ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समय से पहले बाल सफेद होने से परेशान हैं तो अपनाएं ये 5 टिप्स…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

समय से पहले बाल सफेद होने से परेशान हैं तो अपनाएं ये 5 टिप्स…

By Sonu Sahu
Published: January 7, 2023
Share
SHARE

बढ़ती उम्र के साथ बाल सफेद होना आम बात है, लेकिन आजकल कम उम्र में ही लोगों को सफेद बालों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। समय से पहले सफेद बाल होने के पीछे कई कारण हैं, लेकिन मुख्य रूप से खराब जीवनशैली की वजह से ऐसा होता है। आइए आज हम आपको पांच ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिनकी मदद से समय से पहले बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है।

Contents
  • मेंहदी और कॉफी
  • करी पत्ता और तेल
  • ब्लैक टी
  • प्याज का रस
  • भृंगराज हेयर मास्क

मेंहदी और कॉफी

सबसे पहले थोड़ा पानी उबालें और फिर इसमें एक बड़ी चम्मच कॉफी डाल दें। इसे ठंडा होने दें और फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा मेहंदी पाउडर डालते हुए चलाते रहें। इस मिश्रण को कुछ घंटे या रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद इसमें एक बड़ी चम्मच मनपसंदीदा हेयर ऑयल मिलाएं। अब मिश्रण को बालों में और पूरे सिर पर अच्छे से लगाएं। फिर इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें और अंत में पानी से धो लें।

करी पत्ता और तेल

सबसे पहले एक पैन में दो बड़ी चम्मच नारियल का तेल गरम करें। अब इसमें 10 से 12 करी पत्ते डालकर 20 मिनट के लिए रख दें। ठंडा होने पर इस मिश्रण से बालों में मसाज करें और 45 मिनट से दो घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद बालों को शैम्पू करके धो लें। करी पत्ता विटामिन बी से भरपूर होता है, जो बालों में मेलामाइन (ब्लैक पिग्मेंटेशन) को बहाल करने में मदद करती है।

ब्लैक टी

इसके लिए दो बड़ी चम्मच ब्लैक टी लें और इसे पानी में उबाल लें। अब इसमें एक चम्मच नमक भी डाल दें। ठंडा होने के बाद इसे बालों में लगाएं। अच्छे रिजल्ट के लिए इस मिश्रण को हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं। ब्लैक टी से बालों को धोने से सफेद बालों को बढऩे से रोका जा सकता है। यह ग्रे या सफेद बालों को काला रंग देती है, जिससे बाल काले दिखने लगते हैं।

प्याज का रस

प्याज का रस सबसे पुराने उपायों में से एक है। यह कैटालेज नामक एंजाइम को बढ़ाता है, जो बालों को काला करता है और समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकने में मदद करता है। इसके लिए केवल दो से तीन बड़ी चम्मच प्याज के रस में एक बड़ी चम्मच जैतून का तेल और एक बड़ी चम्मच नींबू का रस मिला लें। अब इससे स्कैल्प की मसाज करें और एक घंटे बाद सिर को धो लें।

भृंगराज हेयर मास्क

बालों के राजा कहा जाने वाला भृंगराज आयुर्वेद में लोकप्रिय है और बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने में मदद करता है। सबसे पहले एक पैन में दो बड़ी चम्मच नारियल का तेल और एक बड़ी चम्मच भृंगराज पाउडर डालें। इन्हें गरम करके बालों में लगाएं, फिर उन्हें घंटे के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। यह जड़ी-बूटी सिर की रूखी त्वचा को ठीक करती है और बालों को उनका प्राकृतिक रंग खोने से बचाती है।

टेरर मॉड्यूल में एक और कामयाबी, महाराष्ट्र ATS ने तीसरे संदिग्ध को किया मुंबई से गिरफ्तार
कोरोना के चलते टला मानवरहित गगनयान मिशन, इस साल नहीं भरेगा उड़ान
गरीब परिवार की कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बना वरदान…
अब ब्रिटेन के सिक्कों पर भी नजर आएंगे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, UK के वित्त मंत्री ने की सिफारिश
स्कूली बच्चों ने देखी फिल्म छावा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ने की सराहना… छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री है यह फिल्म
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Inauguration of Ram Van Gaman Tourism Circuit: सीएम बघेल ने राजिम में भगवान श्री राम की भव्य मूर्ति का किया अनावरण Inauguration of Ram Van Gaman Tourism Circuit: सीएम बघेल ने राजिम में भगवान श्री राम की भव्य मूर्ति का किया अनावरण
Next Article नकबजनी का आरोपी पकड़ाया, सुपेला व स्मृति नगर में की थी लाखों की चोरी… दो आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?