रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 1045 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। रोज की तरह राजधानी रायपुर में नए संक्रमितों के मिलने का क्रम बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में राजधानी रायपुर से सर्वाधिक 173 नए केस सामने आए। इसके अलावा दुर्ग में 97 पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 1570 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 12 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3275 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 74 हजार 324 हो गई है। वहीं अब तक 2,57,021 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। अब प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 14028 हो गई है।





