ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चुनाव आयोग ने मतगणना की तारीख में किया बदलाव, अब इस दिन गिने जाएंगे वोट… जानिए क्या है वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNational

चुनाव आयोग ने मतगणना की तारीख में किया बदलाव, अब इस दिन गिने जाएंगे वोट… जानिए क्या है वजह

By Mohan Rao
Published: March 17, 2024
Share
election commission
SHARE

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने देश में चुनावों की तारीख का एलान कर दिया है। इस बीच रविवार को अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा के लिए मतगणना की तारीख बदल दी गई है। अब यहां दो जून को मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की है। इसमें आयोग ने बताया है कि दोनों राज्यों में विधानसभा की अवधि दो जून को ही समाप्त हो रही है, इस कारण यह कदम उठाया गया है।

बता दें इससे पहले चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनावों के साथ ही चार राज्यों में विधानसभा के चुनावों का एलान किया था। आयोग ने बताया था कि अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और आंध्र प्रदेश में एक चरण में मतदान होंगे, जबकि ओडिशा में विधानसभा चुनाव चार चरणों में होगा। अब निर्वाचन आयोग ने सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के मतगणना की तारीखों में बदलाव किया है।

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 20 मार्च 2024 को जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 27 मार्च 2024 होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2024 होगी और 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा। 2 जून 2024 को वोटों की गिनती की जाएगी। अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होगा। गौरतलब है कि पहले आयोग ने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना की तारीख चार जून तय की थी। 

सिक्किम विधानसभा के लिए एक चरण में ही सभी 32 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। सिक्किम चुनाव के लिए नोटिफिकेशन की तारीख 20 मार्च 2024 है। नामांकन की आखिरी तारीख 27 मार्च 2024, नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2024 और मतदान की तारीख 19 अप्रैल 2024 है। अब यहां भी 2 जून 2024 को मतगणना होगी।

यह कैसी हैवानियत: मां की हत्या कर किए कई टुकड़े और दिल की बना ली चटनी, मिली मौत की सजा
रायपुर एम्स के अकाउंट सेक्शन में फर्जीवाड़ा : रसीद में हेरफेर कर अफसर ने किया 28 लाख का गबन… आरोपी गिरफ्तार
HIV/AIDS program meeting:_ टीएस सिंह देव बोले – एचआईवी संक्रमितों को मिलेगी नियमित दवा, इस अस्पताल में होगा एआरटी सेंटर प्रारंभ
छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की प्रगति को भारत सरकार ने सराहा, 50 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य पूरा
बृहस्पति सिंह को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाए, प्रदेश प्रभारी और पूर्व डिप्टी सीएम के खिलाफ दिया था बयान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने की कार्यक्रम की घोषणा, चुनाव अधिकारी कंगाले ने बताया कैसी है तैयारी
Next Article Lok Sabha Elections 2024 : लाइसेंसी हथियार 7 दिन के भीतर जमा करना अनिवार्य, कलेक्टर ने दिए निर्देश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?