ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा 120 क्विंटल धान, झारखंड से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की थी तैयारी
Share
Notification Show More
Latest News
कुपोषण से बचाव के लिए जागरूकता पर दिया जोर
बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप
October 8, 2026
सफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
October 8, 2026
रायपुर में भिडेंगी भारत-जिम्बाब्वे की महिला टीमें, 16-18-20 अक्टूबर को तीन टी-20 मैच
October 8, 2026
हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दीं लपटें
October 8, 2026
नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां, राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक
October 8, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा 120 क्विंटल धान, झारखंड से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की थी तैयारी

By Mohan Rao Published December 3, 2025
Share
धान का अवैध परिवहन
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सीजन चालू होते ही, धान कोचिये सरहदी राज्यों से अवैध रूप से धान ला कर छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिश में लगे हुए हैं, जिन्हें रोकने के लिए जशपुर पुलिस व प्रशासन अत्यंत सक्रिय है, जशपुर पुलिस के द्वारा, निरंतर सरहदी ग्रामीण रास्तों पर चेकिंग की जा रही है, साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने बुधवार तड़के 4 बजे, पैट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम गलौंडा के ग्रामीण रास्तों में अवैध रूप से झारखंड राज्य से छत्तीसगढ़ में खपाने लाई जा रही धान लदी, चार पिकअप वाहन को पकड़ा है, जिसमें कुल 120  क्विंटल धान लोड था।

दरअसल बुधवार की तड़के 4 बजे सिटी कोतवाली जशपुर की पुलिस टीम पैट्रोलिंग में थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ग़लौंडा के ग्रामीण रास्ते में चार पिकअप वाहन क्रमांक क्रमशः,CG14-MU-9347,JH01-FG-8689,JH01-FC-816 व JH-01FC-7695 में भारी मात्रा में धान लोड है, जो कि चैनपुर झारखंड की ओर से आ रहा है। सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर, ग्राम ग़लौंडा के ग्रामीण रास्ते में नाकाबंदी की गई थी।

पुलिस के उक्त संदिग्ध पिकअप वाहनों को आता देख, घेराबंदी कर, चारों पिकअप वाहनों को रोका गया, पूछताछ पर पिकअप वाहन क्रमांक CG14-MU-9347  का ड्राइवर ने अपना नाम अपना नाम जीत वाहन उम्र 23 वर्ष, निवासी भागलपुर जिला जशपुर का रहने वाला बताया, तथा पिकअप वाहन क्रमांक क्रमशः JH01-FG-8689,JH01-FC-816 व JH-01FC-7695  के ड्राइवरों ने अपना नाम विकास कुमार, उम्र 25 वर्ष, चंदन कुमार, उम्र 25 वर्ष, व रोहित रौतिया उम्र 25 वर्ष , सभी निवासी ग्राम चैनपुर, जिला गुमला झारखंड का रहने वाला बताया। इन सभी ने उक्त धान को वे झारखंड से जिला जशपुर एक राइस मिल के लिए ला रहे थे, पुलिस के द्वारा उक्त संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग की गई, तो उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका। जिस पर पुलिस के द्वारा उक्त चारो संदिग्ध पिकअप वाहन को धान सहित जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को सौंपा गया है।

अब तक पकड़ चुकी है 420 क्विंटल धान
गौरतलब है कि जशपुर पुलिस अवैध धान को छत्तीसगढ़ में लाने से रोकने हेतु अत्यंत प्रतिबद्ध है ,पुलिस के द्वारा इसके पूर्व भी थाना लोदाम  , थाना कुनकुरी क्षेत्र  व पंडरा पाठ क्षेत्र से,  पांच ट्रक, तीन पिकअप व एक ऑटो सहित लगभग 10 लाख 50 हजार रुपए कीमत की कुल 420 क्विंटल अवैध रूप से झारखंड राज्य से ला रहे धान को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंप चुकी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस सरहदी राज्यों से छत्तीसगढ़ में अवैध धान की आमद को रोकने हेतु, लगातार संभावित रास्तों पर नजर रखी हुई है,  मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है व पुलिस के द्वारा सरहदी क्षेत्रों में नियमित पैट्रोलिंग भी की जा रही, कोतवाली क्षेत्र में अवैध धान से लदी चार पिकअप से 120 क्विंटल धान को पकड़ अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है, अवैध धान के विरुद्ध जशपुर की कार्यवाही जारी रहेगी।

You Might Also Like

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप

उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

रायपुर में भिडेंगी भारत-जिम्बाब्वे की महिला टीमें, 16-18-20 अक्टूबर को तीन टी-20 मैच

हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दीं लपटें

नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां, राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक

Mohan Rao December 3, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों ने की सौजन्य भेंट
Next Article दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर, तीन जवान शहीद… सभी के शव बरामद

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?