ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई चरोदा निगम में एल्डरमेन की नियुक्ति पर विवाद, नियुक्ति के बाद आदेश निरस्त ! … सामने आई चौंकाने वाली वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई चरोदा निगम में एल्डरमेन की नियुक्ति पर विवाद, नियुक्ति के बाद आदेश निरस्त ! … सामने आई चौंकाने वाली वजह

By Mohan Rao
Published: October 13, 2022
Share
SHARE

भिलाई। भिलाई-चरोदा नगर निगम में एल्डरमेन की नियुक्ति के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। निगम के 8 एल्डरमेन की नियुक्ति विवादों में फंस गई है। इसके पीछे चौंकाने वाली वजह भी सामने आई है। दरअसल भिलाई चरोदा निगम में एल्डरमेन की नियुक्ति को लेकर नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा एक लिस्ट जारी की गई, जिसमें भिलाई चरोदा व बीरगांव निगम के एल्डरमेन की नियुक्ति की गई थी। भिलाई निगम में 8 एल्डरमेन की नियुक्ति को लेकर सभी समाचार पत्रों में खबर भी प्रकाशित हुई लेकिन ताजा मामले में जानकारी सामने आई है कि नियुक्ति का यह आदेश निरस्त कर दिया गया है और कुछ संसोधन के साथ दोबारा सूची जारी की जाएगी।

बता दें भिलाई- चरोदा नगर निगम के लिए 8 एल्डरमैन के नाम की सूची 5 सितंबर को सामने आई थी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर सचिव राकेश साहू के हस्ताक्षर से जारी सूची के अनुसार जी. जगदीश्वर राव, रीना विश्वास, संजय साहू, छन्नू बंजारे, गोपेंद्र उर्फ पप्पू चन्द्राकर, धर्मेंद्र कोसरे और कमलेश कुमार साहू को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। नियुक्ति संबंधी आदेश सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ। भिलाई चरोदा में एल्डरमेन की नियुक्ति के एक माह बाद भी इनका शपथ ग्रहण नहीं हुआ। इसे लेकर नई जानकारी सामने आ रही है कि सरकार से इस सूची में संशोधन के लिए नियुक्ति आदेश को होल्ड किया है और संसोधन के बाद फिर से आदेश को जारी किया जाएगा।

सूची पर आपत्ति पर अटका मामला
बताया जाता है भिलाई चरोदा निगम में एल्डरमेन की सूची जारी होने के बाद विवाद शुरू हो गया। जारी सूची में स्थानीय विधायक मंत्री के चहेतों को जगह नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ने की बात सामने आई है। यह भी कहा जा रहा है कि महापौर निर्मल कोसरे ने अपने चहेतों को एल्डरमेन बना दिया है। यहां तक की महापौर के भाई धर्मेन्द्र कोसरे का नाम भी बातौर एल्डरमेन सूची में शामिल था। सूची में मनवा कुर्मी समाज के एक भी प्रतिनिधि का नाम नहीं होना भी विवाद कारण बना। बताया जाता है इस सूची को लेकर कुछ स्थानीय नेताओं ने सीधे मुख्यमंत्री से भी शिकायत की थी और इसके बाद ही एल्डरमेन की नियुक्ति को होल्ड किया गया है।

न नियुक्ति आदेश पहुंचा और न निरस्त किया हुआ आदेश् आया हाथ में
एल्डरमेन की नियुक्ति को लेकर महापौर निर्मल कोसरे का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि एल्डरमेन की नियुक्ति की गई है। हमारे पास नगरीय प्रशासन विभाग को कोई आदेश नहीं आया है। रही बात आदेश को निरस्त किए जाने की तो उसकी जानकारी नहीं है। निगम को न नियुक्ति का आदेश मिला है और न की निरस्त किए जाने की जानकारी वाला आदेश। इसलिए इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

यह है नगरीय निकाय प्रशासन द्वारा जारी नियुक्ति का आदेश

Firing in Bhilai : 12 साल की उम्र में खरीदी पिस्तौल, दो साल पहले फायरिंग… एसपी पल्लव की क्लास में आरोपियों ने उगले कई राज
कोरोना ब्रेकिंग: प्रदेश में मिले 55 नए कोरोना पॉजिटिव, अकेले रायपुर में मिले 49 केस
विदेशों से आयात होगी ऑक्सीजन, कमी पूरी करने के लिए पीएम केयर्स फंड से अस्पतालों में लगेंगे प्लांट
Durg Breaking : 2500 रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद, डंडे से पीटकर पड़ोसियों ने कर दी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
विधायक रिकेश सेन का निर्देश- चाट-गुपचुप बेचने वालों पर 1000 व खाने वालों पर 500 रुपए लगाएं जुर्माना… जानिए क्या है वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एनेस्थेसिया पंजीयन कराए बिना की सर्जरी, बेहोशी में मरीज की मौत, दो डॉक्टरों का लाइसेंस निरस्त एनेस्थेसिया पंजीयन कराए बिना की सर्जरी, बेहोशी में मरीज की मौत, दो डॉक्टरों का लाइसेंस निरस्त
Next Article Big Breaking: आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार IAS विश्नोई की पत्नी CM से मिली, ED पर लगाए गंभीर आरोप Big Breaking: आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार IAS विश्नोई की पत्नी CM से मिली, ED पर लगाए गंभीर आरोप

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?