रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 24 घंटे भीषण गर्मी वाले रहेंगे मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 4 संभागों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। सूर्य देवता का रौद्र रूप दिख रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक गर्म हवाएं चल रही है। आज सुबह जारी चेतावनी में मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के प्रमुख शहरों में हीटवेव चलने की संभावना है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी निकायों अधिकारी व कर्मचारियों को विशेष एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए हैं।
बता दे छत्तीसगढ़ में इन दिनों गर्मी का प्रकोप है अप्रैल माह में है। प्रदेश के अधिकतम शहरों का तापमान 42 डिग्री के पार चला गया है। गुरुवार सुबह मौसम विभाग द्वारा रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर व सरगुजा संभाग में हीटवेव चलने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए विशेष एहतियात भी बरतने कहा गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी हीटवेव को देखते सभी निकायों के लिए विशेष निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य विभाग और नगरीय निकायों को से कहा है कि हीटवेव से नागरिकों को बचाने के लिए समुचित प्रयास किए जाएं। सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को पानी के लिए भटकना न पड़े। सभी निकायों को सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ संचालित करने का भी निर्देश दिया गया है। वहीं कर्मचारियों को भी विशेष एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है।
रायगढ़ जिला रहा सबसे गर्म
बुधवार को छत्तीसगढ़ का रायगढ़ शहर सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं अन्य शहरों में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। रायपुर में जहां 42.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। दुर्ग में 43.6 डिग्री वह राजनांदगांव में 44 डिग्री टेंपरेचर रहा। प्रदेश के बिलासपुर में 43 डिग्री व अंबिकापुर में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बस्तर संभाग के जगदलपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। कुछ हिस् में बिजली गिरने व तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।




