ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आपदा को अवसर बना रहे रिश्वतखोर, केंद्र को कोविड-19 से संबंधित भ्रष्टाचार की 40,000 शिकायतें मिलीं
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला : विधायक देवेंद्र यादव सहित नौ की आज कोर्ट में पेशी
October 5, 2026
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सारंगढ़ में रंगारंग आगाज, 330 खिलाड़ी दिखा रहे दम
October 4, 2026
आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री  शर्मा
October 4, 2026
गांजा तस्करी पर जशपुर में बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ से ज्यादा का माल पकड़ाया
October 4, 2026
दुर्ग में नकली सोना गिरवी रख कारोबारी से ठगी, 8.25 लाख रुपए लिए, युवती सहित तीन गिरफ्तार
October 4, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आपदा को अवसर बना रहे रिश्वतखोर, केंद्र को कोविड-19 से संबंधित भ्रष्टाचार की 40,000 शिकायतें मिलीं

By @dmin Published December 7, 2020
Share
Corona in Chhattisgarh: 19 corona patients died in last 24 hours
Corona in Chhattisgarh: 19 corona patients died in last 24 hours
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र को कोरोना वायरस से सम्बंधित भ्रष्टाचार की 40,000 शिकायतें मिली हैं। मंत्रालय द्वारा हल की जाने वाली इन भ्रष्टाचार की शिकायतों में कोरोना वायरस से जुड़े मामले शामिल हैं। इनमें कोरोना वायरस से निपटने के दौरान रिश्वतखोरी, सरकारी अधिकारियों द्वारा गबन और उत्पीडऩ जैसी मामले शामिल है।

इस साल अप्रैल में, सरकार ने कोरोना वायरस से सम्बंधित किसी भी तरह की शिकायत का त्वरित समाधान करने के लिए एक पोर्टल बनाया था। उसपर अब तक 1,67,000 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसमें से लगभग 1,50,000 शिकायतों को सम्बोधित किया गया है। ये वो शिकायतें थी जिन्हें प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग की वेबसाइट पर डाला गया था।

प्रगति की बैठक में पीएम भी रहे शामिल
एक अधिकारी ने बताया कि यह मुद्दा सबसे पहले 25 नवंबर को ‘प्रगति’ (प्रो-एक्टिव-गवर्नेन्स एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन) की बैठक में सामने आया था। ‘प्रगति’ में विभिन्न मंत्रालय शामिल हैं। यह सरकार की प्रशासनिक सुधार के लिए की गई पहल है, जिसे 2015 में शुरू किया गया था। अधिकारी ने बताया, बैठक में प्रधानमंत्री भी शामिल थे। वह जानना चाहते थे कि भ्रष्टाचार के मामलें में कितनी शिकायतें मिली हैं और आखिर उन्हें किस प्रकार संभाला गया।
अधिकारी ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो जो डाटा मांगा है उसे समेटा जा रहा है। सोमवार को बैठक में उनके सामने वह प्रस्तुत किया जाएगा। पीएम शिकायतों की प्रवृति जानना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने तीन पी- पर्सन, प्रोसेस और पालिसी की मांग की है।

ज्यादातर शिकायतें हैं बेहद आम समस्याओं के बारे में
कोविड-19 से सम्बंधित ज्यादातर शिकायतें, वीजा की मंजूरी, विदेश में फंसे भारतीयों को वापिस लाना और आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता के संदर्भ में हैं। जिन श्रेणियों के तहत शिकायतें दर्ज की है जाती हैं, वे हैं- अस्पतालों में अपर्याप्त सुविधाएं, पीएमकेयर्स निधि के लिए दान करने में समस्या, विदेश से भारतीयों को लाना, लॉकडाउन में कहीं फंस जाना, कोरोना के लिए जारी की गई एडवाइजरी का पालन न करना जैसी समस्याएं हैं।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला : विधायक देवेंद्र यादव सहित नौ की आज कोर्ट में पेशी

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सारंगढ़ में रंगारंग आगाज, 330 खिलाड़ी दिखा रहे दम

आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री  शर्मा

गांजा तस्करी पर जशपुर में बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ से ज्यादा का माल पकड़ाया

दुर्ग में नकली सोना गिरवी रख कारोबारी से ठगी, 8.25 लाख रुपए लिए, युवती सहित तीन गिरफ्तार

@dmin December 7, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 55 # 07 december 2020
Next Article गिरफ्तार आतंकियों पर दिल्ली पुलिस का खुलासा- आईएसआई कर रहा है पंजाब के गैंगस्टर्स का इस्तेमाल गिरफ्तार आतंकियों पर दिल्ली पुलिस का खुलासा- आईएसआई कर रहा है पंजाब के गैंगस्टर्स का इस्तेमाल
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?