ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आकांक्षी जिलों के विकास को परखने सांस्कृतिक उत्थान को भी पैमाना बनाया जाए : भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

आकांक्षी जिलों के विकास को परखने सांस्कृतिक उत्थान को भी पैमाना बनाया जाए : भूपेश बघेल

By @dmin
Published: April 13, 2022
Share
SHARE

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर सुझाव दिया
कहा – टीएडीपी में स्थानीय बोली में शिक्षा, मलेरिया व एनीमिया में कमी, वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी, लोक कला, लोक नृत्य तथा पुरातत्व का संरक्षण-संवर्धन, जैविक खेती, वनाधिकार पट्टे आदि को शामिल किया जाए
इन सभी मापदंडों पर छत्तीसगढ़ ने शानदार काम किया है

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों के विकास के प्रचलित मापदंडों में सांस्कृतिक उत्थान के तत्वों को भी शामिल किए जाने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि ट्रांसफार्मेशन ऑफ एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम (टीएडीपी) के मॉनिटरिंग इंडीकेटर में स्थानीय बोली में शिक्षा, मलेरिया व एनीमिया में कमी, वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी, लोक कला, लोक नृत्य तथा पुरातत्व का संरक्षण-संवर्धन, जैविक खेती, वनाधिकार पट्टे आदि को शामिल किया जाना चाहिए।

बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में कहा है – मुझे यह कहते हुए खुशी है कि इन सभी मापदंडों पर छत्तीसगढ़ ने शानदार काम किया है। बघेल ने लिखा है – हमारे राज्य में कुल 10 आकांक्षी जिले हैं, जिसमें पूर्णत: 8 जिले अनुसूचित क्षेत्र में हैं एवं 07 जिले बस्तर संभाग से हैं जो अनुसूचित जनजाति बहुल्य क्षेत्र भी है और वामपंथी उग्रवाद से ग्रसित हैं । इन आकांक्षी जिलों के विकास को लेकर नीति आयोग द्वारा समय-समय पर समीक्षा एवं मूल्यांकन करने हेतु विभिन्न मापदण्ड के आधार पर आकांक्षी जिलों के बीच श्रेणीकरण किया जाता है ।

हमारे वनांचल तथा ग्राम्य जीवन में संस्कृति और परंपराओं का विशेष योगदान होता है, जिससे वहां के लोगों के जीवन में समरसता, उत्साह एवं स्वावलम्बन का भाव रहे, इसलिए आकांक्षी जिलों की अवधारणा में सांस्कृतिक उत्थान के बिन्दु को भी यथोचित महत्व एवं ध्यान दिया जाना चाहिए। उपरोक्त इंडीकेटरों को भी जोड़े जाने पर मुझे विश्वास है कि आकांक्षी जिलों के बहुमुखी विकास में किये जा रहे सभी प्रयासों पर भी ध्यान रहेगा और जिस आशा के साथ यह आकांक्षी जिलों की पृथक मॉनीटरिंग व्यवस्था शुरू की गई है वह भी सफल होगी ।

वायरस के नए रूप का असर: विमानन उद्योग को लगा झटका, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को सामान्य होने में लगेगा और समय
बर्ड फ्लू को लेकर सरकार सतर्क, एफएसएसएआई ने कहा- अधपके अंडे और चिकन खाने से बचें लोग…. जारी किए यह निर्देश
सीएम कौन? कर्नाटक में जीत के शिल्पकार डीके शिवकुमार को बर्थडे गिफ्ट देगी कांग्रेस?
केंद्र के सौतेले व्यवहार से टीकाकरण हो रहा बाधित… एपीएल वर्ग के 18 से 44 आयु वाले नागरिकों के टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने कलेक्टर व दुर्ग महापौर को एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन
रात को लूट और अगले दिन आरोपी गिरफ्तार, सड़क पर टहल रहे बुजुर्ग का मोबाइल छीनकर भागा था बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे पर खाई में गिरी स्कॉर्पियो, तीन की मौत, तीन घायल जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे पर खाई में गिरी स्कॉर्पियो, तीन की मौत, तीन घायल
Next Article फिर बढ़ा खतरा: स्कूलों में फैल रहा कोरोना, पिछले तीन दिन में 32 बच्चे व शिक्षक हुए संक्रमित फिर बढ़ा खतरा: स्कूलों में फैल रहा कोरोना, पिछले तीन दिन में 32 बच्चे व शिक्षक हुए संक्रमित

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?