भिलाई। हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री श्याम केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। केमिकल की मौजूदगी के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना इतनी भयावह है कि फैक्ट्री से उठता काला धुआं कई किलोमीटर दूर आसमान में साफ देखा जा सकता है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लगातार पांच घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग का कारण वेल्डिंग से उठी चिंगारी है जिसकी वजह से आग लगी। फैक्ट्री से उठ रहा काला धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। फायर ब्रिगेड की करीब 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही। पांच घंटे बीतने के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। फैक्ट्री में नेफ्थलीन का इस्तेमाल कर उसकी गोलियां (बॉल्स) बनाई जाती है, जो अलमारी में कॉकरोच आदि से बचाव के लिए रखी जाती है।




