व्यवसायिक साधन बनाकर आगे बढ़ रहीं हैं पद्मावती
सेवा की कहानी : परंपरागत कार्य को व्यवसायिक साधन बनाकर आगे बढ़ रहीं हैं पद्मावती
October 12, 2026
बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल
सेवा की कहानी : बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बायोमेट्रिक की खामियां सुधारेगा मैनेजमेंट, ग्रुप इंश्योरेंस और आरसी टाउनशिप की होगी समीक्षा

By Mohan Rao Published March 16, 2025
Share
SHARE

सेल स्टील प्लांट कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने ईडी एचआर से की चर्चा, पात्रता मापदंड, कांट्रेक्टर पंजीकरण व नवीनीकरण सहित विभिन्न मुद्दे उठाए  


भिलाई।
 सेल स्टील प्लांट कांट्रेक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने भिलाई स्टील प्लांट के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार के साथ बैठक की। इस दौरान उनसे कांट्रेक्टर और ठेका मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक की गई। एसोसिएशन के उठाए गए मुद्दों पर ईडी पवन कुमार ने साफ किया कि सेल-बीएसपी में पंजीकृत सभी ठेकेदार की चिंताओं को प्रबंधन गंभीरता से ले रहा है और जो भी बिंदु प्रबंधन के समक्ष उठाए जाएंगे उन पर समाधान निकाला जाएगा।
इस्पात भवन में सेल स्टील प्लांट कांट्रेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के स्वागत उपरांत ईडी पवन कुमार ने कहा कि कांट्रेक्टर और ठेका मजदूर दोनों हमारे भिलाई स्टील प्लांट के अनिवार्य अंग है और इनकी कहीं भी उपेक्षा नहीं होगी। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट केए अब्दुल कादर ने उम्मीद जताई कि उनके द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं पर प्रबंधन सकारात्मक हल निकालेगा।

बैठक में एसोसिएशन ने इस दौरान बायोमैट्रिक सिस्टम को लेकर चर्चा की। एसोसिएशन का कहना था कि बायोमेट्रिक हर जगह संभव नहीं है। खास कर शट डाउन, ब्रेकडाउन, आकस्मिक मरम्मत और  अत्याधिक ऊंचाई पर किए जाने वाले जॉब में समयबद्ध हाजिरी लगाते हुए काम नहीं हो सकता। पदाधिकारियों ने बताया कि बहुत से विभागों में बायोमैट्रिक सिस्टम बंद भी पड़ा है। ईडी पवन कुमार ने कहा कि दो महीने में समीक्षा कर व्यवस्था में सुधार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बायोमैट्रिक सिस्टम एक नीतिगत मसला है, इसलिए इसे बंद नहीं कर सकते।

एसोसिएशन ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि वर्तमान में जिन ठेका श्रमिकों के लिए 7 दिन का अस्थाई पास (टीपी) बनाया जाता है, उसमें इंश्योरेंस की मांग भी की जाती है। जिससे व्यावहारिक कठिनाइयां आती है। इस पर ईडी  पवन कुमार ने कहा कि इन पर और चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा। एसोसिएशन द्वारा ग्रुप इंश्योरेंस अप्रैल से लागू करने का आग्रह किया गया। उन्हें बताया गया कि पात्रता मापदंड को लेकर केंद्रीय सूचना आयुक्त (सीआईसी) के आदेश के बावजूद पूर्ण रूप से लागू नहीं किया गया। ओ.एंड एम विभाग द्वारा पंजीकरण नवीनीकरण में जारी और अपूर्ण काम की व्याख्या का तरीका तर्कसंगत नहीं होने के कारण कांट्रेक्टरों को अनुभवी के रूप में मान्यता नहीं मिलती है। इस तरह की विभिन्न समस्याएं ई.डी के समक्ष रखी गई।

