ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा की जीत में चेम्बर की रही अहम् भूमिका, भाजपा के पक्ष में व्यापारियों को किया एकजुट, दिलाई दी शपथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भाजपा की जीत में चेम्बर की रही अहम् भूमिका, भाजपा के पक्ष में व्यापारियों को किया एकजुट, दिलाई दी शपथ

By Mohan Rao
Published: December 3, 2023
Share
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली अभूतपूर्व विजय में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चेम्बर ने इस चुनाव में न केवल पूरे प्रदेश में व्यापक अभियान चलाया अपितु एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर जमकर चुनाव प्रचार भी किया था। व्यापारियों को संगठित करने और चुनावी माहौल बनाने में चेम्बर ने अहम् काम किया। चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन की अगुवाई में व्यापारियों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई थी।

चेम्बर के मीडिया प्रभारी शंकर सचदेव के मुताबिक, मतदान से पहले चेम्बर ने अजय भसीन की अगुवाई में पूरे प्रदेश में व्यापक रूप से अभियान छेड़ा गया था। इस दौरान राजनांदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पक्ष में वहां के व्यापारियों को संगठित किया गया और भाजपा के पक्ष में मतदान कराने की शपथ दिलाई गई। अभियान के तहत अजय भसीन ने दुर्ग शहर में भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव के लिए चेम्बर के सभी व्यापारियों को एकजुट किया। वैशाली नगर में रिकेश सेन की सभाओं में भाजपा को मतदान करने की अपील की। रायगढ़ ,सक्ती, चाम्पा, रायपुर, पाटन, अहिवारा, दुर्ग ग्रामीण, गुंडरदेही, बालोद समेत कई अन्य विधानसभा क्षेत्रों में व्यापारियों को एक सूत्र पिरोने का कार्य किया गया। शंकर सचदेव ने बताया कि सभी व्यापारियों ने एक अच्छे शासन की चाह में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने में कोई कसर नही छोड़ी।

अजय भसीन ने अभियान के माध्यम से व्यापारियों में मतदान के प्रति जागरूक करने सभी व्यापारियों को पहले मतदान फिर दुकान का संदेश देकर शपथ दिलाई। भारतीय जनता पार्टी की इस जीत में चेम्बर के महामंत्री की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सभी व्यापारियों ने उनका धन्यवाद किया। प्रदेशव्यापी इस अभियान में अजय भसीन के साथ सुनील मिश्रा, शंकर सचदेव, ठाकुर गौतम सिंह, चिन्ना राव, हरीश शर्मा, दिलीप इसरानी, मनोहर कृष्णानी, राम ओबेरॉय, संतोष जायसवाल, विनय सिंह, नीलेश सेठ व अनेक व्यापारी साथ रहे।

जज की 13 साल की नाबालिग बेटी ने किया सुसाइड, सरकारी बंगले में फंदे पर लटकी मिली लाश
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने पूरा किया एस्सार की ऑपरेशनल महान-सिपत ट्रांसमिशन संपत्तियों का अधिग्रहण
सावधान! ईयरफोन का ज्यादा इस्तेमाल बना सकता है बीमार, बरतें ये सावधानियां
गैस लीक से मरने वालों की संख्या 11 तक पहुंची, NDRF व फॉरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर… एक्सपर्ट करेंगे हादसे की जांच  
Breaking News : अडानी समूह ऊर्जा और सीमेंट क्षेत्र की विस्तार परियोजनाओं में 65 हजार करोड़ का करेगा निवेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : दुर्ग शहर व दुर्ग ग्रामीण से कांग्रेस की हार, भाजपा के गजेन्द्र व ललिल ने दर्ज की जीत
Next Article देवेन्द्र ने तोड़ा एक जीत-एक हार का रिकार्ड, भिलाई में कद्दावर भाजपा नेता को हराया

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?