ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 22 साल का इंतजार, सपना हुआ साकार, भिलाई चरौदा नगर निगम के कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

22 साल का इंतजार, सपना हुआ साकार, भिलाई चरौदा नगर निगम के कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री

By @dmin
Published: January 8, 2022
Share
Bhilai Charoda Nigam
Bhilai Charoda Nigam
SHARE

आम जनता के काम समय पर पूरे किए जाएं : भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में महापौर निर्मल कोसरे एवं सभापति कृष्णा चंद्राकर ने किया पदभार ग्रहण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 साल लंबे इंतजार के बाद आज पहली बार नगर निगम भिलाई चरोदा के निगम कार्यालय में पहुंचे। मौका था इस नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और सभापति के पदभार ग्रहण समारोह का। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि उनका सपना था कि इस निगम के कार्यालय में तभी प्रवेश करूँ, जब जनता हम पर पूरा भरोसा जताए। उनका यह सपना आज 22 साल लंबे इंतजार के बाद साकार हुआ। इस अवसर पर भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे और सभापति कृष्णा चंद्राकर ने पदभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि उनका गृह क्षेत्र में निगम कार्यालय आने के उपरांत भी उनका सपना अब तक अधूरा था, आज  यह पूरा हो गया है। इसके लिए उन्होंने इस क्षेत्र की जनता को शुभकामनाएं और धन्यवाद ज्ञापित किया । 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में नवनिर्वाचित महापौर और सभापति को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जनता की जो भी अपेक्षाएं हो उसे पूरा करे। उन्होंने यह भी कहा कि जनता को यह महसूस करना चाहिए कि उनका निर्णय बिल्कुल सही रहा। उन्होंने कहा कि नगर निगम में आम जनता को अनेक काम के लिए आना होता है। जनता जो भी काम लेकर आती है उसे समय पर पूरा करें। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि विकास के काम किसी भी दशा में नहीं रुकने चाहिए। सभी कामों को एकजुटता के साथ मिलजुल कर सेवा भाव से पूर्ण करें। जिससे जनता को सुखद अनुभूति होनी चाहिए।

इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री के विकास के मॉडल पर हुए काम पर जनता ने विश्वास जताया है। इस अवसर पर वन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि हम जनता की उम्मीदों को साकार करेंगे। काम करने का जो अवसर मिला है उसे जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित करेंगे। नवनिर्वाचित महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके राजनैतिक गुरु है। मुख्यमंत्री की मंशा, सोच और उनके विश्वास को पूरा करेंगे। सभापति कृष्णा चंद्राकर ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर दुर्ग कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और एसएसपी बद्रीनारायण मीणा भी उपस्थित थे।

संबंध बनाने से पत्नी ने किया इनकार, पति ने गला घोंटकर की हत्या… पुलिस व परिजनों को सुनाई झूठी कहानी
कॉलेज के छात्रों ने बना दिया ऐसा जूता जो स्मार्ट फोन की तरह करता है काम… खासियत जानकर हो जाएंगे हैरान
Gustakhi Maaf: आत्मानंद की भाषा और भाषा की आत्मा
उत्तराखंड में एक दिन में 63 हेक्टेयर जंगल खाक, आग पर काबू पाने एनडीआरएफ संभालेगी मोर्चा
मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर में उत्सव का माहौल, बगिया में आतिशबाजी कर क्षेत्रवासी कर रहे अपनी खुशियों का इजहार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना संक्रमित, तीसरी बार संक्रमण की चपेट में आए स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कोरोना को हराया, रिपोर्ट आई निगेटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
Next Article कुर्सी सम्भालते ही महापौर नीरज पाल एक्शन मोड में, कोविड की रोकथाम के लिए बुलाई अहम बैठक, शहर हित के लिए काम करना किया प्रारंभ कुर्सी सम्भालते ही महापौर नीरज पाल एक्शन मोड में, कोविड की रोकथाम के लिए बुलाई अहम बैठक, शहर हित के लिए काम करना किया प्रारंभ

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?