ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शुभमन की हेल्थ को लेकर आया बड़ा अपड़ेट, वर्ल्डकप के मैच खेलने पर बना संशय… यह वजह आई सामने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedSports

शुभमन की हेल्थ को लेकर आया बड़ा अपड़ेट, वर्ल्डकप के मैच खेलने पर बना संशय… यह वजह आई सामने

By Mohan Rao
Published: October 10, 2023
Share
शुभमन गिल
SHARE

नई दिल्ली। विश्वकप की शुरुआत के साथ ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। डेंगू के कारण भारत के स्टार ओपनर टीम से बाहर है। अब इनकी हेल्थ को लेकर ताजा अपड़ेट आया है। डॉक्टरों की देखरेख में रहे शुभमन गिल को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। दरअसल शुभमन गिल के खून में प्लेटलेट्स कम हो गए हैं इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके कारण आने वाले मैचों में भी शुभमन के खेलने पर संशय बना हुआ है।

बता दें विश्व कप में टीम इंडिया के अभियान की शुरुआत से ठीक पहले गिल की तबीयत खराब हुई। वह डेंगू से संक्रमित हुए और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए। अब मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि गिल को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, क्योंकि उनके खून में प्लेटलेट की कमी हो गई थी। इसके कारण वे पाकिस्तान के खिलाफ भी खेल पाने में सक्षम नहीं होंगे। डेंगू से उभरने के बाद उनके सामने फिटनेस की चुनौती होगी।

डेंगू से उबरने में आमतौर पर 7-10 दिन लगते हैं, लेकिन इसके बाद गिल के सामने असली चुनौती मैच फिट होने की होगी। हालांकि, 19 अक्तूबर को होने वाले भारत-बांग्लादेश मैच तक वह आसानी से फिट हो सकते हैं। 11 अक्तूबर को अफगानिस्तान और 14 को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में गिल का खेलना मुश्किल है। अगर इन दोनों मैच में ईशान किशन अच्छा प्रदर्शन करते हैं और टीम इंडिया जीत हासिल करने में सफल रहती है तो गिल के लिए प्लेइंग-11 में फिर से जगह बनाना भी मुश्किल हो सकता है।

वहीं गिल को अधूरी फिटनेस के साथ प्लेइंग 11 में शामिल करने का जोखिम रोहित शर्मा नहीं लेना चाहेंगे। क्योंकि, विश्व कप लंबा टूर्नामेंट है और वह उमस भरी गर्मी में 100 ओवर का मैच खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता है। खासकर गिल जैसे खिलाड़ी के लिए, जो 50 ओवर फील्डिंग करने के साथ लंबी पारी खेलते हैं और कई बार 80-90 ओवर तक मैदान में रहते हैं।

Bhilai Breaking : सेक्टर-7 तालाब में कूदकर महिला ने दी जान, पति से विवाद के बाद घर से निकली और सुबह तालाब में मिली लाश
एक दिन की राहत के बाद फिर हुआ कोरोना ब्लास्ट, बीते 24 घंटे में 476 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 22 सौ के पार
जानलेवा मकड़ी: डंक मारने से बेहोश हुई महिला, डॉक्टर बोले- टारेंटयुला ने काटा, जा सकती थी जान
महतारी वंदन योजना : अब तक 62 लाख से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन, फॉर्म भरने में दिक्कत आए तो इस नंबर पर करें कॉल
डीए पर केंद्र का बड़ा आदेश: सरकारी कर्मियों को एरियर मिलने की संभावना खत्म, 18 महीने में 17% ही रहेगा महंगाई भत्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आचार संहिता लगते ही दुर्ग पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, एसपी सहित सभी अफसर हुए शामिल
Next Article प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रेम प्रकाश पाण्डेय का जगह जगह स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश, जीत का लिया संकल्प

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?