ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक माह के अंदर कराई जाएगी टीईटी की परीक्षा, आरोपियों के घर पर चलेगा बुलडोजर-मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एक माह के अंदर कराई जाएगी टीईटी की परीक्षा, आरोपियों के घर पर चलेगा बुलडोजर-मुख्यमंत्री

By @dmin
Published: November 28, 2021
Share
SHARE

देवरिया (एजेंसी)। देवरिया जिले के भाटपाररानी क्षेत्र के रघुराज प्रताप सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज में मूर्ति लोकार्पण एवं विकास योजनाओं के शिलान्यास के दौरान रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टीईटी का पर्चा लीक कराने वालों के घर पर बुलडोजर चलेगा। चाहे वह कोई भी क्यों न हो। सभी लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। अब तक 23 लोग पकड़े गए हैं। जो फरार हैं उन्हें भी गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि टीईटी की परीक्षा एक माह के भीतर कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी जिला प्रशासन को निर्देश जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखा कर रोडवेज की बसों में यात्रा कर सकते हैं। रोडवेज को इसका निर्देश दे दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने माफिया का जिक्र करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में ये सरपस्त हुआ करते थे। आज इनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है तो कुछ लोगों को बुरा लग रहा है। उन्होंने कहा कि ये और इनके सरपस्त भस्मासुर हैं। आप इन्हें प्रश्रय न दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवरिया और कुशीनगर चीनी का कटोरा हुआ करता था। सपा-बसपा की सरकार ने 21 चीनी मिलों को बेच दिया। मैंने जिला प्रशासन से जमीन उपलब्ध कराने को कहा है। जमीन मिलते ही देवरिया में एक चीनी मिल लगेगी।

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की सरकार में आए दिन दंगे होते थे। सपा के पांच वर्ष के शासन में अकेले देवरिया में तीन दंगे हुए। दुर्गा पूजा में लार में दंगा हो जाता था। त्योहार पर भाटपाररानी में तनाव हो जाता, भटनी में घर फूंक दिए जाते थे। एक जगह तो दंगाई थानों के असलहे ही लूट ले गए थे। तब सरकार पीडि़तों की जगह दंगाइयों के साथ खड़ी होती थी। पर अब ऐसा नहीं होता। पिछले साढ़े चार साल में कहीं दंगा नहीं हुआ है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार आज सबका विकास कर रही है। उन्होंने कोरोना काल में किए गए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि अब तक 15.84 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है। यह सभी के सहयोग से ही संभव हो सका। उन्होंने सभी से टीका लगवाने की अपील की। अंत में भाटपाररानी में 2022 में कमल खिलाने की अपील करते हुए कहा कि इस बार 2017 की चूक ब्याज समेत चुकाएं। किसी के झासे में न आएं।

Good news : कांगेर वैली नेशनल पार्क यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल, वित्तमंत्री चौधरी ने कहा- ऐतिहासिक पल
कुलगाम में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
एनटीपीसी ने अपने प्रदर्शन, संस्कृति और प्रगति के मामले में वैश्विक प्रचालन बेंचमार्क स्थापित किया: केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह
दुर्ग में महिला ने लगाया ज्वेलर्स को 2 लाख का चूना, नकली चेन के बदले ले गई असली अंगूठी और चूड़ियां
मैनपाट : छत्तीसगढ़ की सबसे ठंडी और खूबसूरत वादियों में छुट्टियां बिताने का आदर्श स्थान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने डेब्यू मैच में शतक और फिफ्टी जड़ने वाले पहले भारतीय IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने डेब्यू मैच में शतक और फिफ्टी जड़ने वाले पहले भारतीय
Next Article फिर बढ़ा खतरा: स्कूलों में फैल रहा कोरोना, पिछले तीन दिन में 32 बच्चे व शिक्षक हुए संक्रमित ओमिक्रॉन वैरिएंट: इम्यूनिटी को चकमा दे गया तो मचेगी तबाही, आईसीएमआर का मॉडल रोक सकता है तीसरी लहर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?