ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : बेटी से दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था नशेड़ी, पिता ने टोका तो कर दी हत्या… आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime : बेटी से दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था नशेड़ी, पिता ने टोका तो कर दी हत्या… आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: July 28, 2023
Share
हत्या का आरोपी नशेड़ी
SHARE

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में हत्या का सनसनीखेज ममला सामने आया है। नशे में धुत युवक अपने पड़ोस के घर में जबरन घुस गया और लड़की से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस पर पिता ने नशेड़ी युवक को टोका तो उसने गुस्से से लोहे की पाइप से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बीच बचाव करने पहुंची पत्नी को भी मारा और मौके से भाग गया। इधर गंभीर रूप से घायल लड़की के पिता को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जर्रा गांव निवासी नकुल घीवेलिया, उसकी पत्नी हेमाबाई और उसकी बेटी अपने घर पर खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। इसबीच शराब के नशे में धुत पड़ोसी अर्जुन कर्री (26) पहुंचा और जबरदस्ती घर में घुसने का प्रयास करने लगा। इस पर नकुल घीवेलिया ने उसे भगा दिया। इसके बाद भी भी अर्जुन कर्री चुपके से उसके घर में घुस गया और यही रहूंगा कहकर विवाद करने लगा।

इस बीच नशेड़ी अर्जुन नकुल की बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। इस पर नकुल उसे घर से निकालने लगा। इस दौरान नशे में धुत अर्जुन कर्री ने पास ही चूल्हें के पास पड़ी लोहे की पाइप पकड़ी और उससे नकुल के सिर पर कई वार किए। यह देख उसकी पत्नी हेमाबाई ने बचाव का प्रयास किया तो उसे भी मारकर वह भाग गया। नकुल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आरोपी अर्जुन कर्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीएम मोदी ने किया रैपिडएक्स ट्रेन का उद्घाटन, पहले फेस में 17 किमी लंबा कॉरीडोर शुरू
राज्यपाल सुश्री उइके ने राजिम माघी पुन्नी मेला में सन्त समागम का शुभारंभ किया
Big Train Accident: एनडीआरएफ का यह जवान बना कई लोगों के लिए मसिहा, कोरोमंडल एक्सप्रेस में था सवार, मोबाइल की लाईट से शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
शास्त्री अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ने सफाई को लेकर लगाई फटकार… अधिकारियों ने कहा साफ सफाई पर दें पुख्ता ध्यान
अच्छी खबर: एसबीआई ने फिर घटाई ब्याज दरें, अब कम होगी आपकी ईएमआई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक: अब गांव के युवा भी बनेंगे खेलों के शहंशाह : रत्नावली छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक: अब गांव के युवा भी बनेंगे खेलों के शहंशाह : रत्नावली
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: क्या खाकर ऐसी बातें करते हैं नेता

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?