ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने पेट्रोल की कीमतों को बताया बड़ी समस्या, दिया यह समाधान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने पेट्रोल की कीमतों को बताया बड़ी समस्या, दिया यह समाधान

By @dmin
Published: July 12, 2021
Share
SHARE

नागपुर (एजेंसी)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में देश के पहले वाणिज्यिक तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान गडकरी ने कहा कि एलएनजी, सीएनजी और इथेनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधन के अधिक उपयोग से पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी, जिसकी वजह से लोग परेशान हैं और आंदोलन कर रहे हैं।

गडकरी ने कहा कि वाहन ईंधन के रूप में इथेनॉल का उपयोग पेट्रोल की तुलना में 20 रुपये प्रति लीटर बचाने में मदद करेगा। एलएनजी के आर्थिक लाभ पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘आंकड़ों से पता चलता है कि एक पारंपरिक ट्रक इंजन को एलएनजी इंजन में बदलने की औसत लागत 10 लाख रुपये है। ट्रक साल में लगभग 98,000 किमी चलते हैं, इसलिए एलएनजी में बदलने के बाद 9-10 महीनों में प्रति वाहन 11 लाख रुपये की बचत होगी।

वैकल्पिक ईंधन पर कर रहा काम मंत्रालय 
गडकरी ने कहा, ‘हम लोग अपनी अर्थव्यवस्था में पेट्रोल-डीजल और पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर 8 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं, जो एक बड़ी चुनौती है। हमने एक नीति तैयार की है, जो आयात के विकल्प को लागत प्रभावी प्रदूषण मुक्त व स्वदेशी इथेनॉल, जैव सीएनजी, एलएनजी और हाइड्रोजन ईंधन के विकास को प्रोत्साहित करती है।

तीन महीने में लिया जाएगा इस पर निर्णय
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंत्रालय विभिन्न वैकल्पिक ईंधनों पर लगातार काम कर रहा है। गडकरी ने कहा कि हमें चावल, मक्का और चीनी को बर्बाद होने से बचाने के लिए अधिशेष का उपयोग करना होगा। फ्लेक्स इंजन के बारे में उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल विनिमार्ताओं विशेषकर चौपहिया और दुपहिया वाहनों के लिए फ्लेक्स इंजन बनाना अनिवार्य करने के संबंध में तीन महीने में निर्णय लिया जाएगा।  गडकरी ने बताया कि अमेरिका, कनाडा और ब्राजील जैसे कई देशों के पास फ्लेक्स इंजन पहले से हैं। उन्होंने कहा कि वाहन की कीमत एकसमान रहती है, चाहे वह पेट्रोल हो या फ्लेक्स इंजन।

आपदा को अवसर बना रहे रिश्वतखोर, केंद्र को कोविड-19 से संबंधित भ्रष्टाचार की 40,000 शिकायतें मिलीं
सेक्टर 8 का सबसे सुंदर और मनमोहक होगा मन्नम गार्डन, विधायक देवेंद्र यादव की पहल से शुरू होगा सौंदर्यीकरण का काम
World Cup 2023 Schedule: आईसीसी ने जारी किया नया वर्ल्ड कप शेड्यूल, भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख बदली
रावघाट रेल परियोजना में ताड़ोकी तक पूरा हुआ ट्रैक, पीएम मोदी कल करेंगे लोकार्पण, मेमू ट्रेन को भी दिखाएंगे हरी झंडी
CG Breaking : शराब के नशे में प्रेमी-प्रेमिका के बीच जमकर मारपीट, प्रेमी ने पत्थर से किया हमला, अस्पताल से भागी प्रेमिका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आसमान से गिरी मौत: आकाशीय बिजली से गई 67 लोगों की जान, पीएम ने जताया दुख आसमान से गिरी मौत: आकाशीय बिजली से गई 67 लोगों की जान, पीएम ने जताया दुख
Next Article Bear entered Sitapur, injured villagers… On receiving information, Minister Amarjit Bhagat took cognizance सीतापुर में भालू घुसा, ग्रामीणों को किया घायल… सूचना मिलने पर मंत्री अमरजीत भगत ने लिया संज्ञान… तत्काल भेजा बचाव दल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?