ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे ग्रामीण, विकसित भारत संकल्प यात्रा को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे ग्रामीण, विकसित भारत संकल्प यात्रा को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद

By Om Prakash Verma
Published: January 10, 2024
Share
केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे ग्रामीण, विकसित भारत संकल्प यात्रा को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद
केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे ग्रामीण, विकसित भारत संकल्प यात्रा को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद
SHARE

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में हो चुका 886 परिवारों का पंजीयन
65 ग्राम पंचायतों में भूमि अभिलेखों का हुआ डिजिटलीकरण
47 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत ग्रामीणों को मिला आयुष्मान कार्ड
रायपुर। भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को इन योजनाओं से जोड़कर उन्हें इसका लाभ दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा को गांवों में बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग इस संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी हासिल करने के साथ ही उसका लाभ भी उठा रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा में जनभागीदारी के मामले में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। इस यात्रा में जनभागीदारी का राष्ट्रीय औसत 10 प्रतिशत है, जबकि छत्तीसगढ़ में इस यात्रा में जनभागीदारी 30 प्रतिशत से अधिक है।

बीते 16 दिसम्बर से राज्य में शुरू हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा सुदूर वनांचल के गांव-गांव तक पहुंच रही है। इस यात्रा के माध्यम से लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में इसमें बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। राज्य के दक्षिणी छोर के सीमावर्ती जिले सुकमा में संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रशासन ने लोगों को लाभान्वित करने में विशेष उपलब्धि हासिल की है। संकल्प यात्रा में लगाए जा रहे शिविरों में मौके पर ही किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीयन, राशन कार्ड के लिए नाम में संशोधन के साथ-साथ हेल्थ कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण एवं नि:शुल्क दवाएं दी जा रही है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सुकमा जिले के 65 ग्राम पंचायतों में भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण, 47 ग्राम पंचायतों में सभी पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड, 12 ग्राम पंचायतों में ओडीएफ प्लस मॉडल एवं एक ग्राम पंचायत में हर घर जल की उपलब्धता सुनिश्चित होने पर ग्राम पंचायतों को अभिनंदन पत्र वितरित किए गए हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्व-सहायता समूहों, स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम ”धरती कहे पुकार के” का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित 1328 हितग्राहियों द्वारा ”मेरी कहानी मेरी जुबानी” के माध्यम से सफलता की प्रेरक कहानियां भी बताई गई, जिससे अन्य लोग इन योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित हो सके।

खाद्य विभाग द्वारा सुकमा जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अब तक 886 पात्र परिवारों का पंजीयन किया जा चुका है। इसी तरह प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 723 तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 725 आवेदनों का पंजीयन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 375 किसानों का पंजीयन तथा 546 किसानों को क्रेडिट कार्ड जारी किया जा रहा है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत सुकमा जिले में स्वायल हेल्थ कार्ड डेमोन्सट्रेशन एवं प्राकृतिक खेती के लिए किसानों से चर्चा कर जानकारी दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित हेल्थ कैंप में 15415 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, 14024 मरीजों का टीबी परीक्षण, 4991 मरीजों का सिकल सेल परीक्षण के साथ ही 373 परिवारों का आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के तहत प्राप्त 141 आवेदन, नोनी सुरक्षा योजना के 48, प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना के 07 तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्राप्त 71 आवेदन स्वीकृत किये जा चुके हैं।

परिणाम आने से पहले लगाया था दांव, जीत के बाद भाजपा प्रवक्ता ने कहा-गरीब जरूरतमंद बच्चे को करें आर्थिक सहयोग प्रदान
सपनों को मिली पक्की छत: प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली प्रदीप राम की जिंदगी
मड़ई मेला, बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में बदमाशों पर बरसी पुलिस, 150 लोहे के कड़े जब्त
दर्दनाक : सरगुजा में बेटी को लेकर फांसी पर झूली मां, पति से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम
उत्तर बस्तर और अबूझमाड़ हुए नक्सलमुक्त — बस्तर में शांति और विकास का नया युग : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी का गढ़कलेवा अब और भी बनेगा आकर्षक, बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं राजधानी का गढ़कलेवा अब और भी बनेगा आकर्षक, बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं
Next Article वर्षों के प्रयास से इस समाज को मिला जनजाति का दर्जा, पीएम मोदी की सहृदयता से मिला न्याय: सीएम विष्णु देव साय वर्षों के प्रयास से इस समाज को मिला जनजाति का दर्जा, पीएम मोदी की सहृदयता से मिला न्याय: सीएम विष्णु देव साय

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?