ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर यह कैसा लगा दाग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर यह कैसा लगा दाग

By Om Prakash Verma
Published: October 29, 2022
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ भारत का हृदय स्थल है. यहां भिलाई जैसा औद्योगिक तीर्थ है जिसे मिनी इंडिया कहा जाता है. राजनीतिक दृष्टिकोण से स्थानीय नेतृत्व की बात तो ठीक है पर इसे लेकर कला एवं संस्कृति पर हमला करना सर्वथा अनुचित और अवांछित है. देश के सभी नामचीन कलाकार एकाधिक भाषा में गायन करते रहे हैं. किशोर कुमार, लता मंगेशकर, आशा भोंसले, येशु दास, एसपी बालासुब्रमण्यम को इसके चलते पूरी दुनिया में ख्याति मिली. पर इधर छत्तीसगढ़ की एक बाल कलाकार केवल इसलिए ट्रोल हो गई कि उसने छठ गीत गाया है. लोकगायिका आरू की उम्र सिर्फ 14 साल है. उसपर माता सरस्वती की कृपा है. वह एकनिष्ठ होकर गीत-संगीत की साधना कर रही हैं. वैसे भी छठ पर्व पूरे छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जाता है. शासन और प्रशासन भी इसमें सहयोग करता है. बिलासपुर में अरपा नदी के तट पर स्थित तोरवा घाट देश का सबसे बड़ा सुव्यवस्थित छठ घाट है. आकार के मापदण्ड पर यह मुम्बई के जुहू बीच के बाद दूसरा सबसे बड़ा छठघाट है. छठी मइया तो पूरे भारत की आराध्य हैं. अपने संतान की सुरक्षा, अच्छी सेहत और लंबी आयु के लिए सभी माताएं माता षष्ठी को मानती हैं. विभिन्न प्रांतों में इस पर्व को मनाने का तरीका अलग अलग हो सकता है पर भावनाएं एक जैसी ही होती हैं. यह किस तरह से किसी संस्कृति पर हमला हो गया, यह समझ से परे है. आज छठ गीत का विरोध हो रहा है. तो क्या कल को इडली दोसा खाने का विरोध शुरू हो जाएगा? सुबह-सुबह पोहा बेचने वालों को खदेड़ा जाएगा? यह किस संस्कृति की बात हो रही है? क्या छत्तीसगढ़ी भाषा की अस्मिता के लिए आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद करन की मांग की जाएगी? इंग्लिश ही क्यों, हिन्दी मीडियम स्कूल भी तो छत्तीसगढ़ी को नुकसान पहुंचाते हुए लगेंगे. हम जिन पर्यटनस्थलों का विकास कर रहे हैं क्या वहां भी बाहरी लोगों का आना वर्जित कर दिया जाएगा? संस्कृति बचाने के चक्कर में कहीं हर चीज का विरोध करने की अपसंस्कृति हावी हो गई तो छत्तीसगढ़ टापू बनकर रह जाएगा. देश-दुनिया में जितने भी वाहियात आंदोलन हुए हैं, सबकी शुरुआत इसी तरह हुई है. आरंभिक चरण में ऐसे विचारों को नजरअंदाज कर दिया जाता है. पर विचार कभी मरते नहीं. एक बार कही गई बात सालों-साल लोगों की जेहन में कैद हो जाते हैं. इतिहास गवाह है कि ऐसे सभी आंदोलन कुछ समय बाद अपने पैरों पर स्वयं कुल्हाड़ी मारने की कहावत को ही चरितार्थ करते हैं. गुरू घासीदास की इस धरती पर ऐसी छोटी सोच को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए. प्रभु श्रीराम के ननिहाल में ऐसी अपसंस्कृति को पनपने नहीं दिया जा सकता.

राज्य के स्कूलों में 9 हजार स्मार्ट क्लास और 22 हजार कंप्यूटर लगाने की घोषणा, नई तकनीकी सुविधाओं से होगा शिक्षा का विस्तार:मंत्री गजेंद्र यादव
पूरी दुनिया में गूगल का नेटवर्क ठप, जीमेल और यूट्यूब भी नहीं चल रहा
ब्रेकिंग न्यूज: कांग्रेस नेता व एल्डरमेन के नाती का अपहरण…. कुम्हारी टोल के पास बच्चे को छोडकर फरार हुए अपहरण कर्ता…. जांच में जुटी पुलिस… जाने क्या है पूरा मामला
पाकिस्तान में बाढ़- बारिश से अब तक 90 की मौत, सिंध और बलूचिस्तान बुरी तरह हुए प्रभावित
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2454 नए मरीज मिले, 12 की गई जान, एक्टिव केस 20 हजार से ज्यादा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Achievement : हेरिटेज नेटवर्क में शामिल हुआ आईआईटी भिलाई Big Achievement : हेरिटेज नेटवर्क में शामिल हुआ आईआईटी भिलाई
Next Article छठ का गीत गाकर विवादों में घिरी छत्तीसगढ़ी लोकगायिका आरू साहू, सोशल मीडिया में 14 साल की बच्ची को ट्रोल कर रहे लोग छठ का गीत गाकर विवादों में घिरी छत्तीसगढ़ी लोकगायिका आरू साहू, सोशल मीडिया में 14 साल की बच्ची को ट्रोल कर रहे लोग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?