ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लद्दाख में फिर से हलचल, LAC के पास अभ्यास करने पहुंची चीनी सेना, बंकरों का भी कर रही निर्माण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

लद्दाख में फिर से हलचल, LAC के पास अभ्यास करने पहुंची चीनी सेना, बंकरों का भी कर रही निर्माण

By @dmin
Published: May 18, 2021
Share
लद्दाख में फिर से हलचल, LAC के पास अभ्यास करने पहुंची चीनी सेना, बंकरों का भी कर रही निर्माण
लद्दाख में फिर से हलचल, LAC के पास अभ्यास करने पहुंची चीनी सेना, बंकरों का भी कर रही निर्माण
SHARE

एएनआई,नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्वी लद्दाख की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पिछले साल का अप्रैल ही वह महीना था, जब चीन ने चालबाजी दिखानी शुरू की थी। हालांकि, कई दौर की बैठकों के बाद चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने समझौते के तहत कई इलाकों से डिस-एंगेजमेंट जरूर किया, लेकिन एक बार फिर से सीमा के पास हरकत शुरू हो गई है। दरअसल, चीनी सेना पूर्वी लद्दाख के डेप्थ इलाकों में अपनी ओर सैन्य अभ्यास कर रही है। इस अभ्यास को देखते ही भारतीय सेना भी पूरी तरह से अलर्ट हो गई है और किसी भी हरकत का जवाब देने को तैयार है।

कई सालों से इन इलाकों में कर रहे अभ्यास
सूत्रों ने बताया, चीनी कई सालों से इन इलाकों में आ रहे हैं, जहां वे गर्मी के समय में अभ्यास करते हैं। पिछले साल भी, वे अभ्यास की आड़ में इन क्षेत्रों में आए थे और यहां से पूर्वी लद्दाख की ओर आक्रामक रूप से चले गए थे। उन्होंने आगे बताया कि चीनी सैनिक अपने पारंपरिक इलाकों में हैं और कुछ स्थानों में वे 100 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि यह बात काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पैंगोंग क्षेत्र के दोनों ओर से पीछे हटने के बाद हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा हाइट्स को लेकर चीनी पक्ष से लगातार बातचीत चल रही है।

भारतीय सेना ने की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
भारतीय पक्ष ने भी पूर्वी लद्दाख और अन्य सेक्टरों में फॉरवर्ड इलाकों में गर्मियों के समय में सैनिकों की तैनाती देखी है। इसके बाद, मोर्चे पर तैनात सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हाल में अग्रिम इलाकों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की है और वहां की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं। लद्दाख में भारतीय पक्ष द्वारा तैनात बलों में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना शामिल हैं, जो अब सेक्टर में सबसे आगे हैं। बता दें कि चीनी अपने पारंपरिक अभ्यास क्षेत्रों से हटने के बाद पूर्वी मोर्चे पर आ गए थे और तब से दोनों पक्षों के बीच सैन्य गतिरोध जारी है।

अपने इलाकों में बना रहे बंकर्स
सूत्रों का कहना है कि उम्मीद थी कि चीनी अपने वास्तविक लोकेशन पर वापस चले जाएंगे, लेकिन वे फॉरवर्ड इलाकों पर ही रुके रहे। वे अपने क्षेत्र में बंकरों का निर्माण करते देखे गए हैं और अपने ढांचे को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर भारत ने भी अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और अपने सैनिकों को वहां लंबी दौड़ के लिए तैयार कर लिया है। अतिरिक्त बलों की तैनाती और रोटेशन भी जारी है। भारतीय और चीनी, दोनों सेनाओं के पास पिछले साल से सीमा पर बड़ी संख्या में सैनिक तैनात हैं।

कई दौर की बैठक के बाद चीनी सेना गई थी पीछे
मालूम हो कि कई दौर की बैठक के बाद भारतीय सेना को पैंगोंग सो के दोनों इलाकों से चीनी सैनिकों को पीछे खदेडऩे में सफलता हासिल हुई थी। भारतीय जवानों ने अगस्त महीने के आखिर में ऊंची पहाडिय़ों पर कब्जा कर लिया था, जिसके बाद चीनी पक्ष की तुलना में भारत को बढ़त हासिल हो गई थी। दोनों सेनाओं के बीच में पूर्वी लद्दाख के गोगरा समेत अन्य इलाकों से डिस-एंगेजमेंट को लेकर बातचीत का दौर जारी है। चीनी सेना से भारत लगातार मांग करता आया है कि वह गोगरा, हॉट स्प्रिंग्स और डेप्सांग के इलाकों से पीछे हटे। वहीं, इस मद्देनजर भारत भी पूरी तरह से हर हरकत पर नजर बनाए हुए हैं और उन इलाकों में बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती की हुई है।

हरा सोना ने बदली जिंदगी, ग्रामीणों के लिए बना आर्थिक संबल
कोरोना का कहर: स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए राज्यवार हेल्पलाइन नंबर, पहले पता कर लें अस्पताल से वेंटिलेटर तक की जानकारी
सेक्टर-1 में झूलाकांड के बाद जागा प्रशासन… आयोजन स्थलों पर मेला लगाना है तो करना होगा यह काम
कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल, आसमान में ये नजारा देख झूम उठे शिवभक्त
ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना योद्धा:अबूझमाड़ के बीहड़ क्षेत्रो में सेवा दे रही नारायणपुर की एएनएम कविता कोरोना योद्धा:अबूझमाड़ के बीहड़ क्षेत्रो में सेवा दे रही नारायणपुर की एएनएम कविता
Next Article तीसरी लहर में बच्चों के कहर की बात गलत, ऐसी कोई स्टडी नहीं है: एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया क्या है सिंगापुर वेरिएंट, जिसकी तीसरी लहर भारत में बच्चों पर ढा सकती है कहर

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?