ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजधानी का गढ़कलेवा अब और भी बनेगा आकर्षक, बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं
Share
Notification Show More
Latest News
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
October 23, 2026
श्रीलंका ने रचा इतिहास : त्रिकोणीय सीरीज में इंग्लैंड को हराया, हासिल किया वनडे का दूसरा बड़ा लक्ष्य
October 23, 2026
मनेंद्रगढ़ में बड़ा हादसा: पेड़ से टकराई यात्री बस, 6 की मौत, 15 घायल…. सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : उद्घाटन मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी रॉयल्स को 2-1 से हराया
October 23, 2026
युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें: राष्ट्रपति मुर्मु
October 23, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राजधानी का गढ़कलेवा अब और भी बनेगा आकर्षक, बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं

By Om Prakash Verma Published January 9, 2024
Share
राजधानी का गढ़कलेवा अब और भी बनेगा आकर्षक, बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं
राजधानी का गढ़कलेवा अब और भी बनेगा आकर्षक, बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं
SHARE

आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने दिए गढ़कलेवा में आकर्षक सजावट और परिसर की साफ-सफाई के निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ी व्यंजन के लिए मशहूर राजधानी का गढ़कलेवा अब और अधिक आकर्षक और सुविधायुक्त बनेगा। आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम गढ़कलेवा पहुुंचकर जायजा लिया और अधिकारियों से कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही अन्य प्रदेशों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। छत्तीसगढ़ी खान-पान से उन्हें परिचित कराने के लिए यहां और सुविधाएं बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि गढ़कलेवा परिसर में साफ-सफाई के साथ-साथ आकर्षक कलाकृतियों से सजावट की जाए।

आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने गढ़कलेवा में आम नागरिकों, युवाओं और प्रबुद्धजनों के साथ चिला, फरा, लाई के लड्डू, ठेठरी, खुरमी सहित अन्य छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का आनंद लिया। मंत्री नेताम ने अलग-अलग स्टालों में जाकर तैयार हो रहे व्यंजनों की जानकारी ली। उन्होंने गढ़कलेवा के प्रबंधकों सहित कर्मचारियों, दीदियों से चर्चा कर यहां बिक्री होने वाले व्यंजनों के बारे पूछा। उन्होंने गढ़कलेवा को आकर्षक बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

मंत्री नेताम ने गढ़कलेवा संचालित कर रहे स्व-सहायता समूह के प्रबंधकों से कहा कि नाश्ता और खाना में दोना-पत्तल का इस्तेमाल किया जाए। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने गढ़कलेवा परिसर में ऐतिहासिक कलाकृतियों को स्थापित कर गढ़कलेवा को और खुबसूरत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान परिसर स्थित छत्तीसगढ़ पर्यटन सूचना केन्द्र के पर्यटन अधिकारी दिनेश जांगड़े ने मंत्री नेताम को जुट बेग भेंट किया। इस मौके पर आदिम जाति और संस्कृति विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

श्रीलंका ने रचा इतिहास : त्रिकोणीय सीरीज में इंग्लैंड को हराया, हासिल किया वनडे का दूसरा बड़ा लक्ष्य

मनेंद्रगढ़ में बड़ा हादसा: पेड़ से टकराई यात्री बस, 6 की मौत, 15 घायल…. सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : उद्घाटन मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी रॉयल्स को 2-1 से हराया

युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें: राष्ट्रपति मुर्मु

Om Prakash Verma January 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : स्टेशन मरोदा में विधायक ललित चंद्राकर को जोशिला स्वागत, 98 किलो लड्‌डुओ से तौला
Next Article केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे ग्रामीण, विकसित भारत संकल्प यात्रा को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे ग्रामीण, विकसित भारत संकल्प यात्रा को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?