ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सर्वोच्च प्राथमिकता: कलेक्टर विजय दयाराम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सर्वोच्च प्राथमिकता: कलेक्टर विजय दयाराम

By Poonam Patel
Published: July 13, 2026
Share
परिचयात्मक बैठक में अधिकारियों को दिए सुशासन, समयबद्ध शिकायत निराकरण एवं ई-ऑफिस संचालन के निर्देश
परिचयात्मक बैठक में अधिकारियों को दिए सुशासन, समयबद्ध शिकायत निराकरण एवं ई-ऑफिस संचालन के निर्देश
SHARE

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के ने कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक लेकर शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी समन्वय, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा विभागवार कार्यों की संक्षिप्त जानकारी ली। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के निराकरण के बाद आवेदकों से फीडबैक भी अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाए, ताकि आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।

कलेक्टर ने सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से फाइलों एवं नस्तियों का संचालन सुनिश्चित करने तथा आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं दक्षता बढ़ाने के लिए डिजिटल प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने शाला प्रवेश उत्सव, विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों एवं गणवेश वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी पात्र विद्यार्थियों तक समय पर सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया तथा कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए युवाओं को अधिकाधिक लाभान्वित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर ने नव निर्मित कम्पोजिट बिल्डिंग में विभिन्न विभागों के लिए कक्ष आवंटन की प्रक्रिया को शीघ्र एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए, ताकि सभी विभाग एकीकृत परिसर से बेहतर समन्वय के साथ कार्य कर सकें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुकेश रावटे, अपर कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा, एसडीएम पेंड्रारोड अमित बेग, एसडीएम मरवाही निकिता मरकाम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Bhilai Breaking : धोखाधड़ी केस में जेल गया शख्स, इधर घर पर भूख से हो गई कुत्ते व खरगोशों की मौत… पढ़ें पूरी खबर
सेंट थॉमस कॉलेज अब कैलाश नगर, भिलाई में भी
सुकमा में 23 नक्सलियों का सरेंडर, 9 महिलाएं भी शामिल, 1 करोड़ से ज्यादा का है इनाम
वन मंत्री केदार कश्यप कोसारटेडा सिंचाई जलाशय में ईको-टूरिज्म रिसॉर्ट का किया भूमिपूजन
चाय के साथ इन चीजों का सेवन हो सकता है हानिकारक, अक्सर लोग करते हैं ऐसी गलतियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डिजिटल आवेदन, ऑनलाइन सत्यापन और समयबद्ध सेवा से नागरिकों का बढ़ा भरोसा, समय व धन दोनों की हुई बचत सेवा सेतु ने बनाई सरकारी सेवाएं सरल, घर बैठे मिला निवास प्रमाण पत्र
Next Article 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?