ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टारगेट किलिंग, आतंकियों ने पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी की गोली मारकर हत्या की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

टारगेट किलिंग, आतंकियों ने पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी की गोली मारकर हत्या की

By Om Prakash Verma
Published: December 24, 2023
Share
टारगेट किलिंग, आतंकियों ने पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी की गोली मारकर हत्या की
टारगेट किलिंग, आतंकियों ने पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी की गोली मारकर हत्या की
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। उत्तरी कश्मीर के बारामुला में आतंकवादियों ने लक्षित हत्या को अंजाम दिया है। जिले में आतंकियों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफी पर गोलीबारी कर उनकी हत्या कर दी। सुरक्षाबलों ने हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी मस्जिद में अजान पढ़ रहे थे, इसी दौरान उन पर हमला हुआ।

जम्मू के अखनूर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
जम्मू के सीमावर्ती अखनूर सेक्टर के खौड़ क्षेत्र में शुक्रवार रात को पाकिस्तानी सेना ने पाकिस्तान की नडाला पोस्ट के पास से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करवाने की कोशिश की। इसे भारतीय सेना के मुस्तैद जवानों ने विफल कर दिया है। सेना के अनुसार इस दौरान दो घुसपैठियों को मार गिराया गया। हालांकि, उनके साथी भागते समय शवों को भी घसीट ले गए।

सेना से मिली जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर की रात को सेना ने अपने निगरानी उपकरणों के माध्यम से चार घुसपैठियों की संदिग्ध गतिविधि देखी, जो भारतीय क्षेत्र की तरफ बढ़ रहे थे। इस पर सेना की तरफ से पहले चेतावनी दी गई। जब घुसपैठिये नहीं रुके तो भारतीय सुरक्षाबलों ने गोलीबारी की। सैन्य अधिकारियों ने बताया है कि घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों की संख्या चार से अधिक थी। उनमें से दो को को भारतीय सेना ने मार गिराया, और अन्य वापस भागने में कामयाब रहे। वे भागते के साथ मारे गए दोनों घुसपैठियों के शवों को भी घसीटते हुए ले जाने में कामयाब रहे। सेना के अनुसार घुसपैठियों ने घुसपैठ से पहले भारतीय सेना का ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान की नडाला पोस्ट के पास सरकंडों में आग लगा दी लेकिन, भारतीय सेना ने पूरी चौकसी से घुसपैठ को नाकाम कर दिया।

सुरक्षाबलों ने खंगाले जंगल, घरों में भी जांच हेलिकॉप्टर व ड्रोन की भी ली जा रही मदद
पुंछ के सुरनकोट में सैन्य वाहनों पर हमले के बाद से पुंछ और राजोरी के जंगली इलाकों में तलाशी अभियान भी जारी है। सुरक्षा बल थन्नामंडी, डीकेजी, दरहाल और मंजाकोट के जंगल खंगाल रहे हैं। घने जंगलों में हेलिकॉप्टर, ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद भी ली जा रही है।

सूत्रों के अनुसार सेना के पैरा कमांडो, सीआरपीएफ व पुलिस की एसओजी संयुक्त तलाशी अभियान चला रही है। राजोरी-पुंछ रेंज के डीआईजी पुलिस डॉ. हसीब मुगल, एसएसपी राजोरी अमृतपाल सिंह और सेना के राष्ट्रीय राइफल के कमांडर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। याद रहे कि वीरवार को पुंछ हमले के तत्काल बाद थन्नामंडी के डीकेजी के जंगल सुरक्षा बलों ने से लिए थे। डीकेजी से लगते मंजाकोट और दरहाल के जंगलों के आसपास भी घेराबंदी कर दी थी, जोकि शुक्रवार को भी जारी रही।

सुरक्षा बल लोगों के घरों में भी छानबीन कर रहे हैं ताकि आतंकी हमला करने वाले आतंकी भाग न सकें। सूत्रों के अनुसार थन्नामंडी के डीकेजी, शाहदरा शरीफ, भंगाई के घने जंगलों में हेलिकॉप्टर और ड्रोन की मदद भी ली जा रही है। उधर, राजोरी-थन्नामंडी-बफलियाज सड़क पर यातायात शुक्रवार को भी बंद रहा। हमले के बाद से सड़क पर रोकी गई वाहनों की आवाजाही पर शुक्रवार को भी बंद रही। अभी सैन्य वाहनों का ही आना-जाना है। कुछ दिन तक मार्ग पर यातायात बंद रहने की संभावना है।

गैस लीक से मरने वालों की संख्या 11 तक पहुंची, NDRF व फॉरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर… एक्सपर्ट करेंगे हादसे की जांच  
पटरीपार क्षेत्र के लोगों को मिलेगी संड़क नाली की सुविधा… विकास कार्य के लिए विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल ने किया भूमिपूजन
तमिलनाडु की पूर्व CM जयललिता की मौत पर चौंकाने वाले खुलासे, जांच आयोग को 4 करीबियों पर शक, 608 पन्नों की रिपोर्ट पेश
मुख्यमंत्री बघेल शामिल हुए राष्ट्र संत श्री ललितप्रभ सागर जी के दिव्य सत्संग प्रवचन माला के कार्यक्रम में
कोरोना के नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता: भारत में बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, सक्रिय केस 4000 के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत आ रहे तेल टैंकर की निगरानी कर रहा भारतीय तटरक्षक जहाज, कल हुआ था ड्रोन हमला भारत आ रहे तेल टैंकर की निगरानी कर रहा भारतीय तटरक्षक जहाज, कल हुआ था ड्रोन हमला
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: बच्चों के लिए भी हो कोई पीएफए जैसी संस्था

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?