ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 1076 बनी उम्मीद की डोर : हेल्पलाइन की त्वरित पहल से सुरेश सारथी की बेटी को मिला जन्म प्रमाण पत्र
Share
Notification Show More
Latest News
भारत ने दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
October 24, 2026
ग्राम जोरातराई के सड़क पारा में सौर ऊर्जा व्यवस्था के रखरखाव की पहल
बैटरियों के प्रतिस्थापन से सौर ऊर्जा संयंत्र के सुचारु संचालन को मिलेगा संबल
October 24, 2026
बिल्डर अजय चौहान का भाई फर्जीवाड़े में गिरफ्तार, फर्जी एनओसी बनाकर बेच दी दो दुकानें
October 24, 2026
एसोसिएशन ऑफ फार्मास्यूटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन एपिकॉन-2026 में शामिल हुए राज्यपाल
दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल रमेन डेका
October 24, 2026
डीएमएफ से प्राथमिक और माध्यमिक शाला के लिए 33.90 लाख रुपये स्वीकृत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से परसा में बनेंगे नए स्कूल भवन
October 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

1076 बनी उम्मीद की डोर : हेल्पलाइन की त्वरित पहल से सुरेश सारथी की बेटी को मिला जन्म प्रमाण पत्र

By Poonam Patel Published October 23, 2026
Share
हेल्पलाइन की त्वरित पहल से सुरेश सारथी की बेटी को मिला जन्म प्रमाण पत्र
हेल्पलाइन की त्वरित पहल से सुरेश सारथी की बेटी को मिला जन्म प्रमाण पत्र
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी पहल मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसका एक बेहतरीन उदाहरण सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला तहसील अंतर्गत ग्राम बाथ निवासी सुरेश कुमार सारथी की यह कहानी है, जिनकी वर्षों की चिंता एक फोन कॉल से दूर हो गई।

सुरेश कुमार सारथी अपनी नवजात पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए काफी समय से परेशान थे। आवश्यक दस्तावेज न होने के कारण उन्हें कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में जब उन्हें कोई अन्य रास्ता नहीं सूझा, तो उन्होंने शासन की जन-कल्याणकारी सेवा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का सहारा लिया और अपनी समस्या दर्ज कराई।

स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई

हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होते ही प्रशासनिक तंत्र सक्रिय हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत आवश्यक प्रक्रिया शुरू की। विभाग की तत्परता का यह परिणाम रहा कि कुछ ही समय में स्वास्थ्य केंद्र देवगांव द्वारा उनकी पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर उन्हें सौंप दिया गया।

चेहरे पर लौटी मुस्कान और जताया आभार

बेटी का जन्म प्रमाण पत्र हाथ में आते ही सुरेश कुमार सारथी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने राहत की सांस लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य विभाग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री सारथी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस डिजिटल और सुगम व्यवस्था के माध्यम से मेरी समस्या सीधे संबंधित विभाग तक पहुँची और बिना किसी भागदौड़ के समय पर हल हो गई। मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभारी हूँ, जिनकी इस अनूठी पहल से हम जैसे आम लोगों का जीवन आसान हो रहा है।

You Might Also Like

भारत ने दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

बैटरियों के प्रतिस्थापन से सौर ऊर्जा संयंत्र के सुचारु संचालन को मिलेगा संबल

बिल्डर अजय चौहान का भाई फर्जीवाड़े में गिरफ्तार, फर्जी एनओसी बनाकर बेच दी दो दुकानें

दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल रमेन डेका

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से परसा में बनेंगे नए स्कूल भवन

Poonam Patel October 23, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साहू समाज में बकरी पालन पर विवाद : उतई के चुनकट्टा गांव में अधेड़ महिला की हत्या
Next Article आमाकोना (शंकरगढ़) व चंपानगर (कुसमी) में लगे स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर मोबाइल मेडिकल यूनिट से ग्रामीणों को मौके पर मिला प्राथमिक उपचार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?