ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिलासपुर की धरती पर बिखरा है गौरवशाली परम्पराओं और संस्कृति का खजाना…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

बिलासपुर की धरती पर बिखरा है गौरवशाली परम्पराओं और संस्कृति का खजाना…

By @dmin
Published: December 27, 2020
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ राज्य भारत की गौरवशाली परम्पराओं, इतिहास और आदिवासी संस्कृति का खजाना है। यहाँ पर वैसे तो हर जिले में देखने के लिए बहुत कुछ है लेकिन आज बात करते हैं बिलासपुर की। नया रायपुर से 92 किलोमीटर उत्तर में स्थित बिलासपुर में ही राज्य का उच्च न्यायालय भी स्थित है। चाहे यहां के सुगंधित दूबराज चावल की बात हो या हथकरघा उद्योग की या फिर कोसे की साड़ियों की, यह सब देश-विदेश में खूब प्रसिद्ध है।

इतिहास के पन्नों को पलटें तो उल्लेख मिलता है कि पूर्व में बिलासपुर, रतनपुर के कलचुरी राजवंश का भाग था। शहर का मूल रूप मराठा राजवंश के समय आया और मराठा राजवंश ने यहाँ कई किलों का भी निर्माण शुरू कराया था लेकिन वह कभी पूरा नहीं हो सका। ब्रिटिश सरकार की ईस्ट इंडिया कंपनी ने बिलासपुर का अधिग्रहण कर लिया। इम्पीरियल गज़ेटियर ऑफ़ इंडिया में उल्लेख मिलता है कि इस शहर का नाम ‘बिलासपुर’, सत्रहवीं शताब्दी की मत्स्य-महिला ‘बिलासा’ के नाम पर पड़ा। यह क्षेत्र लंबे समय तक मछुआरों की बस्ती भी रहा।

बिलासपुर की संस्कृति की झलक देखते ही बनती है। यहाँ राष्ट्रीय पर्वों को तो उत्साह के साथ मनाया ही जाता है साथ ही स्थानीय पर्वों जैसे- सुआ-नृत्य, भोजली, रावत-नाच, पोला इत्यादि भी ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े उत्साह के साथ मनाये जाते हैं। बिलासपुर के पर्यटन स्थलों की बात करें तो इनमें मल्हार, अमरकंटक-नर्मदा और सोन नदी का उद्गम, कानन-पेंडारी चिड़ियाघर, ताला गाँव-रूद्र शिव की प्रतिमा, सेतगंगा का श्रीरामजानकी मन्दिर, रतनपुर का महामाया मन्दिर, अय्यप्प मन्दिर, तिफरा पुल के पास, खुडिया एवं खूटाघाट बाँध, रतनपुर, रानी सती मन्दिर, मनोरंजन पार्क, अचानकमार वाइल्डलाइफ सेंचुरी एवं टाइगर रिज़र्व, चैत्तुरगढ, पाली, कोरबा, मरीमाई मंदिर भनवारटंक, नर्मदा धाम बेलपान, विजयपुर किला शामिल हैं।

बिलासपुर शहर के भीतर दर्शनीय स्थानों की बात करें तो विवेकानंद उद्यान, दीनदयाल उद्यान, ऊर्जा-पार्क, स्मृति-वन, यातायात-पार्क (बिलासपुर-सीपत रोड के लगरा ग्राम में स्थित), बिलासा ताल, रामकृष्ण आश्रम (कोनी), अरपा रिवर व्यू, स्मृति वाटिका, काली मंदिर तिफरा, महामाया मन्दिर नगोई (नौगई) ग्राम पंचायत नगोई, वाटर पार्क (तिफरा) और वंडर वर्ल्ड शामिल हैं।

बिलासपुर में औद्योगिक ईकाइयाँ भी अच्छी संख्या में हैं। ऊर्जा के क्षेत्र में बिलासपुर का देश में एक महत्त्वपूर्ण स्थान है। बिलासपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों के विद्युत-गृहों से लगभग दस हजार मेगावाट से ज्यादा बिजली का उत्पादन होता है। यही नहीं कोयला उत्पादन में भी बिलासपुर संभाग के कोरबा का विशिष्ट स्थान है। बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में तिफरा-सिरगिट्टी तथा सिलपहरी महत्त्वपूर्ण हैं। बिलासपुर में बड़े-बड़े शॉपिंग माल्स के अलावा कई मल्टीप्लेक्स भी हैं।बिलासपुर आना चाहें तो यह शहर भारत के लगभग सभी राज्यों से रेल मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। इसके अलावा बिलासपुर से राज्य के लगभग सभी हिस्सों को जोड़ने के लिए बस सेवाएं भी उपलब्ध हैं। बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा मुंबई तथा कोलकाता से जुडा हुआ है। बिलासपुर शहर से निकटतम हवाई अड्डा रायपुर स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा लगभग 131 किलोमीटर की दूरी पर है।

पहले डोज के 90 प्रतिशत कवरेज वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ भी शामिल
पाकिस्तानी ड्रोन से बड़ी घटना को अंजाम देने की हो रही थी कोशिश: BSF आईजी
पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
बारिश से कहीं जलभराव तो नहीं महापौर नीरज पाल ने शहर का लिया जायजा, बारिश के दौरान वार्डो में देखी स्थिति
आईसीयू बेड के लिए मांगी 1.30 लाख की रिश्वत, पूरे पैसे नहीं थे तो किस्तों में ली रकम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 2 thousand 163 new cases and 5 thousand 651 patients became healthy in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में कोरोना के 1045 नए संक्रमितों की पुष्टि… राजधानी में सर्वाधिक केस
Next Article शिवराज मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार, 24 नेता बन सकते हैं मंत्री लव जिहाद कानून: कड़े प्रावधान, लंबी सजा लेकिन ‘घर वापसी’ करने वालों को होगी छूट

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?