ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुर्सी सम्भालते ही महापौर नीरज पाल एक्शन मोड में, कोविड की रोकथाम के लिए बुलाई अहम बैठक, शहर हित के लिए काम करना किया प्रारंभ
Share
Notification Show More
Latest News
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
October 23, 2026
श्रीलंका ने रचा इतिहास : त्रिकोणीय सीरीज में इंग्लैंड को हराया, हासिल किया वनडे का दूसरा बड़ा लक्ष्य
October 23, 2026
मनेंद्रगढ़ में बड़ा हादसा: पेड़ से टकराई यात्री बस, 6 की मौत, 15 घायल…. सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : उद्घाटन मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी रॉयल्स को 2-1 से हराया
October 23, 2026
युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें: राष्ट्रपति मुर्मु
October 23, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कुर्सी सम्भालते ही महापौर नीरज पाल एक्शन मोड में, कोविड की रोकथाम के लिए बुलाई अहम बैठक, शहर हित के लिए काम करना किया प्रारंभ

By @dmin Published January 8, 2022
Share
कुर्सी सम्भालते ही महापौर नीरज पाल एक्शन मोड में, कोविड की रोकथाम के लिए बुलाई अहम बैठक, शहर हित के लिए काम करना किया प्रारंभ
कुर्सी सम्भालते ही महापौर नीरज पाल एक्शन मोड में, कोविड की रोकथाम के लिए बुलाई अहम बैठक, शहर हित के लिए काम करना किया प्रारंभ
SHARE

पहला फोन लगाकर कोविड से बचाव के लिये कंट्रोल रूम का हेल्पलाईन नंबर किया जारी, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये शहरवासियो से की अपील
भिलाई। नगर निगम भिलाई में महापौर की कुर्सी सम्भालते ही नीरज पाल एक्शन मोड पर है, शहर के हित के लिए महापौर ने सोचना प्रारंभ कर दिया है। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए उन्होंने निगम के अधिकारियो तथा चिकित्सको की बैठक ली। बैठक में निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे एवं पार्षद एकांश बंछोर प्रमुख रूप से मौजूद रहे। महापौर नीरज पाल ने कहा कि सभी अधिकारियों से मैं भलीभांति परिचित हूं, पहले भी कोविड की रोकथाम के लिये सभी ने अच्छा काम किया है, टीम वर्क से ही कोरोना को हराने में मदद मिलती है। वर्तमान की सबसे बड़ी और पहली चुनौती कोरोना संक्रमण की रोकथाम करना है। नये वैरिएंट को शहर में पनपने नहीं दिया जायेगा, इसमें सभी शहरवासियो के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने टीकाकरण एवं बच्चो को लगाए जा रहे टीकाकरण का लक्ष्य एवं कितने टीकाकरण हो चुके है इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग से ली और निर्देश दिये कि स्कूल चालू रहते अधिक से अधिक बच्चो का टीकाकरण हो जाये। हेल्थ वर्कर एवं फ्रंट लाईन वर्कर के लिए बूस्टर डोज लगाने के बारे में जानकारी ली। महापौर ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए किए जा रहे हर प्रयासों की जानकारी अधिकारियों से बारी-बारी से ली। इस दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता, यू.के. धूलेन्द्र, उपायुक्त सुनील अग्रहरि, सुपेला अस्पताल प्रभारी डॉ. पियम सिंह, विजय सुजले, हितेन्द्र कोसरे, समस्त जोन आयुक्त एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

महापौर ने पहला फोन लगाकर कोविड कंट्रोल रूम का किया शुभारंभ
महापौर नीरज पाल ने कोविड की रोकथाम के लिए पहला फोन अपने कार्यालय से लगाकर कोविड कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया। उन्होंने कंट्रोल रूम से कोविड टीकाकरण, कोविड जांच एवं कोविड से बचाव की जानकारी ली। अब भिलाईवासी कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 07882296212 पर समय सुबह 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक कोविड रोकथाम के लिये अधिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

कोविड रोकथाम के लिए महापौर ने शहरवासियो से की अपील
महापौर नीरज पाल ने शहरवासियो से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये सभी नागरिको को शासन एवं प्रशासन के दिशा निर्देशो का आवश्यक रूप से पालन करते रहे। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करावे। कोरोना के लक्षण प्रतीत होने पर शीघ्र अपनी नजदीकी केंद्र में जांच कराये, मास्क धारण कर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर कोरोना को हराने में निगम प्रशासन का सहयोग करे।

इन केन्द्रों में कोविड जांच की सुविधा
कोविड जांच के लिए भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत 04 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 04 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र है जहां कोविड जांच कराई जा सकती है इसके अतिरिक्त लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में कोविड जांच की सुविधा है। सीपीएम तुषार वर्मा ने बताया कि लाल बहादूर शास्त्री अस्पताल सुपेला, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोसानगर, बैकुंठधाम, छावनी एवं खुर्सीपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बापूनगर, वैशालीनगर, जुनवानी, एवं कोहका में कोरोना जांच की सुविधा है। इसके अतिरिक्त 6 मोबाइल टीम के माध्यम से डोर टू डोर तथा बाहर राज्यो से आने वाले व्यक्तियों की कोरोना जांच की जा रही है।

You Might Also Like

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

श्रीलंका ने रचा इतिहास : त्रिकोणीय सीरीज में इंग्लैंड को हराया, हासिल किया वनडे का दूसरा बड़ा लक्ष्य

मनेंद्रगढ़ में बड़ा हादसा: पेड़ से टकराई यात्री बस, 6 की मौत, 15 घायल…. सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : उद्घाटन मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स ने राजधानी रॉयल्स को 2-1 से हराया

युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें: राष्ट्रपति मुर्मु

@dmin January 8, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Charoda Nigam 22 साल का इंतजार, सपना हुआ साकार, भिलाई चरौदा नगर निगम के कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री
Next Article निगम में भाजपा का वर्चस्व: चुनाव से पहले मिली संजीवनी, मेयर पद पर बैठीं सरबजीत कौर निगम में भाजपा का वर्चस्व: चुनाव से पहले मिली संजीवनी, मेयर पद पर बैठीं सरबजीत कौर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?