एसोसिएशन ने इस दौरान ईडी पवन कुमार से कहा कि निविदाएं खोलने में पारदर्शिता का अभाव  है। निविदाएं लॉटरी सिस्टम के माध्यम से खोली जाती हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि हाल ही में टाउनशिप में रेट कॉन्ट्रैक्ट (आरसी) सिविल में 70 पंजीकृत ठेकेदारों ने भाग लिया, जिसमें से केवल 33 का चयन लॉटरी सिस्टम से हुआ। सभी पंजीकृत पार्टियां इच्छुक थीं। लेकिन उन्हें काम नहीं मिला। इस पर ईडी पवन कुमार ने कहा कि आरसी की पूरी व्यवस्था का परीक्षण कर सम्मानजनक हल निकाला जाएगा। उन्होंने रजिस्टर्ड ठेकेदारो को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन ने कहा कि अनुबंध अनुमान निकालने में सेल संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिसका ईडी ने निराकरण का आश्वासन दिया।
एसोसिएशन ने बताया कि रोटेशन के आधार पर रेट कॉन्ट्रैक्ट (इलेक्ट्रिकल) देने में अनियमितताएं बरती जा रही है। पिछले 10-15 वर्षों से बहुत सारी पार्टियां सूचीबद्ध हैं, लेकिन उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा है।

एसोसिएशन ने ईडी को बताया कि छोटे कार्य आदेशों को समाप्त कर उन्हें बड़ी निविदाओं में परिवर्तित किया जा रहा है। वर्तमान में 500 ठेकेदार विभिन्न वर्गों और श्रेणियों के तहत पंजीकृत हैं, प्रबंधन सभी को काम प्रदान करने में सक्षम नहीं है। एसोसिएशन ने बताया कि ईएसआईसी अस्पताल के माध्यम से मेडिकल जांच, वर्तमान में ठेका श्रमिकों की मेडिकल जांच निजी संस्थाओं द्वारा मनमानी दरों पर की जा रही है। इसे सीधे ईएसआईसी के माध्यम से करवाया जाए।

ईडी पवन कुमार ने सभी बिंदुओं पर एसोसिएशन से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रबंधन और ठेकेदारों के बीच बेहतर तालमेल के साथ हमें भिलाई स्टील प्लांट को सुचारू रूप से संचालित करना है। उन्होंने नवीनीकरण में आ रही दिक्कतों पर एसोसिएशन को मुख्य महाप्रबंधक (सर्विसेस) से चर्चा करने कहा। इसी तरह औद्योगिक संबंध (आईआर) के मुद्दों पर ईडी पवन कुमार ने एसोसिएशन से सीजीएम (आईआर) से मिलने हेतु कहा।

 उन्होंने कहा कि जिन एसोसिएशन ने जिन मुद्दों पर प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट किया है, उन पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाएगा और प्रबंधन इस बात का ध्यान रखेगा कि कांट्रेक्टर सहज रूप से काम कर सकें। इस दौरान मुख्य रूप से एसोसिएशन के महासचिव सी.के मोहन, कोषाध्यक्ष के. तुलसी धरण पिल्लई, वाइस प्रेसिडेंट के. ए. अंसार, आर.एस.कुरूप, उप महासचिव एन.पी मिश्रा, मनीष शर्मा कार्यकारिणी सदस्य के. विजय कुमार, के. थंगराज, संजय गुप्ता और बलिराम यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

जंतर-मंतर में अब नहीं होंगे प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश… तय किए तीन नए स्थल

राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट

सेवा की कहानी : परंपरागत कार्य को व्यवसायिक साधन बनाकर आगे बढ़ रहीं हैं पद्मावती

सेवा की कहानी : बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल

Mohan Rao March 16, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एसईसीएल में हादसा: मालगाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, सामने आई हादसे की वजह, चालक की बची जान एसईसीएल में हादसा: मालगाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, सामने आई हादसे की वजह, चालक की बची जान
Next Article पंचायत सचिव संघ अपनी मांगों को लेकर कल करेगा विधानसभा का घेराव, 18 मार्च से ब्लॉक मुख्यालयों में अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी पंचायत सचिव संघ अपनी मांगों को लेकर कल करेगा विधानसभा का घेराव, 18 मार्च से ब्लॉक मुख्यालयों में अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?