ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विशेषज्ञ बोले- अभी धार्मिक स्थलों को खोलना उचित नहीं, और बढ़ सकते हैं कोरोना संक्रमण के मामले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

विशेषज्ञ बोले- अभी धार्मिक स्थलों को खोलना उचित नहीं, और बढ़ सकते हैं कोरोना संक्रमण के मामले

By @dmin
Published: June 1, 2020
Share
विशेषज्ञ बोले- अभी धार्मिक स्थलों को खोलना उचित नहीं, और बढ़ सकते हैं कोरोना संक्रमण के मामले
विशेषज्ञ बोले- अभी धार्मिक स्थलों को खोलना उचित नहीं, और बढ़ सकते हैं कोरोना संक्रमण के मामले
SHARE

बेंगलुरू (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन नें धीरे-धीरे ढील देनी शुरू कर दी है। गृह मंत्रालय ने शनिवार को अनलॉक-1 के लिए फेज के हिसाब से गाइडलाइंस जारी किया है। इसमें सबसे अहम फैसला है आठ जून से देश के धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति देना। सरकार का यह फैसला एक जाने-माने महामारी विशेषज्ञ को रास नहीं आई है। उन्होंने कहा है कि इस तरह के स्थलों पर अधिक लोगों, खासकर बुजुर्गों की मौजूदगी से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के और अधिक बढऩे का खतरा है।
स्वस्थ भारत की दिशा में काम करने वाले संगठन ‘पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया’ में जीवन अध्ययन महामारी विज्ञान के प्रोफेसर एवं प्रमुख गिरिधर आर बाबू ने कहा कि अभी इस चरण में धार्मिक स्थलों को खोलना उचित नहीं है।
उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि सबसे पहली बात तो यह है कि धार्मिक संस्थान जीवित रहने के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक नहीं हैं, यद्यपि बहुत से लोगों के लिए, अचानक लॉकडाउन और काम करने के सामान्य तरीकों में कमी का परिणाम मानसिक स्वास्थ्य के प्रभावित होने के रूप में निकलता है।
प्रोफेसर बाबू ने कहा, ‘अधिकतर धर्मों में घरों से पूजा-इबादत करने का प्रावधान है। धार्मिक संस्थानों को खोलना जोखिम भरा है क्योंकि इनमें से ज्यादातर बंद स्थान होते हैं, अधिकतर स्थलों पर लोगों की सबसे ज्यादा मौजूदगी होती है और इन स्थानों पर संवेदनशील श्रेणी में आने वाले वरिष्ठ नागरिक जैसे लोग जाते हैं।
उन्होंने कहा कि युवा तथा स्वस्थ लोगों के साथ एक स्थान पर बुजुर्गों की अधिक संख्या में मौजूदगी जैसी चीजें खतरे को और बढ़ा सकती हैं क्योंकि स्वस्थ लोग हल्के लक्षणों और दिशा-निर्देशों की अनदेखी कर सकते हैं।
छह साल तक विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ काम कर चुके बाबू कर्नाटक में पोलियो के प्रसार को रोकने और खसरा निगरानी शुरू करने जैसे कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के लिए दूसरे राज्यों से लोगों के आगमन को जिम्मेदार ठहराया।
बाबू ने उदाहरण देकर कहा कि कर्नाटक में पिछले शुक्रवार तक कोरोना वायरस के 248 मामले थे जिनमें से 227 मामले ऐसे लोगों से संबंधित थे जो दूसरे राज्यों, खासकर महाराष्ट्र से आए थे। उन्होंने कहा कि किसी स्थान पर लोगों की भीड़ को रोकने के लिए दिशा-निर्देश स्पष्ट, कड़े और पूरे देश में बाध्यकारी होने चाहिए।

कंप्यूटर विजन सिंड्रोम: ये है इसके कारण, लक्षण और इलाज…
गुलमोहर के फूलों से सजेंगी दुर्ग भिलाई की सड़के: जिले में तैयार हो रहे पेल्टाफोरम प्रजाति के गुलमोहर पौधें
जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा 120 क्विंटल धान, झारखंड से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की थी तैयारी
एलएसी पर निगरानी तेज, लेह के आसमान में चक्कर काटते दिखे वायु सेना के विमान
ऑस्ट्रेलिया भीषण आग: एक अरब से ज्यादा जानवरों की मौत, कई विलुप्त होने की कगार पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चाइना की दोहरी चाल...बाहर शांति का सुर और सीमा पर सीनाजोरी LAC लद्दाख तनाव : राजनाथ के बयान से नरम पड़ा चीन, कहा- सीमा पर हालात को बातचीत से सुलझा सकते हैं
Next Article Workers also did excellent work in lock down: 10 tanks made under Amrit Mission Face Two are being tested लॉक डाउन में भी श्रमिकों ने किया बेहतरीन काम: अमृत मिशन फेस टू के तहत बने 10 टंकियों की की जा रही है टेस्टिंग

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?