ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोकतंत्र का उत्सव : राजधानी में मुख्य चुनाव अधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले सहित अन्य अफसरों ने किया मतदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedLoksabha Election 2024Raipur

लोकतंत्र का उत्सव : राजधानी में मुख्य चुनाव अधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले सहित अन्य अफसरों ने किया मतदान

By Mohan Rao
Published: May 7, 2024
Share
मुख्यनिर्वाचन पदाधिकारी व मुख्य सचिव ने दिया वोट
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान का उत्साह दिख रहा है। राजधानी रायपुर में सभी अफसर अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने मंगलवार की सुबह रायपुर के धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने और उनकी मां श्रीमती अनिता बाबासाहेब कंगाले ने आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर मतदान किया। वे मतदान शुरू होने के 15 मिनट पूर्व ही अपने मतदान केंद्र पहुंच गई थीं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने मतदान केंद्र में मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। श्रीमती कंगाले ने इस दौरान लोगों से अपने परिवार के सभी मतदाताओं सहित मतदान अवश्य करने की अपील की। उन्होंने लोकतंत्र के इस त्योहार में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए ‘छोड़कर सारे काम सबसे पहले करें मतदान’ का संदेश दिया।

एसीईओ नीलेश क्षीरसागर ने किया मतदान
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 चुनाव का पर्व देश का गर्व’ के तृतीय चरण के अंतर्गत अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज सुबह अमलीडीह स्थित प्राथमिक शाला मतदान केंद्र में  अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान किया। क्षीरसागर ने मतदान करने के बाद अपनी उंगली में अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए कहा कि एक-एक वोट बहुमूल्य है। उन्होंने कहा कि वोट करना हम सभी का मौलिक अधिकार के  साथ ही हम सभी का कर्तव्य भी है। मजबूत लोकतंत्र के लिए सबको वोट करना चाहिए।  उन्होंने लोगो को निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने अपनी पत्नी के साथ किया मतदान
लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के तृतीय चरण के अंतर्गत मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज सुबह अपनी पत्नी श्रीमती रितु जैन के साथ देवेन्द्र नगर आफिसर्स काॅलोनी स्थित आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 52 में मतदान किया। मुख्य सचिव श्री जैन ने मतदान करने के उपरांत अपनी उंगली में लगे अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी नागरिकों को निर्भीक, स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर मतदान करना चाहिए।

अधिकारियों ने किया मतदान
लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के तीसरे चरण अंतर्गत अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने पत्नी एवं पुत्री के साथ, सचिव डॉ एस.भारतीदासन ने अपनी पत्नी के साथ तथा सचिव हिमशिखर गुप्ता ने देवेंद्र नगर ऑफिसर्स कालोनी स्थित आदर्श मतदान केंद्र-52 में मतदान किया। मतदान उपरांत अधिकारिओं ने उंगली में लगे अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए सभी नागरिकों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।

भाजपा पर बरसे सीएम बघेल, बोले- 15 साल में कुछ नहीं किया और अब भाजपाई कर रहे गुमराह
तलाकशुदा पत्नी की मौत के बाद लगाई थी याचिका, बेटे के इनकार पर पिता को नहीं मिली कस्टडी
तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह : मुख्यमंत्री साय ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
नईदिल्ली में छाए जशपुर के ब्रांड, भारत मंडपम में ग्रामीण भारत महोत्सव का आकर्षण बने जशप्योर उत्पाद
गोवर्धन पूजा से पंचायत स्तर पर शुरू होगा पैरादान महाअभियान…. सबसे ज्यादा पैरादान करने वाले तीन पंचायतों को किया जाएगा सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर स्टेशन परिसर शराब पीते पकड़े गए कुली, सिविल ड्रेस में अचानक पहुंचे थे सीनियर डीसीएम
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: तीन दशक में चार गुना बढ़ी शतायु आबादी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?