ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस दिन हिंदी में रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म अला वैकुंठपुरमलू…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

इस दिन हिंदी में रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म अला वैकुंठपुरमलू…

By @dmin
Published: January 17, 2022
Share
SHARE

अभिनेता अल्लू अर्जुन की तेलुगू फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन उर्फ ‘पुष्पा द राइज के हिंदी संस्करण के देश के हिंदी भाषा प्रदेशों में शानदार कमाई करने हिंदी फिल्म जगत में नए समीकरण बनाने शुरू कर दिए हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर और तमाम दूसरे निर्माता इस फिल्म की धुआंधार कमाई के बाद से ही सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का गुणगान कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की तरफ हिंदी फिल्म निर्माताओं की ये दौड़ उनके उस इंटरव्यू के बाद शुरू हुई है जिसमें उन्होंने हिंदी फिल्म निर्माता और निर्देशकों के लिए अपने घर के दरवाजे खुले होने के बात कही थी। लेकिन, उससे पहले अल्लू अर्जुन को एक अग्नि परीक्षा और पार करनी है। उनकी दो साल पहले रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू इस महीने के आखिरी शुक्रवार को हिंदी में डब होकर रिलीज होने की बात चल रही है।

फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू का हिंदी रीमेक इन दिनों फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘शहजादा के नाम से बन रहा है। इस फिल्म से कार्तिक आर्यन को काफी उम्मीदें हैं। खुद अल्लू अर्जुन ने बीते महीने बातें करते हुए अपनी इस फिल्म को अपने दिल के काफी करीब की फिल्म बताया था। अल्लू अर्जुन कहते हैं, ‘फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू की रीमेक हिंदी में बन रही है। हम पहले इसे भी तेलुगू के साथ हिंदी में भी डब करके रिलीज करना चाहते थे लेकिन बाद में हमें लगा कि इसमें तेलंगाना का स्थानीय कलेवर कुछ ज्यादा है और इसके बाद हमने अपनी अगली फिल्म को पैन इंडियन फिल्म के हिसाब से बनाने का फैसला किया जो कि ‘पुष्पा पार्ट वन है।

दिलचस्प तथ्य यहां ये है कि ‘अला वैकुंठपुरमलूÓ के निर्माता अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ही हैं और कार्तिक आर्यन के साथ बन रही फिल्म ‘शहजादा के निर्माताओं में भी उनका नाम शामिल है। बीते हफ्ते ये चर्चा थी कि फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलूÓ को हिंदी में रिलीज न करने के लिए इसके हिंदी संस्करण के अधिकार रखने वाले मनीष शाह को आठ करोड़ रुपये मिले हैं। लेकिन, इस खबर में ज्यादा दम इसलिए नहीं दिखा क्योंकि इसके तेलुगू और हिंदी दोनों संस्करणों में अल्लू अर्जुन के पिता का नाम बतौर निर्माता शामिल है।

इस पूरे मामले का ऊंट अभी की करवट बदलने वाला है। हिंदी सिनेमा का एक बड़ा खेमा इन दिनों कार्तिक आर्यन का करियर तबाह करने पर आमादा है। ये वही खेमा है जो फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन की हिंदी में सफलता के बाद किसी भी तरह अल्लू अर्जुन को अपने साथ लेना चाहता है। हिंदी फिल्म जगत में चर्चा है कि फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू के हिंदी संस्करण की इस महीने 26 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज प्रस्तावित है। और, ये सारा खेल कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादाÓ को पूरी होने से पहले ही बंद करा देने का भी हो सकता है।

शुभमन की हेल्थ को लेकर आया बड़ा अपड़ेट, वर्ल्डकप के मैच खेलने पर बना संशय… यह वजह आई सामने
CG Crime : बेटी से दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था नशेड़ी, पिता ने टोका तो कर दी हत्या… आरोपी गिरफ्तार
गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक चेतना में नयी जान फूंकने वाले युगदृष्टा थे : डॉ. महंत
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 36652 नए मामले, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 90 लाख के पार
Gustakhi Maaf: उद्योगों को प्रापर्टी टैक्स में राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand छत्तीसगढ़ में कोरोना के 3963 नए मरीज मिले, 7 की गई जान, एक्टिव केस 32792
Next Article Big Breking: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक की जांच कर रहीं जस्टिस इंदु मल्होत्रा को मिली धमकी Big Breking: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक की जांच कर रहीं जस्टिस इंदु मल्होत्रा को मिली धमकी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?