ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: परंपरागत हुनर और नई तकनीक के मेल से ग्रामोद्योग में नई संभावनाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

परंपरागत हुनर और नई तकनीक के मेल से ग्रामोद्योग में नई संभावनाएं

By @dmin
Published: March 27, 2022
Share
परंपरागत हुनर और नई तकनीक के मेल से ग्रामोद्योग में नई संभावनाएं
परंपरागत हुनर और नई तकनीक के मेल से ग्रामोद्योग में नई संभावनाएं
SHARE

लर्निंग लिंक्स फाऊंडेशन के कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री गुरु रुद्र कुमार
प्रशिक्षित महिलाओं को 5000 का दिया गया प्रोत्साहन राशि
ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने महिलाओं को ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से रोजगार दिलाने का दिया आश्वासन

दुर्ग। परंपरागत हुनर और नई तकनीक के मेल के माध्यम से ग्रामोद्योग में नई संभावनाएं पैदा होंगी और आर्थिक विकास के तेजी से अवसर उपलब्ध होंगे। हमारे कारीगर काफी कुशल है उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ दिया जाए और मार्केटिंग एवं अन्य जरूरी चीजों का प्रशिक्षण दिया जाए तो आर्थिक रूप से भी वे अधिक सक्षम होंगे। इस दिशा में विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। यह बात पीएचई एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार ने कही।

वे भिलाई स्थित अमित इंटरनेशनल होटल में मास्टर कार्ड एवं लर्निंग लिंक्स फाऊंडेशन द्वारा आयोजित महिला उद्यमिता एवं प्रौद्योगिक ट्रेनिंग उपरांत अनुदान राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान लर्निंग लिंक्स फाऊंडेशन द्वारा वी एंड टेक परियोजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को मंत्री गुरु रुद्र कुमार के हाथों अनुदान राशि एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। आज प्रशिक्षण प्राप्त 80 महिलाओं को 5000 रुपये प्रोत्साहन के रूप में राशि प्रदान की गई। वहीं इस संस्था द्वारा अब तक 11000 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु अनुदान राशि प्रदान की गई है।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं अपने जीवन में रंग भर रही है। विभाग की तरफ से समय-समय पर प्रशिक्षण देकर प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। संस्था अच्छा कार्य कर रही है जिसे देख कर मुझे खुशी महसूस हो रही है और यहां महिलाओं का आत्मविश्वास देखकर ऐसा लग रहा है सरकार के साथ-साथ इस तरह की संस्थाएं भी समाज में अपनी भागीदारी मुखर कर रही है।

इस दौरान मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने लर्निंग लिंक्स फाऊंडेशन संस्था और कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को आश्वस्त किया कि इस संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त के बाद उन्हें ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में पंडवानी गायिका पद्म भूषण श्रीमती तीजन बाई, लीड कंसलटेंट शबाना रिजवी एवं प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

राजधानी में शुरू हो रहा 150 बिस्तरों का एसएमसी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, सीएम बघेल कल करेंगे शुभारंभ
छत्तीसगढ़ बनेगा देश का मिलेट हब… सीएम बघेल की उपस्थिति में कोदो, कुटकी एवं रागी की उत्पादकता बढ़ाने आईआईएमआर हैदराबाद व 14 जिलों के साथ एमओयू
छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे इलेक्ट्रिक वाहन अब तक 71 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों का हो चुका रजिस्ट्रेशन
डॉ संतोष राय इंस्टीट्यूट में शुरू हो रही है 11वीं व 12वीं की नई बैच…. 26 अप्रेल से शुरू होंगी 11वीं कॉमर्स की कक्षाएं
दुर्ग रायपुर के बाद अब राजनांदगांव भी होगा लॉक…. 10 से यहां संपूर्ण लॉकडाउन… जरूरी सेवाओं को अनुमति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में नोटिस के बाद मंदिर से शिवलिंग उखाड़ कर कोर्ट में किया गया पेश: भगवान शिव पर जुर्माना, अवैध कब्जे के भी आरोप छत्तीसगढ़ में नोटिस के बाद मंदिर से शिवलिंग उखाड़ कर कोर्ट में किया गया पेश: भगवान शिव पर जुर्माना, अवैध कब्जे के भी आरोप
Next Article कृषि विज्ञान केंद्र, अंजोरा द्वारा ग्राम बेलौदी में पांच दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण संपन्न कृषि विज्ञान केंद्र, अंजोरा द्वारा ग्राम बेलौदी में पांच दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण संपन्न

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?