ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिले के इस अस्पताल में स्टाफ की कमी, तीन दिन तीन घंटे काम बंद, मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

जिले के इस अस्पताल में स्टाफ की कमी, तीन दिन तीन घंटे काम बंद, मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल?

By Om Prakash Verma
Published: June 10, 2023
Share
जिले के इस अस्पताल में स्टाफ की कमी, तीन दिन तीन घंटे काम बंद, मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल?
जिले के इस अस्पताल में स्टाफ की कमी, तीन दिन तीन घंटे काम बंद, मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल?
SHARE

जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में स्टाफ नर्स की कमी को लेकर छत्तीसगढ़ परिचारिका कर्मचारी कल्याण संघ के द्वारा 3 दिनों तक रोजाना 3 घंटे तक काम को बंद करते हुए रोष व्यक्त किया जाएगा। इस मामले को लेकर संघ के द्वारा संयुक्त संचालक सह अधीक्षक शहीद महेंद्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। छत्तीसगढ़ परिचारिका कर्मचारी कल्याण संघ के उप प्रांताध्यक्ष अनशिला बैंस ने बताया कि 13 जून से 15 जून तक रोजाना सुबह 10 बजे से लेकर एक बजे तक काम को बंद किया जाएगा। अगर जल्द ही मांग को पूरी नहीं किया जाएगा तो संघ को अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

संघ के सदस्यों ने यह भी बताया कि डिमरापाल में निरंतर स्टाफ की कमी एक बड़ा रूप ले चुकी है। जिसकी वजह से स्टाफ नर्स को अपनी क्षमता से अधिक काम करना पड़ रहा है। जिसकी वजह से शारीरिक व मानसिक रूप से ग्रसित हो रहे हैं। इसके अलावा देखा जाए तो स्टाफ की कमी को लेकर कई बार अधिकारियों के पास मामले की जानकारी देने के बाद भी कोई भी परिणाम सामने नहीं आया है। कुछ स्टाफ नर्स ने नाम न छापने की शर्त में बताया कि हमारे यहां एकता की कमी है, जिसके कारण कोई भी खुलकर विरोध नहीं कर पाता है, अगर आधे से ज्यादा लोग हड़ताल करते भी हैं तो बाकी के लोग अपने वार्ड में ड्यूटी करते नजर भी आते हैं।

जल्द आ जाती है नाइट ड्यूटी
स्टाफ नर्स ने यह भी बताया कि वार्ड में ज्यादा स्टाफ होने के कारण महीने में एक बार नाइट ड्यूटी लगाई जाती थी, लेकिन लगातार स्टाफ नर्स के तबादले, नियमित होने व अन्य कारणों के चलते कई स्टाफ कम हो गए हैं। जिसके कारण अकेले की ही ड्यूटी लगाई जाती है।

दिन हो या दोपहर करते हैं अकेले ड्यूटी
स्टाफ नर्स की सबसे बड़ी समस्या यह है कि एक वार्ड में बिस्तर भले ही 30 रहते हैं, लेकिन वहां पर क्षमता से अधिक मरीजों को भर्ती किया जाता है। ऐसे में अकेले स्टाफ नर्स को डॉक्टर को राउंड कराने से लेकर मरीजों को इंजेक्शन, से लेकर अन्य इलाजों के लिए अकेले ही देखना पड़ता है।

100 से अधिक है नियमित स्टाफ नर्स
बताया जा रहा है की इस मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में देखा जाए तो 100 से अधिक नियमित स्टाफ नर्स कार्यरत हैं। लेकिन हक की लड़ाई में इसमें भी संख्या में कमी देखने को मिलने वाली है। जिसके कारण अधिकारी तक इनकी आवाज नहीं पहुंच पाने व वार्ड में समस्या नहीं हो पाने के कारण इनके अधिकारों के ऊपर अधिकारी ध्यान नहीं दे पाते हैं।

विधायक से लेकर मंत्री तक को दे चुके हैं ज्ञापन
मेडिकल कालेज डिमरापाल 2018 में शुरू किया गया था। उस समय भाजपा का शासन काल चल रहा था। उस समय से लेकर अब कांग्रेस के शासन काल तक जब भी मुख्यमंत्री से लेकर अन्य मंत्री बस्तर दौरे पर आए हैं। तब तक स्टाफ नर्स की भर्ती को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया, इसके बदले उन्हें आश्वाशन तो मिला लेकिन स्टाफ की पूर्ति आज तक नहीं हो पाई है। जिसके कारण लगातार स्टाफ नर्स बढ़ते कार्य के लगातार बीमार हो रहे है।

विश्व योग दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
10 की बजाय अब 14 टीमों के बीच वनडे वर्ल्ड कप कराने की तैयारी में आईसीसी, जानें इसकी वजह
भाजपा की जीत में चेम्बर की रही अहम् भूमिका, भाजपा के पक्ष में व्यापारियों को किया एकजुट, दिलाई दी शपथ
यात्रीगण ध्यान दें, छत्तीसगढ़ से चलने वाली चार ट्रेन कैंसिल, 6 से 12 अक्टूबर तक नहीं चलेगी ये गाडिय़ां
हैलो, मैं कलेक्टर बोल रहा हूं, कल 20 हजार मेरे खाते में डाल देना, घंटी बजते ही सरपंचों की उडऩे लगी थी नींद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संत कबीर ने समाज को आडंबरों के खिलाफ जगाया : रत्नावली संत कबीर ने समाज को आडंबरों के खिलाफ जगाया : रत्नावली
Next Article CG News : मोबाइल चलाने की आजादी नहीं मिली तो छोड़ दिया घर, दो साल से रह रही थी फेसबुक फ्रेंड के साथ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?