ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में नोटिस के बाद मंदिर से शिवलिंग उखाड़ कर कोर्ट में किया गया पेश: भगवान शिव पर जुर्माना, अवैध कब्जे के भी आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में नोटिस के बाद मंदिर से शिवलिंग उखाड़ कर कोर्ट में किया गया पेश: भगवान शिव पर जुर्माना, अवैध कब्जे के भी आरोप

By @dmin
Published: March 26, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में नोटिस के बाद मंदिर से शिवलिंग उखाड़ कर कोर्ट में किया गया पेश: भगवान शिव पर जुर्माना, अवैध कब्जे के भी आरोप
छत्तीसगढ़ में नोटिस के बाद मंदिर से शिवलिंग उखाड़ कर कोर्ट में किया गया पेश: भगवान शिव पर जुर्माना, अवैध कब्जे के भी आरोप
SHARE

रायगढ़ । भगवान शिव को छत्तीसगढ़ के राजस्व अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद शिवलिंग सहित तहसील कोर्ट में पेश किया गया है। रायगढ़ जिले के अधिकारियों के मुताबिक, भगवान शिव ने जमीन पर अवैध कब्ज़ा किया है। नोटिस में हाजिर न होने की दशा में उन पर 10,000 रुपए जुर्माना भी लगाने की तैयारी थी। स्थानीय ग्रामीणों ने मजबूर हो कर शिवलिंग को उखाड़ कर कोर्ट में पेश किया। यहाँ पर तहसीलदार न होने के चलते कोर्ट ने अगली तारीख दे दी है। यह घटना 25 मार्च, 2022 (शुक्रवार) की है।

इस वीडियो में एक स्थानीय महिला को कहते सुना जा सकता है, हम सभी आज तहसील कार्यालय आए है, जितने लोगों को नोटिस मिला है। इसी में हमारे शिव मंदिर को भी नोटिस मिला था। आज हमारी पेशी थी। शिव मंदिर में तो भगवान ही रहते हैं। उनकी पूरे गाँव के लोग पूजा करते हैं। भगवान जी पेशी में आए हैं। वही साहब से बात भी करेंगे। उनको 10,000 का जुर्माना भी लगा है। वो 10,000 भरना भी है और खाली भी करना है। भगवान ही तहसीलदार से सवाल करेंगे कि मुझे कारण बताओ नोटिस क्यों मिला। अब भगवान ही पूछेंगे कि पैसा कब भरना है और खाली कब करना है। अभी तक मुझ से कोई नहीं मिला है। मैं रायगढ़ वासियों को भी संदेश देना चाहूँगी कि अगर यही नोटिस मस्जिद में जाता तो आज मुस्लिम रायगढ़ बंद कर देते। मेरे साथ हिन्दू यहाँ खड़े हैं। हमारे भगवान का अपमान हुआ है। इसका फैसला क्या करते है आप सब बताइए।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, यह नोटिस अतिक्रमण के खिलाफ हाईकोर्ट में डाली गई एक याचिका के बाद जारी हुआ। 14 फरवरी, 2022 को हाईकोर्ट ने स्थानीय नगर पालिका को अवैध अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। रायगढ़ की तहसील अदालत ने एक टीम का गठन कर के कौहाकुंडा गांव में शिकायतों की जाँच करवाई। इस दौरान सीमांकन दल नाम की उस टीम ने 10 स्थानों को चिह्नित किया। इस रिपोर्ट के आधार पर तहसील कोर्ट ने उन सभी 10 जगहों पर किसी भी नए निर्माण पर रोक लगा दी। साथ ही उन जमीनों से संबंधित सभी 10 लोगों को नोटिस जारी कर के कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया। इसका पालन न करने वालों को 10 हजार रुपए जुर्माना और जमीन से बेदखली होना बताया गया।

रायगढ़ तहसील कोर्ट द्वारा जिन 10 लोगों को नोटिस जारी हुई थी उसमें एक कोहाकुंडा के वार्ड 25 का शिव मंदिर भी था। शिव मंदिर में कोई पुजारी नहीं था। यह नोटिस सीधे मंदिर को ही जारी कर दी गई थी। न्यायालय द्वारा दी गई समयसीमा को देखते हुए स्थानीय लोगों ने शिवलिंग को ही उखाड़ लिया और उसे वाहन से लाद कर अदालत पहुँच गए।

उस समय कोर्ट के बाहर पीठासीन अधिकारियों के व्यस्त होने का नोटिस लगा था। इस केस की अगली सुनवाई 13 अप्रैल तय कर दी गई। वही इस मामले में तहसीलदार गगन शर्मा के मुताबिक, मुझे नोटिस की जानकारी नहीं है। नोटिस को जारी करने वाले अधिकारी नायब तहसीलदार हैं। अगर नोटिस में कोई कमी है तो उसको दूर किया जाएगा।

हाईकमान से कांग्रेस के 10 विधायकों की अपील: कैप्टन को निराश न करें, उन्हीं की वजह से पार्टी पंजाब में खड़ी है
छत्तीसगढ़ के रास्ते लग्जरी कार में चांदी की 34 ईंट की तस्करी, ड्राइवर सीट के नीचे बनाया था गुप्त चेंबर, जब पुलिस ने रोकी गाड़ी तो…
मंगल साधना केंद्र मंगलम में मनाया गया संत रतन मुनि महाराज का 73 वां संयम दिवस… बड़ी संख्या में शामिल हुए भक्त
श्रीरामनवमी पर 12 प्रखण्डों से निकाली जाएगी शोभायात्रा, 2.5 लाख परिवारों से संग्रहित अन्न से बनेगा महाप्रसाद
भिलाई में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, रोज होता था लाखों का लेनदेन… 7 आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article योगी 2.0 सरकार: किस मंत्री को क्या मिलेगी जिम्मेदारी? मंत्रियों में बढ़ी बेचैनी, कल होगा विभागों का बंटवारा
Next Article परंपरागत हुनर और नई तकनीक के मेल से ग्रामोद्योग में नई संभावनाएं परंपरागत हुनर और नई तकनीक के मेल से ग्रामोद्योग में नई संभावनाएं

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?