ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत आ रहे तेल टैंकर की निगरानी कर रहा भारतीय तटरक्षक जहाज, कल हुआ था ड्रोन हमला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalWorld

भारत आ रहे तेल टैंकर की निगरानी कर रहा भारतीय तटरक्षक जहाज, कल हुआ था ड्रोन हमला

By Om Prakash Verma
Published: December 24, 2023
Share
भारत आ रहे तेल टैंकर की निगरानी कर रहा भारतीय तटरक्षक जहाज, कल हुआ था ड्रोन हमला
भारत आ रहे तेल टैंकर की निगरानी कर रहा भारतीय तटरक्षक जहाज, कल हुआ था ड्रोन हमला
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि जिस तेल टैंकर पर शनिवार को अरब सागर में ड्रोन हमला हुआ था, वह तटरक्षक बल के जहाज की निगरानी में भारत आ रहा है। कोस्ट गार्ड का डोर्नियर मेरीटाइम विमान भी तेल टैंकर की निगरानी कर रहा है। कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने बताया कि तेल टैंकर कल तक मुंबई पहुंच जाएगा और फिलहाल भारतीय जल क्षेत्र में दाखिल हो गया है।

शनिवार को हुआ था तेल टैंकर पर हमला
बता दें कि शनिवार को जापानी कंपनी का एक तेल टैंकर सऊदी अरब से भारत आ रहा था। इसी दौरान अरब सागर में उस पर ड्रोन हमला हुआ। इस हमले से जहाज पर आग लग गई। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया और जहाज पर सवार सभी क्रु मेंबर सुरक्षित हैं। क्रु मेंबर्स में करीब 20 भारतीय भी शामिल हैं। पहले माना जा रहा था कि जहाज पर हमला हूती विद्रोहियों ने किया है चूंकि हाल के समय में अरब सागर और लाल सागर में कई जहाजों को हूती विद्रोहियों ने निशाना बनाया है। अब अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दावा किया है कि जहाज पर ड्रोन हमला ईरान से किया गया था।

भारतीय नौसेना ने भी भेजा अपना युद्धक जहाज
हमले की सूचना मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल के डोर्नियर विमान ने जहाज की सुरक्षा के लिए उड़ान भरी और विमान द्वारा तभी से ही लगातार जहाज की सर्विलांस की जा रही है। वहीं कोस्ट गार्ड ने अपने जहाज विक्रम को भी तेल टैंकर के पास भेजा है और अब विक्रम जहाज अपनी निगरानी में तेल टैंकर को लेकर भारत आ रहा है। साथ ही भारतीय नौसेना के युद्धक जहाज आईएनएस मोरमुगाओ भी तेल टैंकर एमवी केम प्लूटो के पास पहुंच गया है और तेल टैंकर पर हमले की जानकारी ले रहा है। भारतीय नौसेना जांच कर ही है कि तेल टैंकर पर ड्रोन हमला लंबी दूरी से किया गया था फिर किसी नजदीकी जहाज से। हमले के समय इलाके में घूम रहे अन्य जहाजों की भी जांच की जा रही है।

मौसम विभाग ने जारी की चक्रवाती तूफान की चेतावनी, गुजरात और महाराष्ट्र में हो सकती है भारी बारिश
Breaking News : दुर्ग में बुजुर्ग महिला डिजिटल अरेस्ट की शिकार, गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगे 22 लाख रुपए
ज्ञानवापी सर्वे शुरू: परिसर में दाखिल हुई एएसआई की टीम, क्या आठ दिनों में मिलेंगे अहम साक्ष्य?
पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजे 11 ग्रेनेड, अंडे की तरह की गई थी पैकिंग, तलाशी अभियान में बरामद
छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की नई वेबसाइट तैयार, पुरानी वेबसाइट भी चलेगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गीता जयंती पर माताधाम सेक्टर-7  में हुआ गीता महायज्ञ, जयकारों से गूंजी यज्ञ स्थली
Next Article टारगेट किलिंग, आतंकियों ने पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी की गोली मारकर हत्या की टारगेट किलिंग, आतंकियों ने पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी की गोली मारकर हत्या की

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?