ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, तीन लड़कियों समेत छह लोग हिरासत में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिल्ली में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, तीन लड़कियों समेत छह लोग हिरासत में

By @dmin
Published: January 24, 2021
Share
कोरोना काल में महामारी एक्ट में दर्ज मुकदमे होंगे वापस, सरकार का बड़ा फैसला
कोरोना काल में महामारी एक्ट में दर्ज मुकदमे होंगे वापस, सरकार का बड़ा फैसला
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस से पहले पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। दिल्ली के खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के बाहर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी अलर्ट हो गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। शुरुआती जानकारी मिली है कि शनिवार की देर रात में ये नारे लगाए गए। पुलिस ने जांच के बाद नारे लगाने के आरोप में तीन युवक और तीन युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 
न्यूज एजेंसी, एएनआई के मुताबिक पीएस तुगलक रोड पर रात करीब एक बजे पीसीआर कॉल मिली कि खान बाजार मेट्रो स्टेशन के पास कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 

कल रात को एक पीसीआर काॅल आई जिसमें क़रीब 6 लोगों को खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते सुना गया। ये पता चला कि किराये की बाइक पर रेस के दौरान उन्होंने एक दूसरे के नाम देशों के नाम पर रखे थे, जिसमें पाकिस्तान का नाम भी शामिल थाः दिल्ली पुलिस

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2021

पुलिस को दो युवक तीन महिला व एक किशोरी के साथ एक बाइक पर मिले। बाइक सवार युवक और युवतियों से पूछताछ की तो सामने आया कि ये सभी लोग इंडिया गेट के आसपास घूमने आए थे और युलु बाइक किराए पर ली थी। युलु बाइक पर उन्होंने रेस लगाई। 
इस दौरान इन लोगों ने एक दूसरे का नाम भारत और पाकिस्तान देश के नाम पर रख लिया। इसी दौरान उन्होंने उत्साह में धीमी आवाज में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। फिलहाल पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
दिल्ली पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात को एक पीसीआर कॉल आई जिसमें करीब छह लोगों को खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते सुना गया। ये पता चला कि किराये की बाइक पर रेस के दौरान उन्होंने एक दूसरे के नाम देशों के नाम पर रखे थे, जिसमें पाकिस्तान का नाम भी शामिल था।

आज से शुरू हुआ डीआरडीओ का कोविड केंद्र, पहले चरण में 250 बेड की व्यवस्था, बढ़ाने की मांग
हर लोकसभा क्षेत्र में खुलेंगे पासपोर्ट सेवा केंद्र, ई-पासपोर्ट की भी हो रही पहल : जयशंकर
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला का रायपुर में कोरोना से निधन
जशपुर जम्बूरी 2025 : प्रकृति, संस्कृति और साहसिक रोमांच का अनोखा संगम… पर्यटक उठा रहे हैं एडवेंचर का आनंद
सीएम बघेल कल देंगे चिटफंड के निवेशकों को करोड़ों के चेक, उठाएंगे मैच का लुत्फ और करेंगे पुरस्कारों का वितरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिल्ली में हाई अलर्ट, आतंकी हमले के इनपुट्स के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकस दिल्ली में हाई अलर्ट, आतंकी हमले के इनपुट्स के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकस
Next Article Government alert on bird flu, FSSAI said - People should avoid eating बर्ड फ्लू को लेकर सरकार सतर्क, एफएसएसएआई ने कहा- अधपके अंडे और चिकन खाने से बचें लोग…. जारी किए यह निर्देश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?