ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बर्ड फ्लू को लेकर सरकार सतर्क, एफएसएसएआई ने कहा- अधपके अंडे और चिकन खाने से बचें लोग…. जारी किए यह निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बर्ड फ्लू को लेकर सरकार सतर्क, एफएसएसएआई ने कहा- अधपके अंडे और चिकन खाने से बचें लोग…. जारी किए यह निर्देश

By @dmin
Published: January 24, 2021
Share
Government alert on bird flu, FSSAI said - People should avoid eating
Government alert on bird flu, FSSAI said - People should avoid eating
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के मामले अभी कम हो रहे हैं वहीं बीच देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू फैल गया है। ऐसे में नॉनवेज के शौकीन लोगों के सामने खान-पान को लेकर समस्या है कि वे इन दिनों अंडा और चिकन का सेवन करें या नहीं। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने इन लोगों को ध्यान में रखते हुए गाइडलाइन जारी की है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने लोगों और खाद्य व्यवसायियों से आग्रह किया है कि वे घबराएं नहीं। साथ ही सुरक्षित खपत के लिए मुर्गी के मांस और अंडे की उचित हैंडलिंग और अच्छे से खाना पकाने के लिए सुनिश्चित करने को कहा है।
एफएसएसएआई ने खुदरा मांस की दुकानों पर और उपभोक्ताओं द्वारा और पोल्ट्री मांस को संभालने या संसाधित करने में सावधानी बरतने का सुझाव दिया है। एफएसएसएआई की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि पोल्ट्री मांस और अंडे खाने के लिए सुरक्षित हैं और कोई महामारी विज्ञान डेटा नहीं कहता कि पका हुआ मांस खाने से बर्ड फ्लू हो सकता है। केंद्र सरकारी की ओर से जारी गाइडलाइंस में कहा गया है कि बर्ड फ्लू के खतरे के दौरान लोग अधपके अंडे और चिकन खाने से बचें।

एफएसएसएआई की ओर से जारी इन दिशा-निर्देश का करें पालन

  • बर्ड फ्लू के प्रकोप वाले क्षेत्रों से लाए गए मांस और अंडे को कच्चा या आंशिक रूप से पका कर न खाएं। आधे उबले अंडे और अधपके चिकन खाने से बचें।
  • कच्चे मांस को खुले में नहीं रखना चाहिए और कच्चे मांस के साथ सीधे संपर्क में नहीं आना चाहिए।
  • नंगे हाथों से मृत पक्षियों को छूने से बचें। कच्चे चिकन को लेते समय मास्क और दस्ताने का उपयोग करें।
  • बर्ड फ्लू संक्रमित क्षेत्रों से प्राप्त अंडे या मुर्गी के मांस न खरीदें। संक्रमित क्षेत्रों में मुर्गी बेचने वाले खुले बाजारों में जाने से भी बचना चाहिए।
  • खुदरा दुकानों को एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रकोप वाले क्षेत्रों से किसी भी जीवित या मृत पोल्ट्री पक्षियों को नहीं लाना चाहिए। इसे खाद्य श्रृंखला में प्रवेश करने की अनुमति भी नहीं देनी चाहिए।
  • लोगों को कच्चे पोल्ट्री या पोल्ट्री उत्पादों की हैंडलिंग और तैयारी के दौरान दस्ताने और मास्क का उपयोग करना चाहिए। चिकन और अंडा कुक करते समय बार-बार हैंडवॉश करते रहें।
  • कच्चे मांस के संपर्क में आने वाली सभी सतहों और बर्तनों को धोकर कीटाणुरहित किया जाना चाहिए।
  • चाकू और कटिंग बोर्ड को दो पक्षियों को काटने और मारने के बीच साफ किया जाना चाहिए। खुदरा पोल्ट्री दुकानों से उत्पन्न सभी कचरे का उचित निपटान किया जाना चाहिए।
CG Breaking : राजधानी में अफसर की पत्नी ने की आत्महत्या, मोवा ब्रिज से कूद गई रेलवे ट्रैक पर… यह वजह आई सामने
पुडुचेरी में गिरी कांग्रेस की सरकार…. मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने खोया विश्वासमत खोया…. चर्चा के दौरान साधा केन्द्र पर निशाना
सुप्रीम कोर्ट नीट पीजी काउंसलिंग मामले में जल्द सुनवाई को राजी, ईडब्ल्यूएस कोटा पर कल होगी सुनवाई
Breaking News : रायपुर की कुरियर कंपनी में पहुंचा ड्रग्स का पार्सल, राजधानी से लेकर इंदौर तक मची हलचल
Breaking News : छत्तीसगढ़ में 200 यूनिट पर हाफ बिजली बिल, 400 यूनिट तक मिलेगा लाभ… साय कैबिनेट का फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना काल में महामारी एक्ट में दर्ज मुकदमे होंगे वापस, सरकार का बड़ा फैसला दिल्ली में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, तीन लड़कियों समेत छह लोग हिरासत में
Next Article Ruckus in Bengal: Suvendu and Trinamool supporters clash in Midnapore मध्यप्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने ममता को भेजी रामायण… कहा- श्रीराम बोलना सीखें

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?