ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रावघाट रेल परियोजना में ताड़ोकी तक पूरा हुआ ट्रैक, पीएम मोदी कल करेंगे लोकार्पण, मेमू ट्रेन को भी दिखाएंगे हरी झंडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रावघाट रेल परियोजना में ताड़ोकी तक पूरा हुआ ट्रैक, पीएम मोदी कल करेंगे लोकार्पण, मेमू ट्रेन को भी दिखाएंगे हरी झंडी

By Mohan Rao
Published: October 2, 2023
Share
ताड़ोकी रेलवे स्टेशन
SHARE

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र की लाइफ लाइन रावघाट परियोजना के तहत एक और मील पूरा हो गया है। दिल्ली राजहरा से रावघाट तक बिछाई जा रही रेलवे लाइन का काम ताड़ोकी तक पूरा हो गया है। मंगलवार 3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बस्तर प्रवास के दौरान ताड़ोकी से मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यही नहीं पीएम मोदी बस्तर यात्रा के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दौरान अनेक रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास करेंगे। माननीय प्रधानमंत्री अंतागढ़ से ताड़ोकी नई रेल लाइन और जगदलपुर से दंतेवाड़ा के बीच डबल रेल लाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री बोरीडांड से सूरजपुर रेल लाइन के दोहरीकरण परियोजना तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जगदलपुर स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री ताड़ोकी से रायपुर डेमू ट्रेन सेवा का हरी झंडी दिखाकर  शुभारम्भ भी करेंगे। इन रेल परियोजनाओं से राज्य के जनजातीय इलाकों में कनेक्टिविटी में सुधार होगा। रेल अवसंरचना में सुधार और नई रेल सेवाओं से स्थानीय लोगों को सुविधा होगी तथा इलाके में आर्थिक विकास को मदद मिलेगी।

दल्लीराजहरा रावघाट परियोजना की अहम कड़ी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 अक्टूबर को अंतागढ़ से ताड़ोकी नई रेल लाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। छतीसगढ़ के रेल संपर्क विहीन ताड़ोकी क्षेत्र में दल्लीराजहरा रावघाट परियोजना के अंतर्गत 272 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 17.65 किलोमीटर लंबी रेल लाइन छत्तीसगढ़ के वनवासी बाहुल्य क्षेत्र को परिवहन का सुलभ, किफायती और  तेज  साधन उपलब्ध कराएगी। यह लाइन पर्यटन को बढ़ावा देने के अलावा इस्पात संयंत्रों के लिए लौह अयस्क समृद्ध क्षेत्रों से परिवहन सम्‍पर्क की सुविधा प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री ताड़ोकी से रायपुर डेमू ट्रेन सेवा का शुभारम्भ करेंगे। इस सेवा के शुभारम्भ से ताड़ोकी से राजधानी रायपुर के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होगी तथा इस क्षेत्र के निवासियों को तेज, सुगम एवं सस्ता  परिवहन उपलब्ध होगा। छात्रों को उच्च शैक्षिक संस्थानों एवं मरीजों को अच्छे अस्पतालों तक पहुँच आसान होगी एवं इसके साथ ही इस क्षेत्र का समन्वित तथा चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। ये सारी  परियोजनाएं इस क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक विकास में भी सहभागी होगी । पूरे क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा,रो जगार के नए अवसर बढ़ेंगें तथा संपूर्ण क्षेत्र के परिवहन गतिशीलता में वृद्धि होगी।

सूरजपुर रेल लाइन के दोहरीकरण
प्रधानमंत्री बोरीडांड से सूरजपुर रेल लाइन के दोहरीकरण का शिलान्यास भी करेंगे। 79 किलोमीटर लम्बी यह परियोजना 775 करोड़ की लागत से पूरी होगी। इस रेल लाइन के दोहरीकरण से रेल परिवहन सुविधा का विस्‍तार होगा और क्षेत्र में सामाजिक आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय रोजगार सृजन और आसपास के क्षेत्रों से  देश के शेष हिस्सों तक कोयले के परिवहन में आसानी होगी।

लीज पर दिए जाएंगे मोटल और रिसॉर्ट टूरिस्ट को और मिलेगी अच्छी सुविधा
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 99.37 प्रतिशत रहा परिणाम, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
Bhilai Breaking : महिला ने थाने पहुंचकर पिया फिनाइल, खुद को किया बाथरूम में बंद… मचा हड़कंप
कोरोना मरीजों की सहायता के लिए 24 घंटे संचालित है रायपुर जिला प्रशासन का कंट्रोल रूम
योगेश अग्रवाल का इस्पात नगरी भिलाई का तूफानी दौरा, व्यापारियों ने किया पैनल को जिताने का वादा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिहार में 15 फीसदी रह गए सामान्य वर्ग के लोग, सरकार ने जारी की जातिगत जनगणना की रिपोर्ट
Next Article कांग्रेस की ‘भरोसे की यात्रा’ : सीएम बघेल ने पाटन में की शुरूआत, बुलेट चलाकर बाइक रैली में हुए शामिल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?