ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाकिस्तान में बाढ़- बारिश से अब तक 90 की मौत, सिंध और बलूचिस्तान बुरी तरह हुए प्रभावित
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 20 # 01 Nov 2026
November 1, 2026
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

पाकिस्तान में बाढ़- बारिश से अब तक 90 की मौत, सिंध और बलूचिस्तान बुरी तरह हुए प्रभावित

By @dmin Published August 27, 2020
Share
पाकिस्तान में बाढ़- बारिश से अब तक 90 की मौत, सिंध और बलूचिस्तान बुरी तरह हुए प्रभावित
पाकिस्तान में बाढ़- बारिश से अब तक 90 की मौत, सिंध और बलूचिस्तान बुरी तरह हुए प्रभावित
SHARE

कराची (एजेंसी)। पाकिस्तान में कई जगह बाढ़ के हालात बने हुए हैं। सिंध प्रांत में इसका सबसे ज्याद असर हुआ है। यहां हेलीकॉप्टर से करीब 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। जबकि पिछले तीन दिनों से जारी बारिश के चलते अब तक देश में 90 से ज्यादा लोगों के मरने के समाचार हैं।

Contents
सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा बुरी तरह प्रभावितअफगानिस्तान में बाढ़ से 70 की मौत

सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा बुरी तरह प्रभावित

देश में बलूचिस्तान, पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा राज्य भी बारिश और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा निकाय के मुताबिक, कराची की कई सड़कें और गलियां पानी में डूब गई हैं। बाढ़ की वजह से सबसे ज्यादा 31 मौतें सिंध प्रांत में हुई हैं। खैबर पख्तूनख्वा में भी 31 लोगों की जान गई है। बलूचिस्तान में 15 और देश के उत्तरी इलाके में 13 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 3 लोगों की मौत हुई है।
आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा कराची समेत सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान चलाया गया है। सड़कों पर नावों को भी चलाया जा रहा है। कराची के निचले इलाकों से अब तक 1,245 लोगों को नाव द्वारा सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। सिंध राज्य के डाडू जिले में 300 लोग बचाए गए।

अफगानिस्तान में बाढ़ से 70 की मौत

अफगानिस्तान में भारी बाढ़ से कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों अन्य घायल हो गए हैं। उत्तरी परवन प्रांत में कम से कम 66 लोग मारे गए। यहां हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है। क्षेत्र में कई घर नष्ट हुए हैं जहां से कई बच्चों और गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने पीडि़तों और परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

@dmin August 27, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article RBI has given indications, the interest rate may be reduced soon and…. Consumers will get relief आरबीआई ने दिए संकेत, जल्द और कम हो सकती है ब्याज दर…. उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
Next Article राजस्थान सियासी संकट: पायलट के बागी बनने से राहुल की युवा ब्रिगेड के छिटकने का खतरा, अब अगला कौन कांग्रेस में कलह : जितिन प्रसाद के पक्ष में उतरे सिब्बल, बोले- अपनी ही पार्टी में विरोध दुर्भाग्यपूर्ण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?