ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस बार दीवाली होगी खुशियों वाली, भिलाई चेम्बर का सार्थक प्रयास…. व्यापारियों और ग्राहकों को बेहतर सुविधा मुहैय्या कराने चेम्बर हर मोर्चे पर तत्पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

इस बार दीवाली होगी खुशियों वाली, भिलाई चेम्बर का सार्थक प्रयास…. व्यापारियों और ग्राहकों को बेहतर सुविधा मुहैय्या कराने चेम्बर हर मोर्चे पर तत्पर

By @dmin
Published: October 25, 2021
Share
इस बार दीवाली होगी खुशियों वाली, भिलाई चेम्बर का सार्थक प्रयास
इस बार दीवाली होगी खुशियों वाली, भिलाई चेम्बर का सार्थक प्रयास
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, भिलाई इकाई के सार्थक प्रयासों से इस बार दीपावली में बाजार में रौनक वापस आती दिख रही है। कोरोनाकाल की वजह से लगभग 2 वर्षों से जहां कारोबार पूरी तरह ठप्प पड़ा था, वहां अब वापस खुशहाली आने वाली है। भिलाई चेम्बर द्वारा इस वर्ष व्यापारियों और ग्राहकों के लिए बेहतर दीवाली मनाने के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

इस संबंध में चेम्बर पदाधिकारियों की निगम आयुक्त एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें बाजार में ग्राहकों को बेहतर सुविधा मुहैय्या कराने को लेकर चर्चा हुई। इस संबंध में आज निगम आयुक्त, एएसपी शहर, छावनी सीएसपी एवं ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ भिलाई चेम्बर के टीम अजय भसीन व गारगी शंकर मिश्रा के नेतृत्व में बाजारों का भ्रमण कर ट्रैफिक व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था दुरूस्त करने रूपरेखा तैयार की गई।

ग्राहकों को मिलेगी पार्किंग की बेहत सुविधा
चेम्बर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि इस बार मार्केट के पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। आमजनों की सुविधा के मद्देनजर बहुप्रतीक्षित सुपेला पुरानी मछली मार्केट को शौचालय व पार्किंग के लिए आबंटित किया गया है। इसके अलावा पावर हाउस मार्केट में ग्राहकों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग के लिए दो स्थान चिन्हित किये गए है। जहां लोग सीएसपी कार्यालय के पीछे गणेश पंडाल व लालमैदान में सभी निशुल्क पार्किंग कर सकते है। वहीं जवाहर मार्केट के लिए ओवरब्रिज के नीचे का स्थान खोल दिया गया है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की टीम लगातार गश्त करेगी।

गांव से आने वाले छोटे व्यापारियों के लिए भी विशेष व्यवस्था
भिलाई चेम्बर अध्यक्ष व दुर्ग संभाग प्रभारी गारगी शंकर मिश्र ने बताया कि त्योहारी सीजन में आसपास के गांव से आने वाले छोटे व्यापारियों के लिए भी इस बार अलग से व्यवस्था बनाई जाएगी ताकि वे भी उपयुक्त स्थान पर व्यवस्थित तरीके सं व्यापार कर सकें। उन्होंने बताया कि पूर्व में व्यवस्था नहीं होने की वजह से वे सड़क किनारे अथवा अव्यवस्थित रूप से अपना व्यापार संचालित करते थे जिससे उन्हें और ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बैठक में मुख्य रूप से निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, एसपी शहर संजय ध्रुव, छावनी सीएसपी कौशलेन्द्र पटेल, छावनी टीआई विशाल सोम, सुपेला टीआई सहित ट्रैफिक टीआई एवं सभी बाजारों के प्रमुख मनोज बक्तानि, सुनील मिश्रा, हरीश शर्मा, शिवराज, विनय सिंह, राकेश मल्होत्रा, प्रकाश मखीजा व अन्य व्यापारीगण उपस्थित थे।

लोकतंत्र का उत्सव : राजधानी में मुख्य चुनाव अधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले सहित अन्य अफसरों ने किया मतदान
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया से मिले मोहम्मद शाहिद… कार्यकर्ताओं के संबंध में की चर्चा
भिलाई चरोदा निगम में एल्डरमेन की नियुक्ति पर विवाद, नियुक्ति के बाद आदेश निरस्त ! … सामने आई चौंकाने वाली वजह
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए 1758 नए केस…. 52 मरीजों की मौत
Breaking News : छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता का निधन, 10 जनवरी को होगा अंतिम संस्कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ हर्बल्स दीवाली मेला का सीएम बघेल ने किया शुभारंभ छत्तीसगढ़ हर्बल्स दीवाली मेला का सीएम बघेल ने किया शुभारंभ…. इलेक्ट्रिक चाक से दीया बनाकर परम्परागत व्यवसायियों को किया प्रोत्साहित
Next Article जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल हो: पीएम के साथ कश्मीरी नेताओं की बैठक से पहले बोले चिदंबरम 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर पीएम मोदी के जश्न पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम का तंज… पेट्रोल-डीजल की रिकार्ड तोड़ कीमतों का भी मनाए जश्न
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?