ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 75 दिनों बाद देश में कोरोना के इतने कम मामले: बीते 24 घंटों में सामने आए 60471 नए केस…. मौतों के आंकड़े में भी गिरावट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

75 दिनों बाद देश में कोरोना के इतने कम मामले: बीते 24 घंटों में सामने आए 60471 नए केस…. मौतों के आंकड़े में भी गिरावट

By @dmin
Published: June 15, 2021
Share
After 75 days, so few cases of corona in the country: 60471 new cases surfaced in the last 24 hours
After 75 days, so few cases of corona in the country: 60471 new cases surfaced in the last 24 hours
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना संक्रमण दूसरी लहर में राहत की खबर है। भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के 60 हजार 471 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो कि 75 दिनों के बाद सबसे कम हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या भी गिरकर 9 लाख 13 हजार 378 पर आ गई है। इस दौरान कोरोना के कारण 2 हजार 726 लोगों ने दम भी तोड़ा है, जिसके बाद कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख 77 हजार को पार कर गया है। देश में अब तक कुल 2,95,70,881 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 17 हजार 525 मरीज ठीक हुए हैं। यह लगातार 33 वां दिन है जब कोरोना के दैनिक मामलों से ज्यादा संख्या उससे ठीक होने वाले मरीजों की है। अभी तक देश में कुल 2 करोड़ 82 लाख 80 हजार 472 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में अब कोरोना से ठीक होने वालों की दर बढ़कर 95.64 फीसदी पर पहुंच गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर भी घटकर पांच फीसदी से नीचे आ गई है और दैनिक संक्रमण दर भी 3.45 फीसदी ही रह गई है। यह लगातार 8वां दिन है जब दैनिक संक्रमण दर 5 फीसदी से कम है।
इधर आईसीएमआर ने जानकारी दी है कि अब तक देश में कोरोना के कुल 38 करोड़ 13 लाख नमूनों की जांच की गई है। देश में 25.90 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 39 लाख 27 हजार 154 वैक्सीन लगाई गई हैं।

Breaking News : बछडे का कटा सिर मिलने पर देर रात दुर्ग में बवाल, हिन्दू संगठनों ने जमकर किया हंगामा
Tariff War: चीन के 125 प्रतिशत टैरिफ के जवाब में अमेरिका ने 245 प्रतिशत टैरिफ लगाने का किया एलान
छत्तीसगढ़ राज्य लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों को सुविधाएं देने के मामले में रहा अव्वल
पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित, जानें किन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा
मनरेगा और ‘बिहान’ ने दिया कमाई का जरिया, स्वसहायता समूह की महिलाएं कर रोजाना 1200 रू. तक की कमाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लखनऊ आ रहे इंडिगो विमान की कराची में आपात लैंडिंग, फिर भी नहीं बची यात्री की जान बड़ा हादसा टला: हुबली में लैंडिंग के दौरान फटा फ्लाइट का टायर, बाल-बाल बचे मुसाफिर और क्रु मेंबर्स
Next Article कामयाबी: लैंगिक समानता के मामले में छत्तीसगढ़ का सबसे शानदार प्रदर्शन, नीति आयोग की रिपोर्ट जारी कामयाबी: लैंगिक समानता के मामले में छत्तीसगढ़ का सबसे शानदार प्रदर्शन, नीति आयोग की रिपोर्ट जारी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?